Mutual Fund Strategy: अचानक मिला पैसा खर्च न करें! म्यूचुअल फंड के इन 2 जादुई टूल्स से एकमुश्त रकम को बनाएं 'लाइफ-टाइम' कमाई का जरिया

अगर आपको अचानक मोटी रकम मिल जाए तो उसे बैंक में रखने के बजाय म्यूचुअल फंड के STP और SWP जैसे टूल्स से निवेश कर सकते हैं. तो ये प्लानिंग एकमुश्त पैसे को धीरे-धीरे निवेश और नियमित आय में बदलने में मदद कर सकती है.
Mutual Fund Strategy: अचानक मिला पैसा खर्च न करें!  म्यूचुअल फंड के इन 2 जादुई टूल्स से एकमुश्त रकम को बनाएं 'लाइफ-टाइम' कमाई का जरिया

Mutual Fund Investment Strategy 2026: आप कल्पना कीजिए, आपको अचानक कहीं से मोटा पैसा मिल जाए... शायद ऑफिस से मिला कोई बड़ा बोनस, पुश्तैनी जमीन की बिक्री से मिली रकम, मैच्योर हुई कोई पुरानी एलआईसी पॉलिसी या फिर रिटायरमेंट का फंड,अब आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि इस 'Windfall Gain' (अचानक मिला धन) का क्या करें?

सवाल : अचानक मिले पैसे को कहां निवेश करना होता है बेस्ट?

ज्यादातर लोग इसे बैंक के सेविंग अकाउंट में छोड़ देते हैं या एफडी (FD) करा लेते हैं,जहाँ महंगाई को देखते हुए रिटर्न ऊंट के मुंह में जीरे जैसा होता है. लेकिन स्मार्ट निवेशक कुछ अलग करते हैं.असल में म्यूचुअल फंड की दुनिया में दो ऐसे धाकड़ टूल्स होते हैं, जो आपकी इस एकमुश्त रकम (Lump sum) को पूरी जिंदगी के लिए एक पक्की और रेगुलर इनकम में बदल सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जी हां आज हम बात करेंगे STP (सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान) और SWP (सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान) की.तो आइए, सिंपल और आसान भाषा में समझते हैं कि ये दोनों टूल्स आपके पैसों के लिए कैसे सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो सकते हैं.

1. STP (Systematic Transfer Plan): बाजार के जोखिम से बचने का 'स्मार्ट' रास्ता

  • एक साथ 5 लाख या 10 लाख रुपये मिलते हैं तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं
  • लोगों को डर रहता है कि अगर आज मैंने सारा पैसा शेयर बाजार (म्यूचुअल फंड) में लगा दिया और कल मार्केट गिर गया तो?
  • ऐसे में आपके पैसे के लिए काम आता है STP.
  • यह उन लोगों के लिए है जो एकमुश्त पैसा तो लगाना चाहते हैं, लेकिन धीरे-धीरे.

STP कैसे काम करता है?

  • सबसे पहले अपनी पूरी रकम लिक्विड फंड या डेट फंड में निवेश कर दी जाती है.
  • ये फंड सेफ माने जाते हैं और इसमें पैसा अस्थायी रूप से रखा जाता है.
  • इसके बाद बैंक या फंड हाउस को निर्देश दिया जाता है कि हर महीने तय रकम ट्रांसफर हो.
  • जैसे हर महीने ₹20,000 सुरक्षित फंड से निकालकर इक्विटी फंड (शेयर बाजार) में निवेश कर दिया जाता है

STP का फायदा क्या होता है?

  • लिक्विड फंड में रखा पैसा सेविंग अकाउंट से ज्यादा रिटर्न दे सकता है.
  • इससे पैसा बेकार पड़ा नहीं रहता और उस पर कमाई होती रहती है.
  • निवेश किस्तों में इक्विटी फंड में ट्रांसफर होता है, जिससे रिस्क कम होता है.
  • इससे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का फायदा मिलता है, यानी मार्केट ऊपर-नीचे हो तो भी औसत कीमत पर खरीद होती हैmutual fund

2. SWP (Systematic Withdrawal Plan): अपनी खुद की 'पेंशन' खुद बनाएं

  • अगर पास एक बड़ी रकम निवेश के रूप में जमा है, तो SWP के जरिए हर महीने तय रकम निकाली जा सकती है.
  • इससे आपके बैंक खाते में हर मंथ रेगुलर इनकम आती रहती है, जो घर खर्च या पेंशन जैसी जरूरतों में काम आती है.


SWP कैसे काम करता है?

  • मान लीजिए आपने ₹20 लाख किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में इन्वेस्टमेंट किए हैं.
  • अब आप तय कर देते हैं कि हर महीने ₹15,000 आपके बैंक खाते में आएं.
  • म्यूचुअल फंड हाउस हर मंथ उतनी यूनिट्स बेचता है, जितनी रकम निकालनी होती है.
  • इसके बाद वह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है.

SWP जादुई बात?

  • SWP में पैसा निकालने के बाद भी बाकी निवेश बाजार में लगा रहता है.
  • इस वजह से बची हुई रकम पर रिटर्न मिलता रहता है.
  • अगर फंड का रिटर्न आपके विड्रॉल से ज्यादा है, तो मूल रकम भी बढ़ सकती है.
  • इससे आपको हर महीने नियमित इनकम मिलती रहती है.
  • इसलिए यह रिटायरमेंट या साइड इनकम चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.mutual fund
स्थितिकौन सा टूल चुनें?क्यों?
पैसा एक साथ मिला है, निवेश करना हैSTPबाजार की गिरावट के जोखिम को कम करने के लिए
पैसा जमा है, हर महीने खर्चा चाहिएSWPरेगुलर इनकम या खुद की पेंशन बनाने के लिए
भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना हैSTPअनुशासन के साथ धीरे-धीरे वेल्थ क्रिएशन के लिए

|

सवाल: अक्सर लोग कहां कर देते हैं 'महा-गलती'?

म्यूचुअल फंड के इन टूल्स का नाम सुनते ही लोग जोश में आ जाते हैं, लेकिन कुछ बारीकियाँ भूल जाते हैं

1. टैक्स का गणित: जब आप STP के जरिए एक फंड से दूसरे फंड में पैसा भेजते हैं, या SWP से पैसा निकालते हैं, तो उसे बिक्री माना जाता है.तो इस पर आपको Capital Gains Tax देना पड़ सकता है.असल में इन्वेस्टमेंट से पहले अपने सलाहकार से टैक्स के बारे में जरूर पूछें.
2. गलत फंड का चुनाव: अगर आप SWP ले रहे हैं, तो बहुत ज्यादा रिस्की (स्मॉल कैप) फंड के बजाय हाइब्रिड या लार्ज कैप फंड चुनें, ताकि बाजार की उठापटक में आपका पैसा सेफ रहे.
3. विड्रॉल: SWP में उतना ही पैसा हर महीने निकालें जो आपके फंड के औसत रिटर्न (मान लीजिए 10-12%) से कम हो.तो अगर आप कमाई से ज्यादा निकालेंगे, तो आपका मूल पैसा धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा.

पैसे को अपने लिए काम पर लगाएं

अचानक मिला पैसा एक जिम्मेदारी की तरह होता है.तो अगर आप इसे सही तरीके से मैनेज नहीं करेंगे, तो यह कब खर्च हो जाएगा, पता भी नहीं चलेगा. जी हां STP और SWP ऐसे दो आधुनिक हथियार हैं जो एक आम आदमी को भी वेल्थ मैनेजर बना देते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6