जिन दो म्यूचुअल फंड हाउस को बेस्ट इक्विटी और हाइब्रिड फंड का मिला अवॉर्ड, क्या आपने लगा रखा है उनमें पैसा?

Zee Business ने 2025 के म्यूचुअल फंड अवॉर्ड्स में Motilal Oswal, Invesco और SBI MF को टॉप कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया है. साथ में जानिए इन विजेता फंड हाउस के कौन-कौन से फंड्स रहे सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले और क्या आपको इनमें निवेश करना चाहिए.
जिन दो म्यूचुअल फंड हाउस को बेस्ट इक्विटी और हाइब्रिड फंड का मिला अवॉर्ड, क्या आपने लगा रखा है उनमें पैसा?

Zee Business Mutual Fund Awards 2025 में इस साल टॉप म्यूचुअल फंड हाउस को उनकी बेहतर परफॉर्मेंस, रिस्क मैनेजमेंट और इन्वेस्टर सैटिस्फैक्शन के आधार पर सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड्स फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स की राय और डाटा एनालिसिस पर आधारित हैं. इस बार तीन प्रमुख कैटेगरी में गोल्ड अवॉर्ड्स दिए गए, जिनमें Motilal Oswal MF को Equity के लिए, Invesco MF को Hybrid कैटेगरी में और SBI MF को Debt कैटगरी में यह सम्मान मिला.

Motilal Oswal MF बना बेस्ट इक्विटी फंड हाउस

Motilal Oswal Mutual Fund को बेस्ट इक्विटी फंड हाउस ऑफ द ईयर का खिताब मिला है. इनके फंड्स ने न सिर्फ मार्केट को बीट किया, बल्कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स के लिए भरोसेमंद विकल्प भी साबित हुए.

VIDEO- NSDL IPO Allotment: कब और कैसे चेक करें स्टेटस?

Add Zee Business as a Preferred Source

हाई रिटर्न देने वाले प्रमुख फंड्स?

  • Motilal Oswal Midcap Fund – 36.27% CAGR (5 साल)
  • Motilal Oswal Large & Midcap Fund – 30%+ CAGR
  • Motilal Oswal ELSS Tax Saver Fund – 27–28% सालाना रिटर्न

बेस्ट हाइब्रिड फंड हाउस का खिताब

Invesco Mutual Fund को बेस्ट हाइब्रिड फंड हाउस का अवॉर्ड मिला. इनके हाइब्रिड फंड्स ने मार्केट वोलैटिलिटी के दौरान भी मजबूत प्रदर्शन किया और निवेशकों को स्टेबल रिटर्न ऑफर किए.

टॉप 3 फंड्स?

  • Invesco India Aggressive Hybrid Fund – 21.94% 1-वर्ष रिटर्न
  • Invesco India Mid Cap Fund – 27.57% CAGR (5 साल)
  • Invesco India Large & Mid Cap Fund – 30.54% CAGR (5 साल)

बेस्ट डेट फंड हाउस का सम्मान

SBI Mutual Fund को बेस्ट डेट फंड हाउस घोषित किया गया. इनके फंड्स जैसे SBI Magnum Income Fund और SBI Corporate Bond Fund ने कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न दिए हैं. SBI की डेट टीम ने क्रेडिट रिस्क को सीमित रखते हुए बेहतर ड्यूरेशन प्लानिंग का उदाहरण पेश किया है.

VIDEO- 1 अगस्त 2025 से बदली 12 चीजें, आपकी जेब पर सीधा असर!

क्या आपको करना चाहिए इनमें निवेश?

अगर आप मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और स्थिर रिटर्न देने वाले फंड्स की तलाश में हैं, तो ये अवॉर्ड-विनिंग फंड्स आपके पोर्टफोलियो में एक अच्छा जोड़ हो सकते हैं. Motilal Oswal MF लंबी अवधि के इक्विटी इन्वेस्टर्स के लिए बढ़िया है, Invesco MF बैलेंस चाहने वालों के लिए, और SBI MF सुरक्षित डेट इन्वेस्टमेंट के लिए आदर्श है.

VIDEO-August 2025 Bank Holiday: देखें 15 छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6