&format=webp&quality=medium)
Mutual Fund: बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड के बड़ौदा बीएनपी पारिबा लिक्विड फंड (Baroda BNP Paribas Liquid Fund) ने लॉन्च से अब तक निवेशकों का पैसा करीब 3 गुना कर दिया है. फंड अपनी 23वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस स्कीम का एवरेज एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अब ₹10,500 करोड़ के पार पहुंच गया है.
इस फंड को विक्रम पमनानी और गुरविंदर सिंह वासन, दोनों सीनियर फंड मैनेजर (फिक्स्ड इनकम), द्वारा मैनेज किया जाता है. यह फंड उन निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन गया है जो अपनी कैपिटल प्रोटेक्शन, लिक्विडिटी और कम समय में स्थिर कमाई करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- Q1 Results: वेदांता ग्रुप की कंपनी का आया रिजल्ट! कंसो मुनाफा घटकर ₹2,234 करोड़, मार्जिन बढ़ा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
पिछले एक महीने में इस फंड ने 7.09% का सालाना रिटर्न दिया है, जिससे यह फिर से साबित होता है कि यह अतिरिक्त पैसों को पार्क करने के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है. इस फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों का पैसा करीब 3 गुना कर दिया है. अगर किसी ने लॉन्च के समय इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू ₹2.99 लाख हो गई होती. यह दिखाता है कि कम जोखिम वाले माहौल में भी यह फंड लंबे समय तक पूंजी की स्थिरता देने में सफल रहा है.
दुनियाभर के बाजारों में जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और नीतियों में बदलाव के चलते काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है. खासतौर पर ट्रंप युग के दौरान अमेरिका में निवेशकों की सोच में बदलाव देखा गया है. ऐसे माहौल में कई निवेशक 'वेट एंड वाच' की रणनीति अपना रहे हैं. जो लोग अपना पैसा सुरक्षित और लिक्विड रखना चाहते हैं, उनके लिए लिक्विड फंड एक अच्छा विकल्प है, जो पारंपरिक सेविंग्स अकाउंट से बेहतर हो सकता है.
बड़ौदा बीएनपी पारिबा लिक्विड फंड कम अवधि के डेट विकल्पों में निवेश करता है, जिनमें कीमतों में उतार-चढ़ाव के जोखिम और क्रेडिट रिस्क बहुत कम होते हैं. इस फंड की मॉडिफाइड ड्यूरेशन सिर्फ 55 दिन है, यानी यह जल्दी कैश में बदला जा सकता है, और यह सेविंग्स अकाउंट से ज्यादा रिटर्न देने का लक्ष्य रखता है.