ग्रो MF ने पेश किया नया NFO, ₹500 से निवेश शुरू, जानें इसकी खासियत

NFO Alert: ग्रो निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के गुणक में निवेश कर सकते हैं. एक्सपेंस रेश्यो 0.90 फीसदी तक है. एग्जिट लोड जीरो है.
ग्रो MF ने पेश किया नया NFO, ₹500 से निवेश शुरू, जानें इसकी खासियत

 यह ओपन-एंडेड स्कीम है और यह पूरी तरह से भारत के प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर पर केंद्रित है. (फोटो सोर्स: Freepik)

NFO Alert: म्यूचुअल फंड हाउस ग्रोथ (Groww) ने Groww Nifty Private Bank Index Fund पेश किया है. यह एनएफओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 मई 2026 से खुल गया है और इसमें 20 मई 2026 तक निवेश किया जा सकता है. यह ओपन-एंडेड स्कीम है और यह पूरी तरह से भारत के प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर पर केंद्रित है. अगर आप बैंकिंग सेक्टर की मजबूती पर भरोसा रखते हैं, तो यह फंड आपके लिए एक अच्छा निवेश विकल्प हो सकता है.

Groww Nifty Private Bank Index एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो Nifty Private Bank Index (TRI) को ट्रैक करती है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपका पैसा भारत के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में उसी रेश्यो में निवेश किया जाएगा, जिस रेश्यो में वे इंडेक्स में शामिल हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

500 रुपए से निवेश शुरू

ग्रो निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड में कम से कम 500 रुपए और इसके बाद 1 रुपए के गुणक में निवेश कर सकते हैं. एक्सपेंस रेश्यो 0.90 फीसदी तक है. एग्जिट लोड जीरो है.

Groww Nifty Private Bank Index Fund में क्यों करें निवेश?

भारत के बैंकिंग सिस्टम में निजी बैंकों की बढ़ती हिस्सेदारी

  • प्राइवेट बैंकों ने बैंकिंग सेक्टर में अपनी मौजूदगी लगातार मजबूत की है. कुल डिपॉजिट में उनकी हिस्सेदारी पिछले दशक में लगभग 21% से बढ़कर करीब 38% तक पहुंच गई है. यह बैंकिंग सेक्टर में उनकी मजबूत ग्रोथ और प्रतिस्पर्धी स्थिति को दर्शाता है.

डिपॉजिट और लोन ग्रोथ में सुधार

  • पिछले 5 वर्षों में निजी बैंकों की बैलेंस शीट में मजबूत विस्तार देखने को मिला है. डिपॉजिट में लगभग 76% ग्रोथ और लोन बुक में करीब 85% विस्तार दिखा है. यह बढ़ती ग्राहक भागीदारी, बेहतर एंगेजमेंट और मजबूत बिजनेस मोमेंटम को दिखाता है.

एसेट क्वालिटी में सुधार

  • प्राइवेट बैंकों ने अपेक्षाकृत बेहतर एसेट क्वालिटी बनाए रखी है. ग्रॉस और नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) में गिरावट का ट्रेंड देखने को मिला है, जो बैंकिंग सेक्टर की मजबूती को दर्शाता है.

मजबूत स्ट्रक्चरल ग्रोथ ड्राइवर्स

  • भारत में बढ़ती फाइनेंशियलाइजेशन, आय स्तर में बढ़ोतरी और अर्थव्यवस्था के तेजी से औपचारिक होने का फायदा निजी बैंकों को मिल सकता है. भारत का Credit-to-GDP Ratio लगभग 53% है और Deposit-to-GDP Ratio करीब 66% है. ये आंकड़े कई वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम हैं, जिससे भविष्य में ग्रोथ की बड़ी संभावनाएं बनती हैं.

इंडेक्स का मजबूत ऐतिहासिक प्रदर्शन

  • निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने पिछले 10 कैलेंडर वर्षों में 6 बार ब्रॉडर मार्केट आधारित इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है. इससे लंबे समय में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की मजबूती का संकेत मिलता है.

