&format=webp&quality=medium)
आज के समय में हजार दो हजार रुपए कई लोगों के लिए बड़ी बात नहीं रह गई है. वह एक दिन पार्टी में 5-10 हजार रुपए खर्च कर देते हैं. ऐसे में अगर आप उन पैसों को सही जगह पर निवेश करने की आदत डाल लेते हैं तो एक दिन आप बड़े रकम के मालिक बन सकते हैं. इन दिनों काफी सारे लोगों के साथ एक बात नोटिस करने को मिल रही है कि वह निवेश की शुरुआत करना तो चाहते हैं लेकिन यह सोचकर रुक रहे हैं कि बड़ी रकम नहीं है, तो कैसे शुरू करें. तो ये खबर आपके लिए है. Systematic Investment Plan (SIP) के जरिए आप सिर्फ ₹6,000 प्रति माह निवेश करके ₹1 करोड़ का फंड तैयार कर सकते हैं. SIP का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं और समय के साथ बड़ा रिटर्न पा सकते हैं.
SIP एक निवेश योजना है जिसमें आप म्यूचुअल फंड्स में नियत अंतराल (जैसे मासिक, साप्ताहिक या वार्षिक) पर एक तय राशि निवेश करते हैं. यह निवेश अपने आप बैंक खाते से कट जाता है, जिससे नियमितता बनी रहती है.
शुरुआती निवेशकों के लिए बेहतर ऑप्शन मुहैया कराती है. ₹100 जैसी छोटी राशि से भी शुरुआत कर सकते हैं. ऑटोमैटिक डिडक्शन से निवेश करना आसान हो जाता है. इसका एक फायदा ये होता है कि समय के साथ औसत लागत घटती है, जिससे जोखिम कम होता है. और सबसे बेस्ट पार्ट की इसमें आपका पैसा कंपाउंडिंग की गणित से बढ़ता है.
कंपाउंडिंग का मतलब है ब्याज पर ब्याज मिलना. समय के साथ यह असर बढ़ता जाता है. जितना जल्दी आप निवेश शुरू करेंगे, उतना अधिक कंपाउंडिंग का लाभ मिलेगा.
उदाहरण के लिए, ऐश्वैर्य ने 25 साल की उम्र में ₹5,000 प्रति माह निवेश शुरू किया और 20 साल तक निवेश किया. उसे लगभग ₹50 लाख का रिटर्न मिला. जबकि रोमियो ने यही निवेश 35 साल की उम्र में शुरू किया और उसे केवल ₹28 लाख मिले. सिर्फ 10 साल जल्दी शुरुआत करके ऐश्वैर्य को ₹22 लाख ज़्यादा मिले. ऐसे में ऐश्वैर्य कमाई के मामले में रोमियो से आगे निकल गई.