&format=webp&quality=medium)
इंडसइंड बैंक के शेयरों में भारी गिरावट के कारण कई म्यूचुअल फंड निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. फरवरी 2025 के Ace Equities के आंकड़ों के अनुसार, 35 म्यूचुअल फंड्स के पास इंडसइंड बैंक के 20.88 करोड़ से अधिक शेयर थे, जिनकी कुल वैल्यू 20,760 करोड़ रुपए थी. लेकिन हाल की गिरावट के बाद यह घटकर 14,600 करोड़ रुपए रह गई है, जिससे म्यूचुअल फंड्स को 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है.
इंडसइंड बैंक में यह गिरावट लेखा विसंगति (accounting discrepancy) के कारण आई है, जिससे बैंक को 2,100 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. हालात बिगड़ते देख बैंक ने निवेशकों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि उसके पास इस झटके से उबरने के लिए पर्याप्त पूंजी है.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को IndusInd Bank के बोर्ड को निर्देश दिया कि वे मौजूदा तिमाही में ही बैंक के वित्तीय लेखांकन में पाई गई 2,100 करोड़ रुपये की गड़बड़ी को ठीक करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं. बैंक द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में किए गए खुलासे में बताया गया कि यह गड़बड़ी बैंक की कुल नेटवर्थ का 2.35 प्रतिशत प्रभावित कर सकती है. इस खबर के सामने आने के बाद, बैंक के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई.