&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
New Fund Offer: HDFC म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) ने एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (HDFC Silver ETF FoF) लॉन्च किया है. चांदी में डिजिटल तरीके से निवेश के लिए निवेशकों को प्रोत्साहित करने के मकसद से फंड हाउस ने यह स्कीम लॉन्च की है. यह एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एफओएफ (ETF FoF) है, जो HDFC सिल्वर ईटीएफ में निवेश कर रहा है. यह NFO 7 अक्टूबर 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. 21 अक्टूबर 2022 को एनएफओ बंद होगा.
HDFC म्यूचुअल फंड के मुताबिक, HDFC Silver ETF FoF में मिनिमम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसका बेंचमार्क सिल्वर के घरेलू बाजार के भाव हैं. निवेश का मकसद ऐसे रिटर्न जेनरेट करना है, जो घरेलू बाजार में फिजिकल सिल्वर की कीमतों के अनुरूप हो. फिजिकल सिल्वर में निवेश करना और इसे सुरक्षित तरीके से रखना किसी व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है. ऐसे में एचडीएफसी का सिल्वर ईटीएफ एफओएफ एनएफओ निवेशकों को डिजिटल रूप से निवेश करने और सिल्वर रखने का मौका देता है. जिसका मार्केट के समय में आसानी से ट्रेड हो सके.
HDFC म्यूचुअल फंड का कहना है कि HDFC Silver ETF FoF ऐसे निवेशकों के लिए एक उपयुक्त फंड है, जो लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन चाहते हैं. इसमें HDFC Silver ETF (HSETF) की यूनिट्स में निवेश होगा. HSETF सिल्वर और सिल्वर से जुड़े इन्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है. स्कीम में अगर किसी भी तरह संदेह हो, तो निवेशकों को अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श कर लेना चाहिए. इस स्कीम के फंड मैनेजर कृष्ण कुमार डागा हैं.
(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. यहां एनएफओ की जानकारी दी गई है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)