22% घट गया इक्विटी फंड इन्फ्लो, SIP ने बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए मई महीने म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का हाल

Mutual Funds Data May 2025: मई महीने में इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में मंथली आधार पर 22% की गिरावट आई और नेट आधार पर 19013 करोड़ का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो अप्रैल महीने में 24269 करोड़ रुपए था.
22% घट गया इक्विटी फंड इन्फ्लो, SIP ने बनाया नया रिकॉर्ड; जानिए मई महीने म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का हाल

Mutual Funds Data May 2025.

Mutual Funds Data May 2025: मई महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का डेटा आ गया है. इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में 22% की गिरावट दर्ज की गई और नेट इन्फ्लो 19013 करोड़ रुपए रहा जो अप्रैल महीने में 24269 करोड़ रुपए था. SIP का जलवा जारी है और पिछले महीने कुल 26688 करोड़ की एसआईपी की गई जो नया रिकॉर्ड है. अप्रैल महीने में 26632 करोड़ की एसआईपी की गई थी. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का ओवरऑल नेट AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट बढ़कर 72.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो अप्रैल महीने में 69.99 लाख करोड़ रुपए था.

मई महीने में इक्विटी फंड्स में कहां कितना हुआ निवेश

AMFI की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में इक्विटी फंड्स में 19,013.12 करोड़ का नेट इन्फ्लो दर्ज किया गया और टोटल AUM 32.05 लाख करोड़ रुपए है. अप्रैल महीने में 24,269 करोड़ का इन्फ्लो दर्ज किया गया था. कैटिगरी परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मॉलकैप फंड्स में 3,214 करोड़ रुपए, मिडकैप फंड्स में 2,808 करोड़, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 2,690 करोड़, लार्जकैप फंड्स में 1,250 करोड़ और मल्टीकैप फंड्स में 2,999 करोड़ का इन्फ्लो आया.फ्लेक्सी कैप फंड्स में 3,841 करोड़ का निवेश किया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

डेट फंड्स से 15908 करोड़ की निकासी

डेट फंड्स से -15,908 करोड़ रुपए की निकासी की गई जबकि अप्रैल महीने में 2,19,136 करोड़ का भारी-भरकम निवेश किया गया था. म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री का टोटल AUM 72.19 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो अप्रैल महीने में 69.99 लाख करोड़ रुपए था. हायब्रिड स्कीम्स में कुल 20,765 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो अप्रैल महीने में 14,247 करोड़ रुपए था. मई महीने में कुल 19 NFO यानी न्यू फंड ऑफर लॉन्च किए गए और इन फंड्स में 4170 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो आया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6