&format=webp&quality=medium)
January Equity Mutual Funds Inflow.
January Mutual Funds Data: नए साल के पहले महीने के लिए म्यूचुअल फंड्स का डेटा आ गया है. AMFI डेटा के मुताबिक, जनवरी महीने में इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर 24,028 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो दिसंबर महीने में 28,054 करोड़ रुपए था. कुल 31002 करोड़ रुपए की SIP की गई जो दिसंबर महीने के बराबर है.
इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में लगातार कमी देखी जा रही है. बता दें कि नवंबर महीने में इक्विटी फंड्स में 29,911 करोड़ रुपए और उससे पहले अक्टूबर महीने में 24,690 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया था. बता दें कि जुलाई 2025 में इक्विटी फंड्स में अब तक सबसे ज्यादा 42,702 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया था.
| फंड कैटेगरी | दिसंबर 2025 (₹ करोड़) | जनवरी 2026(₹ करोड़) | रुझान |
| Equity Funds | 28,054 | 24,028 | ↓ मामूली गिरावट |
| Debt Funds | -1,32,410 (निकासी) | 74,827 | ↑ भारी रिकवरी |
| Hybrid Schemes | 10,755 | 17,356 | ↑ अच्छी बढ़त |
| GOLD ETF | 11,646 | 24,039 | ↑ दोगुना से ज्यादा |
AMFI डेटा के मुताबिक, जनवरी महीने में नेट आधार पर इक्विटी फंड्स में 24,028 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया. डेट फंड्स में 74,827 करोड़ रुपए, हायब्रिड फंड्स में 17,356 करोड़ रुपए और गोल्ड ETF में 24,039 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो दर्ज किया गया. बता दें कि दिसंबर महीने में डेट फंड्स से -1,32,410 करोड़ रुपए की निकासी की गई थी. हायब्रिड स्कीम्स में 10,755 करोड़ रुपए और Gold ETF में नेट आधार पर 11,646 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया था. जनवरी में इक्विटी फंड AUM यानी असेट्स 35.72 लाख करोड़ रुपए से घटकर 34.87 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है.
शेयर बाजार के अंडर परफॉर्मेंस के कारण इक्विटी फंड्स इन्फ्लो पर पिछले कुछ महीनों से दबाव देखा जा रहा है लेकिन इस कैटिगरी में फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा जारी है. जनवरी महीने में इक्विटी कैटिगरी में सबसे अधिक फ्लेक्सी कैप फंड्स में 7,672 करोड़ रुपए, मल्टीकैप फंड्स में 1,995 करोड़ रुपए, लार्जकैप फंड्स में 2,004 करोड़ रुपए, लार्ज एंड मिडकैप्स में 3,181 करोड़ रुपए, मिडकैप्स में 3,185 करोड़ रुपए और स्मॉलैकप फंड्स में 2,942 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.
SIP का जलवा बरकरार है. जनवरी महीने में SIP की मदद से कुल 31002 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो दिसंबर महीने के 31002 करोड़ रुपए के बराबर है. बता दें कि नवंबर महीने में SIP का यह आंकड़ा 29445 करोड़ रुपए था. FY26 में अब तक 10 महीनों में SIP का यह आंकड़ा 287657 करोड़ रुपए है. FY25 में नेट आधार पर SIP से 289352 करोड़ रुपए का इन्फ्लो और FY24 में 199219 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया था. जनवरी में 74 लाख नए SIP खाते खुले जबकि55 Lk खाते बंद/मैच्योर हुए.