निवेश का उद्देश्य

इस स्कीम का निवेश उद्देश्य Nifty Private Bank Index की सिक्योरिटीज में उसी अनुपात/वेटेज में निवेश करके लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ पैदा करना है. इसका लक्ष्य खर्चों से पहले ऐसा रिटर्न प्रदान करना है जो ट्रैकिंग एरर के अधीन, प्राइवेट बैंक इंडेक्स के कुल रिटर्न को ट्रैक करे. हालांकि, इस बात का कोई आश्वासन या गारंटी नहीं दी जा सकती कि स्कीम का निवेश उद्देश्य हासिल हो जाएगा.

अन्य डीटेल्स

  • फंड बेंचमार्क: निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स - TRI (Nifty Private Bank Index - TRI)
  • स्कीम का प्रकार: निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स - TRI को ट्रैक करने वाली एक ओपन-एंडेड स्कीम.

निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स क्या है?

निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रदर्शन को दर्शाने के लिए तैयार किया गया है. इसमें निफ्टी 500 यूनिवर्स का हिस्सा बनने वाले बैंक शामिल होते हैं, जबकि 50% या उससे अधिक सरकारी हिस्सेदारी वाले बैंकों को इसमें शामिल नहीं किया जाता.

इंडेक्स में शामिल होने के लिए कम से कम 90% ट्रेडिंग फ्रीक्वेंसी और न्यूनतम लिस्टिंग इतिहास जरूरी होता है. यह फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन वेटिंग पद्धति का पालन करता है. किसी एक स्टॉक का वेटेज अधिकतम 23% तक सीमित रहता है, जबकि शीर्ष 3 स्टॉक्स का संयुक्त वेटेज 62% तक कैप किया जाता है. इंडेक्स की रीबैलेंसिंग साल में दो बार इंडेक्स मेथडोलॉजी के अनुसार की जाती है.

डीटेल
म्यूचुअल फंडग्रो म्चूयुअल फंड
स्कीम का नामग्रो निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स
स्कीम टाइपओपन एंडेड
न्यू फंड लॉन्च डेट6 मई 2026
न्यू फंड क्लोजिंग डेट20 मई 2026
मिनिमम निवेश₹500

इंडेक्स फंड स्ट्रक्चर के जरिए निवेश क्यों करें?

  • पोर्टफोलियो पहले से तय इंडेक्स मेथडोलॉजी के अनुसार संचालित होता है, जिससे निवेश प्रक्रिया व्यवस्थित और अनुशासित रहती है.
  • एक ही निवेश के जरिए कई निजी बैंकों में एक्सपोजर मिलता है, जिससे जोखिम को बेहतर तरीके से फैलाने में मदद मिल सकती है.
  • फंड की होल्डिंग्स और एसेट एलोकेशन में स्पष्टता रहती है, जिससे निवेशकों को पोर्टफोलियो की बेहतर जानकारी मिलती है.
  • पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रक्चर होने के कारण ऐसे फंड्स की लागत अपेक्षाकृत कम हो सकती है, जो लॉन्ग-टर्म में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

किसे निवेश करना चाहिए?

ग्रो निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स फंड में वे निवेशक जो प्राइवेट सेक्ट के बैंकों में एक्सपोजर के जरिए लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं. वे निवेशक जो पैसिव, इंडेक्स-आधारित निवेश रणनीति को पसंद करते हैं और इक्विटी मार्केट के जोखिमों, खासकर बैंकिंग सेक्टर में केंद्रित जोखिम के साथ सहज हैं. निखिल साटम, आकाश अशोककुमार चौहान और शशि कुमार इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या इस फंड में गारंटेड रिटर्न मिलता है?

नहीं, यह मार्केट-लिंक्ड निवेश है। इसका प्रदर्शन निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स की चाल पर निर्भर करेगा.

Q2 TRI का क्या मतलब है?

TRI का मतलब है कि इंडेक्स के रिटर्न की गणना करते समय बैंकों द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड को भी रिटर्न में जोड़कर दिखाया जाता है.

Q3 यह फंड किन लोगों के लिए सही है?

यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं और बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ में हिस्सा लेना चाहते हैं।

Q4 इस फंड में कब तक निवेश कर सकते हैं?

एनएफओ में 20 मई तक निवेश किया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6