&format=webp&quality=medium)
Baroda BNP Paribas Gold ETF FoF: सोना (Gold) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. लीडिंग एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल बड़ौदा बीएनपी पारिबा एसेट मैनेजमेंट इंडिया ने एक फंड ऑफ फंड (FoF) लॉन्च किया है. जिसका नाम है बड़ौदा बीएनपी पारिबा गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड (Baroda BNP Paribas Gold ETF Fund of Funds).
यह उन निवेशकों के लिए एक आसान, कम लागत वाला और निवेश का बेहतर विकल्प है, जो लंबी अवधि के लिए सोने (Gold) से जुड़े एसेट्स में निवेश करना चाहते हैं. यह 'न्यू फंड ऑफर' (NFO) 4 अगस्त 2025 को खुलेगा और 14 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- Tata Group की कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट का ऐलान!10 हिस्से में बंटेगा एक शेयर, Q1 मुनाफा 11.6% बढ़ा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
यह फंड हाई लिक्विडिटी देता है और उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम जोखिम में समझदारी से सोने में निवेश करना चाहते हैं और लंबे समय में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं.
बड़ौदा बीएनपी परिबा एमएफ (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) के सीआईओ - फिक्स्ड इनकम, प्रशांत पिंपले का कहना है कि भारत के घरों में दुनिया का सबसे ज्यादा सोना है. भारत के लोगों के पास करीब 25,000 टन सोना है, जो दुनिया के टॉप 10 रिजर्व बैंकों के कुल सोने से भी ज्यादा है. लेकिन पिछले कुछ सालों में सोने की कीमत बहुत बढ़ गई है, जिससे आम लोगों के लिए सोने में बचत करना मुश्किल हो गया है.
हमने अपने बड़ौदा बीएनपी पारिबा गोल्ड ईटीएफ फंड ऑफ फंड (Baroda BNP Paribas Gold ETF FoF) के जरिए सोने को फिर से आम निवेशकों की पहुंच में लाने की कोशिश की है. यह फंड कम खर्च, आसान लेन-देन और कम से कम निवेश राशि जैसी सुविधाएं देता है.
| NFO Launch Date | 4 अगस्त 2025 |
| NFO Clouser Date | 14 अगस्त 2025 |
| Scheme Type | ओपेन एंडेड |
| Scheme Category | गोल्ड ईटीएफ |
| Minimum Investment | ₹1,000 |
| Lock in Period | कोई नहीं |
| Exit Load | 15 दिन के अंदर भुनाने पर 1% |
| Riskometer | Very High |
| Benchmark | Domestic Gold Price |
Baroda BNP Paribas Gold ETF FoF निवेशकों को बिना किसी परेशानी के सोने में निवेश करने का एक आसान और सुरक्षित तरीका देता है. इसमें आपको फिजिकल गोल्ड खरीदकर उसे रखने की चिंता नहीं करनी पड़ती.
आज सोने की कीमत (Gold Price) लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जिससे कई निवेशकों के लिए सोना खरीदना बहुत मुश्किल हो गया है. ऐसे में यह फंड म्यूचुअल फंड यूनिट्स के जरिए सोने में निवेश का आसान तरीका देता है.
इसके अलावा, दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी अब फिर से अपने सोने के भंडार बढ़ा रहे हैं, क्योंकि दुनिया में अनिश्चितता और तनाव का माहौल बना हुआ है. इससे सोने की मांग और भी बढ़ रही है. इस फंड का मैनेजमेंट गुरविंदर सिंह वासन, माधव व्यास और स्वप्ना शेलार करेंगे.
एएमसी के सीनियर फंड मैनेजर, गुरविंदर वासन ने कहा कि अगर हम पिछले 10-25 सालों का इतिहास देखें, तो इस दौरान सोने का रिटर्न (Gold Return) लगभग इक्विटी के बराबर या कुछ मामलों में तो उससे भी बेहतर रहा. इसके साथ ही, इसका इक्विटी के साथ निगेटिव कोरीलेशन) होता है, यानी जब शेयर बाजार गिरता है तब सोने की कीमत बढ़ने का ट्रेंड रहता है. इस वजह से सोना निवेशकों के पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने वाला एक अच्छा विकल्प बन सकता है.
Q1. Baroda BNP Paribas Gold ETF FoF क्या है?
Ans: यह एक फंड ऑफ फंड (FoF) है जो सोने (Gold) में निवेश करने का आसान और कम खर्च वाला विकल्प प्रदान करता है.
Q2. यह फंड किन निवेशकों के लिए बेहतर है?
Ans: यह उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो लंबी अवधि के लिए सोने से जुड़े एसेट्स में निवेश करना चाहते हैं और कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं
Q3. इस फंड की NFO कब खुलेगी और बंद होगी?
Ans: यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 4 अगस्त 2025 को खुलेगा और 14 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगा.
Q4. कितनी राशि से शुरू कर सकते हैं निवेश?
Ans: इस फंड में आप सिर्फ 1,000 की एकमुश्त राशि से निवेश और सिर्फ 500 रुपये से SIP भी शुरू कर सकते हैं.
Q5. इस फंड में निवेश क्यों करें?
Ans: सोने का रिटर्न पिछले 10-25 वर्षों में इक्विटी के बराबर या बेहतर रहा है.