&format=webp&quality=medium)
Equity Funds Inflow in 2025.
साल 2025 शेयर बाजार के लिए अब तक काफी टर्बुलेंट रहा है. बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स ने इस साल अब तक करीब 7% का रिटर्न दिया है और ऑल टाइम हाई से करीब 5% नीचे 25400 की रेंज में कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस दौरान म्यूचुअल फंड निवेशकों का भरोसा बिल्कुल नहीं डगमगाया है. इस साल अब तक छह महीनों में इक्विटी फंड्स में करीब 1.61 लाख करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है जिसमें 1.59 लाख करोड़ रुपए की तो केवल SIP की गई है. आइए जानते हैं कि इस साल अब तक किन फंड्स में सबसे ज्यादा निवेश किया गया है.
AMFI की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जून महीने में इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर 23587 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो मई महीने में 19013 करोड़ रुपए था. पिछले महीने SIP इन्वेस्टमेंट ने नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार यह आंकड़ा 27 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंचा. जून में 27269 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड एसआईपी की गई. बता दें कि साल 2025 में अब तक इक्विटी फंड्स में कुल 160942 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जिसमें SIP की मदद से कुल 158914 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया.
VIDEO-Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
इस साल अब तक छह महीने में इक्विटी कैटिगरी में सबसे ज्यादा Flexi Cap Funds में निवेश आया है. जनवरी-मार्च तिमाही (January-March) में इक्विटी कैटिगरी में 94073 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया था जिसमें फ्लेक्सी कैप फंड्स में सबसे ज्यादा 16416 करोड़ का इन्फ्लो आया. अप्रैल-जून तिमाही (April-June) में इक्विटी फंड्स में कुल 66869 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो दर्ज किया गया जिसमें फ्लेक्सी कैप फंड्स में नेट आधार पर 15115 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया. दोनों तिमाही मिलाकर इस साल अब तक Flexi Cap Funds में कुल 31531 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो आया है.
VIDEO- Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें
Midcap Funds और SmallCap Funds का भी जलवा जारी है. जनवरी-मार्च तिमाही में नेट आधार पर इक्विटी फंड्स इन्फ्लो 94073 करोड़ रुपए रहा जिसमें मिडकैप/स्मॉलकैप फंड्स में नेट आधार पर कुल 11993/13535 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया. अप्रैल-जून तिमाही की बात करें तो मिडकैप फंड्स में नेट आधार पर कुल 9875 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया जबकि स्मॉलकैप फंड्स में 11237 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है. ऐसे में 2025 के अब तक छह महीनों में मिडकैप फंड्स में नेट आधार पर अब तक 21868 करोड़ रुपए और स्मॉलकैप फंड्स में नेट आधार पर 24772 करोड़ रुपए का इन्फ्लो आया है. NIFTY MIDCAP 150 इंडेक्स ने इस साल अब तक 3% का रिटर्न दिया है जबकि NIFTY SMLCAP 250 इंडेक्स ने नेट आधार पर कोई रिटर्न नहीं दिया है.
VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर
30 जून 2025 के आधार पर इक्विटी कैटिगरी में कुल 518 स्कीम्स हैं. इनमें से 40 Flexi Cap Funds जिनका टोटल असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 4.94 लाख करोड़ रुपए का है. 30 Mid Cap Funds है जिनका टोटल एयूएम 4.31 लाख करोड़ रुपए है. 30 Small Cap Funds हैं जिनका टोटल एयूएम 3.54 लाख करोड़ रुपए है.
जून महीने के लिए AMFI की तरफ से जो डेटा शेयर किया गया है उसके मुताबिक, इंडस्ट्री का कुल असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3% की बढ़त के साथ ₹74.41 लाख करोड़ पर पहुंच गया. इक्विटी फंड्स में कुल 23,587 करोड़ का इन्फ्लो आया जिसमें फ्लेक्सी कैप फंड्स में 5733 करोड़, मल्टीकैप फंड्स में 2794 करोड़, लार्जकैप फंड्स में 1694 करोड़, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 3496 करोड़, मिडकैप फंड्स में 3754 करोड़ और स्मॉलकैप फंड्स में 4024 करोड़ का इन्फ्लो आय़ा है. पहली बार एसआईपी का आंकड़ा 27 हजार करोड़ के पार पहुंचा है और यह 27269 करोड़ रुपए रही. इक्विटी फंड्स का टोटल AUM 33.46 लाख करोड़ रुपए रहा.