&format=webp&quality=medium)
आजकल की युवा पीढ़ी पैसों के इन्वेस्टमेंट को लेकर पहले से कहीं गुना ज्यादा जागरूक है, लेकिन सही दिशा में और सही रकम फिक्स करना अभी भी बहुत बार सबसे बड़ा सवाल और कहें तो कंफ्यूजन में पैदा करता है. स्पेशली जब बात SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की हो, तो हर इन्वेस्टर का पहला सवाल यही होता है कि हर महीने कितनी SIP करनी चाहिए? आमतौर पर लोग इसे केवल अपनी सैलरी से जोड़कर देखते हैं, जबकि असली जवाब कुछ और ही होता है असल में वो है आपकी उम्र.जी हां इन्वेस्टमेंट का सही फॉर्मूला एज के साथ बदलता रहता है.यानी कि जब आप यंग होते हैं, आपके पास समय और रिस्क लेने की क्षमता दोनों सबसे ज्यादा होती है, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, जरूरतें और जिम्मेदारी के साथ परिवार, सुरक्षा और रिटायरमेंट आदि की चिंता बढ़ती है, तो निवेश का रूप बदलता है.
यही कारण है कि लोगों को लगता है कि एज के हिसाब से एसआईपी में इन्वेस्टमेंट करना हर किसी के लिए टेंशन फ्री होने के साथ साथ जरूरी भी होता है. जी हां किस उम्र में इंसान को कितनी SIP करनी चाहिए और उसका टारगेट क्या होना चाहिए,ये हमको पहले से पता होना चाहिए. तो आज हम एक अनुमान से पता करेंगे कि किस उम्र में कितना तक निवेश एसआईपी में करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: SIP Calculator: 222 रुपये का ये 'जादू' कर देगा हैरान! 15 साल में खड़ा होगा 40 लाख प्लस का फंड, कैलकुलेशन समझें
36 से 40 साल की उम्र में करीब इनकम का 20–25% SIP में डालें.
36 से 40 साल में जरूरी खर्चों के बीच भी 20–25% निवेश जारी रखें.
स्कूल फी,होम ईएमआई, मेडिकल बिल के बीच इस निवेश को ना रोकें.
निवेश के साथ इमरजेंसी फंड को मजबूत बनाने के बारे में सोच लें.
मिडिल एज फाइनेंशियल प्लानिंग स्मार्ट बैलेंस है सक्सेज का रास्ता
खबर से जुड़े FAQs
Q1. हर महीने कितनी SIP करनी चाहिए?
SIP की राशि आपकी उम्र और फाइनेंशियल जिम्मेदारियों के आधार पर तय होनी चाहिए। सामान्यत: 20s में 30–35% इनकम, 30s में 25–30%, और 40s में 15–20% SIP करना फाइनेंशियल एक्सपर्ट सही मानते हैं.
Q2. क्या SIP को केवल सैलरी के हिसाब से तय करना सही है?
नहीं, केवल सैलरी नहीं-आपकी उम्र, जोखिम क्षमता, परिवार की जिम्मेदारियां और फ्यूचर गोल्स देखकर SIP राशि तय करनी चाहिए.
Q3. युवा उम्र में SIP क्यों सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है?
Early 20s में समय और रिस्क दोनों साथ होते हैं, इसलिए Equity Mutual Funds में SIP तेजी से पैसा बढ़ाने और करोड़ों का फंड बनाने में मदद करती है.
Q4. उम्र बढ़ने के बाद SIP कम करनी चाहिए क्या?
40–50 की उम्र में जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और जोखिम क्षमता घटती है, इसलिए SIP को कम (10–20%) कर सुरक्षित इन्वेस्टमेंट विकल्प चुनना समझदारी है.
Q5. रिटायरमेंट के बाद SIP कैसे मदद करती है?
51–60 की उम्र में SIP न्यूनतम (5–10%) रखकर SWP यानी Systematic Withdrawal Plan के जरिए नियमित मासिक आय सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे पोस्ट-रिटायरमेंट लाइफ सुरक्षित रहती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें