करेक्शन के बाद फिर चमकेगा सोना, शेयरखान ने आपके लिए चुने टॉप-3 GOLD ETF

Best Gold ETF: गोल्ड का आउटलुक दमदार बना हुआ है और एक्सपर्ट किसी भी गिरावट को मौका बता रहे हैं. अगर आप भी गोल्ड ईटीएफ में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो जानिए ब्रोकरेज ने आपके लिए किन फंड्स को चुना है और इनका परफॉर्मेंस कैसा रहा है.
करेक्शन के बाद फिर चमकेगा सोना, शेयरखान ने आपके लिए चुने टॉप-3 GOLD ETF

Gold ETF की कुल 25 स्कीम्स हैं और इनका AUM 1.83 लाख करोड़ रुपए है. (AI जेनरेटेड फोटो)

Best Gold ETF: जियो पॉलिटिकल टर्बुलेंस के बीच गोल्ड की कीमत में फिर से तेजी देखी जा रही है. डोमेस्टिक मार्केट में MCX पर गोल्ड इस समय 1.45 लाख रुपए और स्पॉट मार्केट में गोल्ड 4460 डॉलर के आसपार कारोबार कर रहा है. पिछले कुछ समय से गोल्ड में जबरदस्त वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड आउटलुक दमदार बना हुआ है. ऐसे में किस्तों में निवेश किया जा सकता है.

गोल्ड में निवेश का एक तरीका Gold ETF भी है जो लिक्विड है और कॉस्ट इफेक्टिव भी. हालांकि, गोल्ड ईटीएफ की वोलैटिलिटी गोल्ड से ज्यादा होती है. यह वोलैटिलिटी स्मार्ट इन्वेस्टर्स को किस्तों में निचले स्तर पर निवेश का मौका भी देती है. इस स्ट्रैटेजी की मदद से निवेशक ऐवरेज रिटर्न के मुकाबले बेहतर रिटर्न पा सकते हैं.

5 प्वाइंट Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • MCX पर गोल्ड इस समय 1.45 लाख रुपए पर
  • स्पॉट मार्केट में गोल्ड 4460 डॉलर के आसपार
  • जनवरी में MCX पर गोल्ड 2 लाख के पार भी पहुंचा था
  • स्पॉट गोल्ड 5600 डॉलर के करीब तक पहुंचा था
  • लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड आकर्षक बना हुआ है

टाटा म्यूचुअल फंड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मिडिल ईस्ट क्राइसिस के कारण गोल्ड में वोलैटिलिटी है लेकिन फंडामेंटल और लॉन्ग टर्म आउटलुक इंटैक्ट है. अगर डॉलर में तेजी या टेंशन कम होने से गिरावट आती है तो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह मौका होगा.

क्यों गोल्ड में बने रहने की सलाह?

  • ग्लोबल डिसरप्शन के कारण तेल का भाव लंबे समय तक हाई बना रह सकता है
  • महंगे तेल के कारण महंगाई को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है
  • ईरान क्राइसिस उम्मीद से ज्यादा लंबा चलने के संकेत मिल रहे हैं
  • मिडिल ईस्ट में अब नए सिरे से प्रॉक्सी युद्ध देखने को मिल सकता है
  • मिड-टर्म इलेक्शन को लेकर ट्रंप की चुनौती बढ़ती हुई नजर आ रही है
  • अमेरिकी टैरिफ को लेकर खतरा बना है और बने रहने की संभावना दिख रही है

अन्य फैक्टर्स

  • सेंट्रल बैंकों का गोल्ड में इंटरेस्ट अभी भी बना हुआ है
  • करेंसी अनसर्टेनिटी और डी-डॉलराइजेशन को लेकर गोल्ड की मजबूत मांग
  • स्ट्रक्चरल सप्लाई क्राइसिस भी प्राइस को सपोर्ट करेगी

इतना अब समझ में आ रहा है कि गोल्ड का आउटलुक मजबूत है और किसी भी गिरावट में खरीदारी की सलाह है. अब जानेंगे कि अगर आपको Gold ETF में निवेश करना हो तो किन फंड्स में निवेश किया जा सकता है. एक-एक कर पूरी डीटेल को विस्तार से समझते हैं.

