मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया नया NFO, ₹500 का एकमुश्त निवेश, जानें क्या है इसमें खास?

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने नया NFO लॉन्च किया है, जो 500 रुपए के मिनिमम एकमुश्त निवेश को सपोर्ट करता है. इस फंड को पर्यावरण के थीम पर तैयार किया गया है, जानिए इसमें ऐसा क्या खास है?
मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया नया NFO, ₹500 का एकमुश्त निवेश, जानें क्या है इसमें खास?

मोतीलाल ओसवाल ने लॉन्च किया नया फंड ऑफर, जानें क्या है खास? (फोटो- AI)

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (MOMF) ने नया फंड ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने Motilal Oswal BSE Clean Environment Index Fund नाम से नया फंड यानी NFO लॉन्च किया है. इस नए फंड में 500 रुपए के मिनिमम अमाउंट के साथ निवेश किया जा सकता है. ये एक ओपन एंडेड फंड है, जो बीएसई क्लीन इन्वायरमेंट इंडेक्स को रिफलेक्ट या ट्रैक करता है.

मोतीलाल ओसवाल का ये नया फंड 5 जून यानी कि शुक्रवार से खुल रहा है और 19 जून 2026 को बंद हो रहा है. बता दें कि ये फंड बीएसई क्लीन एन्वायरमेंट इंडेक्स को ट्रैक करता है, जो क्लीन इकोनॉमी के प्रति देश का पहला डायवर्सिफाइड इंडेक्स को दर्शाता है.

इन नए NFO की खास बातें

NFO अवधि:

यह फंड 5 जून 2026 से 19 जून 2026 तक निवेश के लिए खुला रहेगा.

स्कीम टाइप:

यह एक ओपन-एंडेड फंड है, जो BSE Clean Environment Index को ट्रैक और रिप्लिकेट करेगा.

बेंचमार्क:

इस फंड का बेंचमार्क BSE Clean Environment Total Return Index होगा.

निवेश का उद्देश्य:

इस स्कीम का उद्देश्य खर्चों से पहले ऐसा रिटर्न देना है, जो BSE Clean Environment Index में शामिल शेयरों के कुल रिटर्न के अनुरूप हो. हालांकि ट्रैकिंग एरर हो सकती है और इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि स्कीम अपना निवेश उद्देश्य हासिल कर पाएगी.

न्यूनतम निवेश:

NFO के दौरान निवेशक ₹500 से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसके बाद ₹1 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. NFO के बाद भी न्यूनतम निवेश ₹500 रहेगा.

एग्जिट लोड:

अगर निवेशक यूनिट अलॉटमेंट की तारीख से 15 दिनों के भीतर पैसा निकालते हैं, तो 1% एग्जिट लोड लगेगा. इसके बाद कोई एग्जिट लोड नहीं होगा.

टैक्सेशन:

12 महीने से ज्यादा निवेश रखने पर ₹1.25 लाख से ऊपर के मुनाफे पर 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (LTCG) लगेगा.
12 महीने या उससे कम अवधि में निकासी करने पर 20% शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (STCG) लागू होगा.

किन निवेशकों के लिए खास:

यह फंड उन निवेशकों के लिए बनाया गया है जो भारत में क्लीन एनवायरमेंट थीम में पैसिव निवेश के जरिए लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना चाहते हैं.

5 सेक्टर पर आधारित फंड

यह फंड निवेशकों को एक ही पैसिव निवेश विकल्प के जरिए भारत के तेजी से बदलते क्लीन इकोनॉमी सेक्टर में हिस्सा लेने का मौका देता है. इस फंड में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), वॉटर ट्रीटमेंट, रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर शामिल हैं. ये सभी सेक्टर भारत के एनर्जी चेंज, पर्यावरणीय लक्ष्यों और लंबी अवधि की आर्थिक वृद्धि से जुड़े हुए हैं.

BSE Clean Environment Index में क्लीन इकोनॉमी वैल्यू चेन से जुड़ी करीब 25 कंपनियां शामिल हैं. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का है, जिसका वेटेज लगभग 86% है. बाकी हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक व्हीकल, वॉटर, रीसाइक्लिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर्स में बांटी गई है.

कौन मैनेज करेगा ये फंड?

इस फंड का इक्विटी पोर्टफोलियो स्वप्निल मयेकर और दिशांत मेहता (एसोसिएट फंड मैनेजर) द्वारा मैनेज किया जाएगा. वहीं फंड के डेट हिस्से की जिम्मेदारी राकेश शेट्टी संभालेंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6