Daily vs Monthly SIP: ₹100 रोज लगाएं या ₹3000 महीने में? जानिए कौन सा तरीका बना सकता है ज्यादा बड़ा फंड,देखें कैलकुलेशन

Daily SIP vs Monthly SIP: ₹3000 महीने निवेश करने पर कौन सा तरीका ज्यादा फायदा देता है? तो जानिए 20 साल का पूरा गणित, Daily SIP में मिलने वाला एक्स्ट्रा रिटर्न, Rupee Cost Averaging का फायदा और एक्सपर्ट की जरूरी सलाह.
Daily vs Monthly SIP: ₹100 रोज लगाएं या ₹3000 महीने में? जानिए कौन सा तरीका बना सकता है ज्यादा बड़ा फंड,देखें कैलकुलेशन

Daily SIP और Monthly SIP दोनों के फ्यूचर के फंड के अंतर को समझकर ही निवेश करना चाहिए  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

म्यूचुअल फंड में SIP आज के टाइम में अनगिनत लोगों की पसंद बन चुका है. लोग अब अपनी छोटी सी कमाई का एक छोटा सा ही सही लेकिन एसआईपी में हिस्सा डाल रहे हैं, यानी कि लोग अब लॉन्ग टर्म के लिए एसआईपी में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं. लेकिन निवेश शुरू करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि हर महीने एक बार पैसा लगाना बेहतर है या रोज थोड़ा-थोड़ा निवेश करना?

असल में बहुत से लोगों को लगता है कि दोनों में कोई खास अंतर तो नहीं होगा है. लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि जब निवेश 20-25 साल तक चलता है, तो छोटा सा अंतर भी लाखों रुपये का असर दिखा सकता है. यही वजह है कि अब Daily SIP vs Monthly SIP की बहस तेजी से बढ़ रही है.

अगर आप भी ₹3000 महीने निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह समझना जरूरी है कि कौन सा तरीका लंबे समय में ज्यादा फायदा दे सकता है.

Daily SIP vs Monthly SIP कौन हो सकता है बेस्ट?

  • डेली एसआईपी में रोज थोड़ा-थोड़ा निवेश होता है
  • मंथली एसआईपी में महीने में एक बार पैसा लगता है
  • लंबे समय में Daily SIP थोड़ा ज्यादा रिटर्न दे सकती है
  • रुपया लागत औसत इसका बड़ा कारण है
  • Monthly SIP ज्यादा आसान और सुविधाजनक मानी जाती है
  • एक बात समझें कि SIP में सबसे जरूरी चीज स्थिरता है

Daily SIP और Monthly SIP में आखिर फर्क क्या है?

दोनों SIP तरीकों में टोटल इन्वेस्टमेंट करीब करीब एक जैसा ही होता है, लेकिन निवेश की टाइमिंग अलग होने की वजह से यूनिट खरीदने की औसत लागत बदल जाती है. यही अंतर लंबे समय में रिटर्न पर असर डालता है.

Monthly SIP का पूरा गणित

अगर कोई निवेशक हर महीने ₹3000 SIP करता है

  • मासिक निवेश - ₹3000
  • निवेश अवधि-20 साल
  • अनुमानित रिटर्न -14% सालाना
  • कुल निवेश-₹7.2 लाख
  • अनुमानित फंड वैल्यू-₹39.49 लाख

Daily SIP का पूरा गणित

अब मान लीजिए वही व्यक्ति हर दिन ₹100 निवेश करता है:

  • दैनिक निवेश -₹100
  • निवेश अवधि - 20 साल
  • अनुमानित रिटर्न-14% सालाना
  • कुल निवेश -करीब ₹7.3 लाख
  • अनुमानित फंड वैल्यू - ₹40.25 लाख

दोनों में कितना अंतर?

SIP तरीकाअंतिम वैल्यू
Monthly SIP₹39.49 लाख
Daily SIP₹40.25 लाख
अनुमानित अंतर₹76,000+

Daily SIP में ज्यादा फायदा क्यों दिखता है?

