नवंबर महीने में म्यूचुअल फंड्स ने शेयर बाजार में जमकर खरीदारी की है. बाजार के अच्छे प्रदर्शन और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के कारण म्यूचुअल फंड्स का इक्विटी निवेश अक्टूबर के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है.असल में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के इसको लेकर कुछ आंकड़े पेश किए हैं.तो अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने इक्विटी बाजार में कुल ₹43,465 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया. इससे पहले अक्टूबर में यह निवेश ₹20,718 करोड़ रहा था.
सेबी के डाटा ने किया खुलासा
- सेबी के डेटा के अनुसार नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने पूरे महीने जमकर शेयर खरीदे.
- सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही फंड्स ने बिकवाली की.
- इन दो दिनों में करीब ₹2,473 करोड़ की बिक्री हुई.
- बाकी अधिकतर दिनों में लगातार खरीदारी जारी रही.
- म्यूचुअल फंड्स की मजबूत खरीद से बाजार को सपोर्ट मिला.
- इस खरीदारी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.
- इसी भरोसे के चलते अहम शेयर सूचकांकों (indices) में ग्रोथ देखने को मिली.
इक्विटी फंड्स में दिखा कोहराम
- नवंबर में इक्विटी में जहां जोरदार निवेश हुआ, वहीं डेट फंड्स से बड़ी निकासी भी देखी गई.
- डेट फंड्स से नवंबर में नेट विड्रॉल ₹72,201 करोड़ तक पहुंच गई.
- अक्टूबर में यह विड्रॉल केवल ₹12,771 करोड़ थी.
- एक महीने में डेट फंड्स से निकासी कई गुना बढ़ गई.
- इससे साफ है कि निवेशकों ने डेट फंड्स से पैसा निकालकर बाकी ऑप्शन में लगाया.
- निवेशकों का रुझान फिलहाल इक्विटी की ओर ज्यादा बना हुआ है.
SIP ने भी किया कमाल
- घरेलू निवेश में तेजी SIP के बढ़ते ट्रेंड के साथ देखने को मिल रही है.
- SIP के जरिए निवेश लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है.
- अक्टूबर में SIP इनफ्लो अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया.
- इस महीने SIP से ₹29,529 करोड़ का निवेश हुआ.
- सितंबर में SIP इनफ्लो ₹29,361 करोड़ था.
- इससे साफ है कि आम निवेशक बाजार की उठापटक के बाद भी नियमित निवेश कर रहे हैं.
क्या कहते हैं मार्केट एक्सपर्ट?
- एक्सपर्ट्स के अनुसार SIP के जरिए लगातार निवेश आना अनुशासित निवेश का संकेत है.
- निवेशक अब बाजार की अस्थिरता से घबराकर निवेश रोक नहीं रहे हैं.
- लोग लंबी अवधि के नजरिए से पैसा लगा रहे हैं.
- इसी कारण म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की AUM लगातार बढ़ रही है.
- म्यूचुअल फंड्स को लगातार नया पैसा मिल रहा है.
- AUM बढ़ने से शेयर बाजार को मजबूती मिल रही है.
- फिलहाल इक्विटी में निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है.
- वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण कुछ निवेशक सतर्क हो रहे हैं.
- ऐसे निवेशक धीरे-धीरे डेट फंड्स और सोने की ओर बढ़ रहे हैं.
- यह रुझान संतुलित और समझदारी भरे निवेश की ओर इशारा करता है.
वैसे कुल मिलाकर, नवंबर में म्यूचुअल फंड्स की जोरदार इक्विटी खरीदारी ने शेयर बाजार को मजबूती दी है और यह संकेत दिया है कि घरेलू निवेशक लंबे समय के लिए बाजार को लेकर अब भी सकारात्मक बने हुए हैं.
म्यूचुअल फंड से जुड़े 5 FAQs
Q1. नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने इक्विटी में कितना निवेश किया?
नवंबर में म्यूचुअल फंड्स ने इक्विटी बाजार में ₹43,465 करोड़ का निवेश किया.
Q2. अक्टूबर के मुकाबले निवेश में कितना बदलाव हुआ?
अक्टूबर में निवेश ₹20,718 करोड़ था, जो नवंबर में लगभग दोगुना हो गया.
Q3. नवंबर में डेट फंड्स से कितनी निकासी हुई?
नवंबर में डेट फंड्स से ₹72,201 करोड़ की शुद्ध निकासी दर्ज की गई.
Q4. SIP इनफ्लो का हाल क्या रहा?
अक्टूबर में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड ₹29,529 करोड़ पर पहुंच गया था.
Q5. इक्विटी निवेश बढ़ने का मुख्य कारण क्या है?
बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन और निवेशकों का मजबूत भरोसा इसकी बड़ी वजह है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें