NFO: बड़ौदा बीएनपी परिबा MF ने लॉन्च किया एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू, जानें किसे लगाना चाहिए पैसा

Mutual Fund NFO: यह एनएफओ 21 जनवरी 2025 से 4 फरवरी 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह स्‍कीम निवेशकों को लगातार ग्रोथ कर रहे एनर्जी सेक्टर से फायदा उठाने के लिए डिजाइन की गई है.
NFO: बड़ौदा बीएनपी परिबा MF ने लॉन्च किया एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू, जानें किसे लगाना चाहिए पैसा

Mutual Fund NFO: बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड ने अपना न्यू फंड ऑफर (NFO), बड़ौदा बीएनपी पारिबा एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड (Baroda BNP Paribas Energy Opportunities Fund) लॉन्च किया है. यह एनएफओ 21 जनवरी 2025 से 4 फरवरी 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह स्‍कीम निवेशकों को लगातार ग्रोथ कर रहे एनर्जी सेक्टर से फायदा उठाने के लिए डिजाइन की गई है. यह स्कीम बेंचमार्क Nifty Energy TRI है.

NFO: ₹1,000 से निवेश शुरू

बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड के मुताबिक, Baroda BNP Paribas Energy Opportunities Fund में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है. इसके बाद 1 रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं. स्कीम में डेली, वीकली और मंथली सिप (SIP) 500 रुपये और 1 रुपये के मल्टीपल में कर सकते हैं. क्वार्टली SIP 1500 रुपये से किया जा सकता है. इस स्कीम के फंड मैनेजर संजय चावला और संदीप जैन हैं. एक साल के अंदर रिडेम्पशन/स्विच आउट की स्थिति में 1% एग्जिट लोड लगेगा. अन्य मामले में रिडेम्पशन/ स्विच आउट जीरो है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 5-15 दिन में ये 5 शेयर कराएंगे तगड़ी कमाई, खरीदें

इन कंपनियों में निवेश

बड़ौदा बीएनपी पारिबा एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड अपने एसेट्स का कम से कम 80% एनर्जी थीम से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा. इनमें माइनिंग एंड ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग कंपनियां, एनर्जी जेनरेटिंग कंपनियां, पावर ट्रांसमिशन कंपनियां, पावर व गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियां, एनर्जी संसिलरीज और एनर्जी सर्विसेज कंपनियां शामिल हैं.

किसे करना चाहिए निवेश

निवेशक जो एनर्जी कंपनियों में फोकस्ड निवेश चाहते हैं. निवेशक जो भारत की ग्रोथ जर्नी में भाग लेना चाहते हैं. निवेशक जो अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन लाने के लिए नए सेक्टर/थीम की तलाश कर रहे हैं. बड़ौदा बीएनपी पारिबा एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड 3 साल या उससे अधिक की होल्डिंग अवधि वाले इक्विटी निवेशकों को निवेश करना चाहिए.

भारत के एनर्जी सेक्टर में ग्रोथ का अवसर

बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Baroda BNP Paribas AMC) के सीईओ सुरेश सोनी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि 'ऊर्जा समृद्धि की कुंजी है'. विकासशील से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था वाले देशों में इस बदलाव के दौरान एनर्जी की मांग बढ़ जाती है. भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में अगले 5 सालों में 1.9 गुना ग्रोथ का अनुमान है, इसलिए भारत की एनर्जी डिमांड भी 1.7 गुना बढ़ने की संभावना है. बड़ौदा बीएनपी पारिबा एनर्जी अपॉर्च्युनिटीज फंड भारत के एनर्जी सेक्टर में ग्रोथ से निवेशकों के लिए लाभदायक निवेश अवसरों को खोलने के लिए तैयार है.

भारत में एनर्जी की बढ़ रही है डिमांड

चीन में 2003 और 2023 के बीच, प्रति व्यक्ति एनर्जी कंजम्पशन 1.5 मेगावाट घंटे (MWh) से बढ़कर 6.6 मेगावाट घंटे (MWh) हो गया, जो जीडीपी विस्तार से जुड़ी मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है. इसी तरह, दक्षिण कोरिया में एनर्जी कंजम्पशन ने भी जीडीपी में प्रति व्यक्ति ग्रोथ के अनुसार रही है. भारत अब इसी तरह की ग्रोथ की राह पर है, जिसमें घरों, खेती, इंडस्‍ट्री, कमर्शियल प्रतिष्ठानों और इंफ्रास्ट्रक्चर में एनर्जी की व्यापक डिमांड है.

बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एएमसी) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर - इक्विटी और इस स्‍कीम के लिए फंड मैनेजर संजय चावला ने कहा कि एनर्जी निवेश के लिए एक व्यापक थीम है, जिसमें अलग अलग सेक्टर और सब-सेक्टर में निफ्टी 500 इंडेक्‍स के लगभग एक तिहाई शेयर शामिल हैं. इसके अलावा, हमारी रिसर्च से पता चलता है कि निफ्टी एनर्जी टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty Energy TRI) में न सिर्फ निफ्टी 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स की तुलना में लोअर प्राइस-टु-इक्विटी और प्राइस-टु-बुक रेश्‍यो है, बल्कि यह ब्रॉडर मार्केट की तुलना में हाई डिविडेंड यील्ड और तेज अर्निंग ग्रोथ का दावा भी करता है.

निफ्टी एनर्जी टीआरआई (Nifty Energy TRI) ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त होने वाली 3, 5, 7 और 10 साल की अवधि में निफ्टी 500 टीआरआई से बेहतर प्रदर्शन किया है. यह लॉन्‍ग टर्म के लिए बेहतर प्रदर्शन एनर्जी थीम की क्षमता को दिखाता है, जो समय के साथ निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न दे सकता है. यह योजना ट्रेडिशनल एनर्जी चेन के साथ-साथ न्‍यू एनर्जी ट्रांजिशन में निवेश के अवसरों पर फोकस करेगी. भारतीय एनर्जी डिमांड एक सेकुलर स्‍टोरी है, जो भारत के मिडिल क्‍लास के आकार को दोगुना करने, हायर इनकम से प्रेरित जीवनशैली में बदलाव और एनर्जी ट्रांजिशन से प्रेरित होगी.