10,000 की मंथली SIP काफी है? जानें 15, 20, 25 साल बाद मिलने वाले करोड़ों रुपयों की कीमत क्या होगी?

SIP Tips: ₹10,000 की SIP से बड़ा फंड बनाना आसान लगता है, लेकिन महंगाई आपके पैसों की असली वैल्यू घटा देती है.तो जानिए 15, 20 और 25 साल बाद आपकी SIP की वास्तविक कीमत कितनी बचेगी और कैसे प्लान करें सही भविष्य की फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी.
10,000 की मंथली SIP काफी है? जानें 15, 20, 25 साल बाद मिलने वाले करोड़ों रुपयों की कीमत क्या होगी?

आज के टाइम में हर एक इंसान फ्यूचर को सेफ बनाने के लिए इन्वेस्टमेंट करता है, और उनमें से सबसे लोकप्रिय तरीका है SIP यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान. लेकिन सिर्फ SIP शुरू करना काफी नहीं है, असली सवाल यह है कि जो पैसा आप निवेश कर रहे हैं, वो फ्यूचर में वाकई में कितना मूल्य रखेगा? तो हम सभी ने अपने बड़ों से सुना है कि उनके समय में ₹100 में पूरा महीना निकल जाता था. ऐसे में अगर आपकी उम्र 35–40 के आसपास है, तो आपको भी याद होगा कि बचपन में ₹10–₹20 बहुत बड़ी रकम लगती थी और बाहर का नाश्ता आराम से हो जाता था. लेकिन आज वही नाश्ता ₹300–₹400 में मिलता है.असल में यह बदलाव हमें एक ही बात समझाता है-महंगाई आपके पैसों की ताकत को समय के साथ कम कर देती है.

तो फिर अब सोचिए, आज से 20 साल बाद ₹10,000 की क्या कीमत होगी? क्या यह आपके महीने भर के किराना का खर्च पूरा कर पाएगा? आज जहां एक परिवार का औसत खर्च ₹60,000–₹70,000 है, वहीं दो दशक बाद यही खर्च दोगुना से भी ज्यादा हो सकता है. यही कारण है कि SIP करने वाले लोगों के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि इन्वेस्टमेंट का टारगेट केवल बड़ा फंड बनाना नहीं, बल्कि महंगाई को पछाड़ना भी होना चाहिए.

12–15 महीने तो चला ली SIP फिर भी रिटर्न रहा ‘जीरो’? तो घबराएं नहीं...जानें इसे प्रॉफिट में बदलने का सीक्रेट मंत्र!

लोग निवेश में सबसे बड़ी गलती क्या करते हैं?

अधिकतर लोग सिर्फ एक लक्ष्य तय कर लेते हैं—
“मुझे 15 साल में 50 लाख चाहिए”
“20 साल बाद 1 करोड़ का कॉर्पस बनाना है”

लेकिन वे यह नहीं सोचते कि आने वाले समय में उस रकम की वास्तविक कीमत कितनी रह जाएगी।

उदाहरण के लिए:

आज का खर्च: ₹50 लाख
महंगाई: 5% सालाना

15 साल बाद यही खर्च लगभग-₹1 करोड़
20 साल बाद हो जाएगा-₹1.32 करोड़ से ज्यादा

यानी 20 साल बाद ₹50 लाख की वैल्यू केवल लगभग 35–40% रह जाएगी.

₹10,000 SIP की असली फ्यूचर की ताकत

मान लेते हैं कि आपको अपने निवेश पर 12% सालाना रिटर्न मिलता है और औसत महंगाई 5% रहती है,तो अब देखते हैं कि आपकी SIP भविष्य में क्या वास्तविक वैल्यू बनाएगी.

1. 15 साल बाद ₹10,000 SIP की वास्तविक वैल्यू

कुल निवेश: ₹18 लाख
Nominal value: ₹50,45,760
महंगाई के बाद असली वैल्यू: ₹24,27,097
असली लाभ: ₹6,27,097 करीब

यानी आपको लगता है कि आपने 50 लाख का फंड बनाया, लेकिन असल में उसकी कीमत सिर्फ 24 लाख के आसपास रह जाएगी.

SIP के ये 5 झूठ डुबो देंगे गाढ़ी कमाई! निवेश से पहले सच नहीं जाना तो लाइफ टाइम के लिए पछतावा लगेगा हाथ

2. 20 साल बाद ₹10,000 SIP की वास्तविक वैल्यू

कुल निवेश: ₹24 लाख
Nominal value: ₹99,91,479
महंगाई के बाद असली वैल्यू: ₹ करीब 37,65,683
असली लाभ: ₹13,65,683

लगभग 1 करोड़ दिखने वाला फंड असल में 38 लाख के बराबर रह जाएगा.

3. 25 साल बाद ₹10,000 SIP की वास्तविक वैल्यू

कुल निवेश: ₹30 लाख
Nominal value: ₹1,89,76,350
महंगाई के बाद असली वैल्यू: ₹56,03,769
असली लाभ: करीब ₹26,03,769

यानी लगभग 1.90 करोड़ का फंड भी असल में सिर्फ 56 लाख की वैल्यू देगा

SIP करें, लेकिन महंगाई को ध्यान में रखकर प्लान बनाएं

महंगाई एक शांत दुश्मन है जो धीरे-धीरे आपके पैसों की ताकत को कम करती है.
इसलिए:
-हर साल SIP की राशि बढ़ाएँ
-निवेश लक्ष्य Future Value में सेट करें
-लंबे समय तक निवेश बनाए रखें
-Equity फंड में SIP करें ताकि 12–15% रिटर्न मिल सके(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

केवल रोज 2 कप चाय छोड़ें और बनाएं लाखों का फंड! बस फॉलो करना होगा ये धांसू फॉर्मूला


Top 5 FAQs

1. क्या ₹10,000 की SIP भविष्य के लिए पर्याप्त है?

हाँ, लेकिन महंगाई को ध्यान में रखते हुए SIP राशि को समय-समय पर बढ़ाना जरूरी है ताकि वास्तविक वैल्यू सुरक्षित रहे.

2. 15 साल बाद ₹10,000 SIP की वास्तविक वैल्यू कितनी होती है?

12% रिटर्न और 5% महंगाई के अनुसार इसकी असली वैल्यू लगभग ₹24 लाख के आसपास रहती है.

3. क्या लंबी अवधि में SIP से रियल रिटर्न बढ़ता है?

हाँ, जितनी लंबी अवधि, कंपाउंडिंग उतना मजबूत काम करती है, लेकिन महंगाई भी उतनी ही प्रभाव डालती है.

4. क्या SIP की राशि हर साल बढ़ानी चाहिए?

हाँ, 10–20% सालाना बढ़ाकर SIP करने से महंगाई के प्रभाव को काफी हद तक संतुलित किया जा सकता है.

5. किस तरह के फंड में SIP करना सबसे बेहतर है?

लंबी अवधि के लिए Equity Mutual Funds में SIP करना 12–15% रिटर्न पाने का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6