एक नजर में समझें Gold ETF की पूरी डीटेल

  • फरवरी 2026 के आधार पर Gold ETF की कुल 25 स्कीम्स हैं
  • इन फंड्स का टोटल असेट्स यानी AUM 1.83 लाख करोड़ रुपए है
  • कुल 1.21 करोड़ फोलियो Gold ETF कैटिगरी के लिए है
  • फरवरी महीने में 5255 करोड़ रुपए का इन्फ्लो Gold ETF में आया
  • जनवरी महीने में 24039 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो आया था

3 साल में 757% बढ़ा Gold ETF का असेट्स

  • अगस्त 2025 में Gold ETF का टोटल असेट्स 72496 करोड़ रुपए था
  • 6 महीने के भीतर गोल्ड ईटीएफ का असेट्स 153% बढ़ गया
  • फरवरी 2025 में Gold ETF का एयूएम 55677 करोड़ रुपए था
  • 1 साल के भीतर गोल्ड ईटीएफ का AUM 230% बढ़ गया
  • फरवरी 2023 के आधार पर Gold ETF का एयूएम 21400 करोड़ रुपए था
  • 3 साल में Gold ETF का असेट्स 757% के करीब बढ़ गया

बाजार में इस समय गोल्ड ईटीएफ की कुल 25 स्कीम्स हैं. ऐसे में निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर उन्हें किन फंड्स पर भरोसा करना चाहिए.

मिराए असेट शेयरखान के पसंदीदा फंड्स

  1. Nippon India ETF Gold BeES
  2. ICICI Prudential Gold ETF
  3. Mirae Asset Gold ETF

Nippon India ETF Gold BeES

  • निप्पॉन इंडिया गोल्ड ईटीएफ का NAV 118 रुपए
  • असेट्स अंडर मैनेजमेंट 58 हजार करोड़ रुपए के करीब
  • जनवरी में इसका NAV 148 रुपए के लाइफ हाई तक पहुंचा था
  • वहां से यह करीब 20% करेक्ट हो चुका है

रिटर्न

  • 1 साल रिटर्न- 63%
  • 3 साल रिटर्न- 32%
  • 5 साल रिटर्न 25%

शेयरखान को क्यों पसंद है?
इस फंड की लिक्विडिटी हाई है जिसके कारण रिडीम करना आसान है और यह मार्केट लीडर्स में एक है.

ICICI Prudential Gold ETF

  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ का NAV 122 रुपए
  • असेट्स अंडर मैनेजमेंट 26 हजार करोड़ रुपए के करीब
  • जनवरी में इसका NAV 158 रुपए के लाइफ हाई तक पहुंचा था
  • वहां से यह करीब 23% करेक्ट हो चुका है

रिटर्न

  • 1 साल रिटर्न- 64%
  • 3 साल रिटर्न- 33%
  • 5 साल रिटर्न 25%

शेयरखान को क्यों पसंद है?
इसका एक्सपेंस रेशियो कम है और टॉप-5 गोल्ड ईटीएफ फंड्स में सबसे कम चार्ज करता है.

Mirae Asset Gold ETF

  • मिराए असेट गोल्ड ईटीएफ का NAV 139 रुपए पर है
  • असेट्स अंडर मैनेजमेंट 3300 करोड़ रुपए के करीब
  • 2023 में इस फंड की शुरुआत की गई थी
  • जनवरी में इसका NAV 173.5 रुपए के लाइफ हाई तक पहुंचा
  • वहां से यह करीब 21% करेक्ट हो चुका है

रिटर्न

  • 6 महीने रिटर्न- 27%
  • 1 साल रिटर्न- 63%
  • 3 साल रिटर्न- 33%

शेयरखान को क्यों पसंद है?
एक्सपेंस रेशियो काफी कम है जो लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न देने में सक्षम है.

(डिस्क्लेमर: जी बिजनेस किसी भी फंड्स में निवेश की सलाह नहीं देता है. फंड्स का चुनाव ब्रोकरेज या एक्सपर्ट की तरफ से किया जाता है. किसी भी फंड्स में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या गोल्ड में अभी निवेश करना सही है?

लॉन्ग टर्म के लिए गोल्ड का आउटलुक मजबूत है और गिरावट में खरीदारी का मौका माना जा रहा है.

Q2 इस समय गोल्ड में वोलैटिलिटी क्यों है?

मिडिल ईस्ट तनाव, डॉलर मूवमेंट और जियोपॉलिटिकल रिस्क के कारण शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.

Q3 Gold ETF की कुल कितनी स्कीम्स हैं?

इस समय गोल्ड ईटीएफ की कुल 25 स्कीम्स हैं.

Q4 Gold ETF का टोटल असेट्स कितना है?

फरवरी 2026 के आधार पर एयूएम 1.83 लाख करोड़ रुपए है.

Q5 Gold ETF इतना पॉपुलर क्यों हो रहा है?

हाई लिक्विडिटी, ट्रांसपेरेंसी और फिजिकल गोल्ड की झंझट से बचने के कारण निवेशक तेजी से इसकी तरफ बढ़ रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6