  • असल में होता ये है कि जब आप रोज निवेश करते हैं तो मार्केट गिरने पर ज्यादा यूनिट्स मिलती हैं
  • रोज निवेश करने पर मार्केट बढ़ने पर कम यूनिट्स खरीदते हैं
  • इसके साथ ही खरीद की औसत लागत संतुलित हो जाती है
  • यही वजह है कि लंबे समय में Daily SIP थोड़ी बेहतर रिटर्न दे सकती है

क्या हर निवेशक को Daily SIP चुननी चाहिए?

जरूरी नहीं है क्योंकि यह पूरी तरह आपकी कमाई और सुविधा पर निर्भर करता है

Daily SIP किनके लिए बेहतर?

  • फ्रीलांसर
  • छोटे दुकानदार
  • रोज कमाने वाले लोग
  • मार्केट मूवमेंट का फायदा चाहने वाले निवेशक

Monthly SIP किनके लिए बेहतर?

  • सैलरीड कर्मचारी
  • आसान ऑटो-डेबिट चाहने वाले लोग
  • कम ट्रैकिंग पसंद करने वाले निवेशक

SIP में लोग सबसे बड़ी गलती कहां करते हैं?

एक्सपर्ट CFP® तारेश भाटिया की राय है कि कई निवेशक SIP शुरू तो कर देते हैं, लेकिन मार्केट गिरते ही घबरा जाते हैं.

एसआईपी निवेश की 5 बड़ी गलतियां

  • मार्केट गिरने पर SIP रोक देना
  • जल्दी रिटर्न की उम्मीद करते रहना
  • एसेट एलोकेशन को नजरअंदाज करना
  • केवल पिछले रिटर्न देखकर किसी भी फंड चुनना
  • इनकम बढ़ने पर SIP न बढ़ाना
sip

SIP क्यों फेल होती है?

एक्सपर्ट CFP® तारेश भाटिया के अनुसार ज्यादातर SIP इसलिए फेल नहीं होती क्योंकि मार्केट खराब होता है, बल्कि इसलिए क्योंकि निवेशकों का सब्र टूट जाता है

SIP में कितना समय देना चाहिए?

  • इक्विटी SIP में कम से कम 5-7 साल का निवेश के लिए समय देना ही चाहिए
  • एसआईपी के लिएपूरे मार्केट साइकिल को समझना जरूरी है
  • Short-term volatility से घबराना नुकसान कर सकता है

निवेश शुरू करने से पहले ये 4 काम करें

  • अपनी इनकम के हिसाब से SIP तय करें
  • हमेशा इमरजेंसी फंड को अलग रखना चाहिए
  • हर साल SIP बढ़ाने की कोशिश करना चाहिए
  • SIP को Short-Term का गेम नहीं समझें

आपके काम की बात

मंथली और डेली एसआईपी दोनों ही इन्वेस्टमेंट के अच्छे तरीके होते हैं.जी हां अगर आप मार्केट की हर छोटी हलचल का फायदा उठाकर अपने रिटर्न को थोड़ा और बढ़ाना चाहते हैं, तो डेली एसआईपी एक स्मार्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.फिर लास्ट में, निवेश का तरीका जो भी हो, 'निरंतरता' (Consistency) ही आपको करोड़पति बनाने की असल में एक चाबी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या डेली SIP पर अलग से कोई एक्स्ट्रा चार्ज लगता है?

नहीं, यह पूरी तरह फ्री है, कोई अलग से फीस नहीं देनी पड़ती

Q2 खाते में बैलेंस न होने पर क्या पेनल्टी लगेगी?

फंड कंपनी नहीं, पर बैंक 'बाउंस चार्ज' ले सकता है, बैलेंस का ध्यान जरूर रखें

Q3 शनिवार, रविवार या छुट्टी वाले दिन भी क्या पैसे कटते हैं?

नहीं, छुट्टी का पैसा अगले वर्किंग डे (जैसे सोमवार) को एक साथ कटता है

Q4 क्या डेली SIP को बीच में रोकना या बंद करना मुश्किल है?

बिल्कुल नहीं, मंथली SIP की तरह इसे भी कभी भी रोक या बदल सकते हैं

Q5 क्या डेली SIP से टैक्स भरने में परेशानी होती है?

नहीं, फंड हाउस आपको साल के अंत में एक आसान 'स्टेटमेंट' दे देता है, जिससे काम सरल हो जाता है

Add Zee Business as a Preferred Source