मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स में निवेश का मौका! ये 4 फंड्स बने ब्रोकरेज की पसंद; देखें पूरी लिस्ट

Mutual Fund Investment: रिपोर्ट के मुताबिक, ये फंड्स मध्यम से लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. ब्रोकरेज ने निवेशकों को SIP के जरिए 5-7 साल के नजरिए से निवेश करने की सलाह दी है.
मिडकैप और स्मॉलकैप फंड्स में निवेश का मौका! ये 4 फंड्स बने ब्रोकरेज की पसंद; देखें पूरी लिस्ट

फंड्स में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श जरूर लें. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Mutual Fund Investment: डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायेरक्ट (ICICI Direct) ने चालू माह के लिए अपनी 'Picks of the Month' लिस्ट जारी की है, जिसमें मिड-कैप और स्मॉल-कैप सेगमेंट के 4 बेहतरीन म्यूचुअल फंड्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है. CRISIL के क्वांटिटेटिव रिसर्च इनपुट पर आधारित यह रिपोर्ट उन निवेशकों के लिए है जो मध्यम से लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं.

भारतीय शेयर बाजार में मिड-कैप और स्मॉल-कैप शेयरों में अक्सर लार्ज-कैप की तुलना में अधिक ग्रोथ की संभावना होती है. एक्सपर्ट्स भी सुझाव देते हैं कि एक बैलेंस्ड पोर्टफोलियो के लिए इन सेगमेंट में सही फंड का चुनाव करना जरूरी है. ब्रोकरेज ICICI Direct की यह लिस्ट निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सही विकल्प चुनने में मदद कर सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

निवेश के लिए कौन से फंड्स हैं खास?

मिड-कैप सेगमेंट में किन फंड्स को प्राथमिकता दी गई है?

  • ब्रोकरेज ने मिड-कैप कैटेगरी में ICICI Prudential Mid-Cap Fund और HSBC Mid-Cap Fund पर भरोसा जताया है.
  • ये फंड्स आमतौर पर उन कंपनियों में निवेश करते हैं जिनका मार्केट कैप लार्ज-कैप से छोटा लेकिन स्मॉल-कैप से बड़ा होता है, जो ग्रोथ और स्थिरता का संतुलन प्रदान करते हैं.

स्मॉल-कैप कैटेगरी में कौन से फंड्स लिस्ट में शामिल हैं?

  • स्मॉल-कैप सेगमेंट के लिए Bandhan Small-Cap Fund और Franklin India Small-Cap Fund को चुना गया है.
  • स्मॉल-कैप फंड्स उभरती हुई कंपनियों में निवेश करते हैं, जहां जोखिम ज्यादा होता है लेकिन लॉन्ग-टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न की संभावना भी अधिक रहती है.
कैटेगरीम्यूचुअल फंड स्कीम
मिड कैपICICI प्रूडेंशियल मिड-कैप फंड
HSBC मिड-कैप फंड
स्मॉल कैपबंधन स्मॉल-कैप फंड
फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉल-कैप फंड

फंड्स का परफॉर्मेंस

ICICI Prudential Mid-Cap Fund

  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिड-कैप फंड का एयूएम 6,568.77 करोड़ रुपए है.
  • एक्सपेंस रेश्यो 1.39 फीसदी और एनएवी 338.89 रुपए है.
  • इस फंड ने एक साल में 28.4% रिटर्न दिया है.
  • वहीं, बीते 3 वर्ष में 26.78 फीसदी और 5 साल में 20.83 फीसदी का एनुएलाइज्ड रिटर्न दिया.

HSBC Mid-Cap Fund

  • एचएसबीसी मिड-कैप फंड का एनएवी 439.44 रुपए है.
  • एयूएम 11,341.83 करोड़ रुपए है.
  • बीते एक साल में फंड ने 26.44 फीसदी रिटर्न दिया है.
  • इस फंड ने पिछले 3 वर्ष और 5 वर्ष में क्रमश: 27.73 फीसदी और 5 साल में 19.79 फीसदी का एनुएलाइज्ड रिटर्न दिया.

Bandhan Small-Cap Fund

  • बंधन स्मॉल-कैप फंड का एनएवी 54.06 रुपए है.
  • फंड साइज 20,129.67 करोड़ रुपए है. एक्सपेंस रेश्यो 1.64 फीसदी है.
  • बीते एक साल में इस फंड ने 21.09 फीसदी का रिटर्न दिया है.
  • जबकि 3 साल और 5 साल का एनुएलाइज्ड रिटर्न क्रमश: 32.91 फीसदी और 25.09 फीसदी रहा.

Franklin India Small-Cap Fund

  • फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉल-कैप फंड का एयूएम 11,724.35 करोड़ रुपए है.
  • इस फंड का एक्सपेंस रेश्यो 1.78 फीसदी है
  • पिछले एक साल में फंड ने 11 फीसदी रिटर्न दिया है
  • जबकि बीते 3 वर्ष और 5 वर्ष का एनुएलाइज्ड रिटर्न क्रमश: 19.61 फीसदी और 20.33 फीसदी रहा.

निवेशकों के लिए सलाह

  • म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय अपनी जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश की समय सीमा का ध्यान रखें.
  • मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स में कम से कम 5-7 साल का नजरिया रखना फायदेमंद हो सकता है.
  • एकमुश्त निवेश के बजाय सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमें प्लान (SIP) का रास्ता चुनना बाजार की अस्थिरता से बचने का एक बेहतर तरीका है.

(डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं. कृपया निवेश करने से पहले योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड्स सुरक्षित हैं?

मिड और स्मॉल-कैप फंड्स लार्ज-कैप की तुलना में ज्यादा वॉलेटाइल हो सकते हैं, इसलिए इनमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा जरूर करें.

Q2 इन फंड्स का चयन कैसे किया गया है?

इनका चयन CRISIL के क्वांटिटेटिव रिसर्च डेटा और तकनीकी मानकों के आधार पर किया गया है.

Q3 निवेश शुरू करने से पहले क्या सावधानी बरतें?

निवेश करने से पहले ऑफर दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6