&format=webp&quality=medium)
शेयर मार्केट से भी ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं ये फ्लेक्सी कैप फंड
फ्लेक्सी कैप फंड्स (Flexi Cap Funds) वो म्यूचुअल फंड स्कीम्स होती हैं जो लार्ज, मिड और स्मॉल सभी तरह की कंपनियों में निवेश करती हैं. मार्केट की चाल के हिसाब से फंड मैनेजर अपनी रणनीति बदल सकते हैं. इसी वजह से ये फंड्स मौकों का बेहतर फायदा उठाते हैं और बीते कुछ सालों में शानदार रिटर्न भी दिया है.
Quant Flexi Cap Fund बना टॉप परफॉर्मर
क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड ने बीते 5 वर्षों में 31.07% सालाना रिटर्न दिया है, जो इसके बेंचमार्क Nifty 500 TRI के मुकाबले कहीं बेहतर है. इसका नेट एसेट वैल्यू (NAV) डायरेक्ट प्लान में 108.30 रुपए तक पहुंच गया है.
इतना दमदार रिटर्न बहुत कम फंड दे पाए हैं. जबकि, इसके 5 साल के एब्सोल्यूट रिटर्न की बात करें तो ये 270 फीसदी रहा है. यानी अगर आपने इस फंड में 5 साल पहले 1 लाख रुपए निवेश किए होते तो वह लगभग 3,70,000 रुपए के आसपास हो जाते.
HDFC Flexi Cap Fund भी पीछे नहीं
एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने डायरेक्ट प्लान में 5 साल में 29.34% का सालाना रिटर्न दिया है. इसकी NAV 2156.62 रुपए तक पहुंच गई है. एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने 5 साल में 251 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है.
यानी अगर आपने पांच साल पहले इस फंड में एक लाख रुपए निवेश किया होता तो वह आज ₹3,51,000 रुपए होता. यह फंड लंबे समय से स्थिरता और ग्रोथ दोनों के लिए जाना जाता है. बेंचमार्क की तुलना में यह भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है.
Bank of India Flexi Cap Fund भी दे रहा भरोसा
बैंक ऑफ इंडिया का फ्लेक्सी कैप फंड भले ही थोड़ा छोटा नाम हो, लेकिन इसने भी 28.39% का सालाना रिटर्न दिया है. इसकी NAV 37.07 रुपए तक पहुंच गई है, जो इस बात का संकेत है कि यह फंड छोटे निवेशकों के लिए भी एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड की बात करें तो 5 साल में उसने भी कमाल का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. इस फंड ने पांच साल में 223 फीसदी का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. यानी पांच साल पहले अगर किसी ने इस फंड में एक लाख रुपए निवेश किए होते तो वह आज ₹3,23,000 रुपए के आसपास बन जाते.
बेंचमार्क से बेहतर परफॉर्मेंस
इन तीनों फंड्स ने अपने-अपने बेंचमार्क (Nifty 500 TRI या BSE 500 TRI) की तुलना में लगभग 7-10% ज्यादा रिटर्न दिया है. हालांकि, एक बात पर ध्यान देना जरूरी है, इन फंड्स का रिस्कोमीटर 'Very High' यानी 'बहुत ज्यादा' है. इसका मतलब है कि रिटर्न जितने आकर्षक हैं, उतना ही जोखिम भी है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)