म्यूचुअल फंड में 'MAAF' किया तो बन जाएंगे करोड़पति, हर महीने सिर्फ ₹2000 करना है निवेश

अगर आप शेयर बाजार, डेट और गोल्ड जैसी संपत्तियों में एक साथ निवेश करना चाहते हैं, तो मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
म्यूचुअल फंड में 'MAAF' किया तो बन जाएंगे करोड़पति, हर महीने सिर्फ ₹2000 करना है निवेश

म्यूचुअल फंड में 'MAAF' किया तो बन जाएंगे करोड़पति

म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) का एक ऐड इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक टैग लाइन है कि आपने म्यूचुअल फंड में MAAF किया या नहीं. दरअसल, ये MAAF कुछ और नहीं बल्कि Multi Asset Allocation Funds का शॉर्ट फॉर्म है. चलिए, अब आपको बेस्ट Multi Asset Allocation Funds के बारे में बताते हैं, इसके साथ ही ये भी बताते हैं कि अगर आपने औसत 12 फीसदी की रिटर्न से भी MAAF किया तो कैसे कुछ सालों में करोड़पति बन सकते हैं.

MAAF करना क्यों बेस्ट है?

MAAF यानी Multi Asset Allocation Fund, यह म्यूचुअल फंड की एक ऐसी कैटेगरी है जिसमें एक साथ इक्विटी, डेट और गोल्ड जैसी अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश किया जाता है. इसका मकसद है जोखिम को संतुलित करते हुए निवेशकों को स्थिर और बेहतर रिटर्न देना. यह फंड खासतौर पर उन निवेशकों के लिए फायदेमंद होते हैं जो शेयर बाजार की अस्थिरता से डरते हैं लेकिन हाई रिटर्न की उम्मीद भी रखते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

टॉप Multi Asset Allocation Fund

Quant Multi Asset Allocation Fund. इस Fund ने बीते 3 वर्षों में लगभग 24% और 5 वर्षों में लगभग 31% का जबरदस्त रिटर्न दिया है.

ICICI Prudential Multi Asset Fund. यह फंड लंबे समय से निवेशकों की पसंद बना हुआ है. पिछले 3 सालों में इसने 22%, और 5 सालों में औसतन 25% का रिटर्न दिया है.

UTI Multi Asset Allocation Fund. UTI का यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं. यह फंड 3 वर्षों में लगभग 21% और 5 वर्षों में औसतन 17% का रिटर्न दे चुका है.

SBI Multi Asset Allocation Fund. SBI का यह फंड तीन वर्षों में लगभग 18% और पांच वर्षों में औसतन 16% का रिटर्न दे चुका है. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो सरकारी संस्थान में भरोसा रखते हैं और लॉन्ग टर्म की सोच रखते हैं.

Tata Multi Asset Allocation Fund. Tata Group का यह फंड 1 साल में 8.12%, 3 साल में 17.95% और 5 साल में 19.42% का रिटर्न दे चुका है.

2000 के निवेश से कैसे बनेंगे करोड़पति

अब मान लेते हैं कि आपने किसी Multi Asset Allocation Fund में निवेश किया और उसने औसतन सिर्फ 12 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया तो भी आप करोड़पति बन सकते हैं. खासतौर से अगर आप अभी 20 वर्ष के हैं, और अपने रिटायरमेंट प्लान के लिए ये पैसा निवेश कर रहे हैं, तो 40 सालों में आपको लगभग 1,95,86,142 रुपये का फंड मिल जाएगा. खास बात ये है कि इस फंड में आपका निवेश सिर्फ 9,60,000 ही होगा. जबकि, इस पर आपको 1,86,26,142 रुपये का ब्याज मिल जाएगा.

वहीं अगर आप निवेश के पैसे को 2000 की जगह 5 हजार कर देते हैं तो आपको 40 वर्षों में 4 करोड़ 89 लाख 65 हजार का फंड मिल जाएगा. यह रिटर्न भी सालान 12 फीसदी के औसत ब्याज पर है. जबकि, अब तक के आंकड़े देखें तो जो टॉप 5 Multi Asset Allocation Fund हैं, उन्होंने इससे कहीं ज्यादा का ही लॉन्ग टर्म में रिटर्न दिया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6