AMFI के आंकड़ों पर कीजिए भरोसा, SIP करने से पहले देख लीजिए कौन से हैं टॉप 3 फ्लेक्सी कैप फंड

Flexi Cap फंड्स ने लंबे समय में निवेशकों को दमदार रिटर्न दिए हैं. Quant, Parag Parikh और JM Flexi Cap Funds ने पिछले 10 वर्षों में अपने-अपने बेंचमार्क को पछाड़ते हुए 14% से 18% तक सालाना रिटर्न दिया है. हालांकि, सभी फंड्स "Very High" रिस्क कैटेगरी में आते हैं.
AMFI के आंकड़ों पर कीजिए भरोसा, SIP करने से पहले देख लीजिए कौन से हैं टॉप 3 फ्लेक्सी कैप फंड

SIP करने से पहले देख लीजिए कौन से हैं टॉप 3 फ्लेक्सी कैप फंड

इक्विटी म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले Flexi Cap Funds निवेशकों को बाजार की अलग-अलग कैटेगरी में निवेश की फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं. इन फंड्स का फायदा यह है कि फंड मैनेजर लार्ज, मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स में बाजार के हालात के हिसाब से निवेश का अनुपात बदल सकता है. हालांकि, इस फ्लेक्सिबिलिटी के साथ-साथ इन फंड्स में वोलैटिलिटी और जोखिम भी अधिक होता है.

AMFI के ताजा आंकड़ों (8 अगस्त 2025) के मुताबिक, Quant Flexi Cap Fund, Parag Parikh Flexi Cap Fund और JM Flexi Cap Fund ने 10 साल के समय में निवेशकों को सबसे ज्यादा सालाना रिटर्न दिए हैं. हालांकि, तीनों फंड्स Riskometer पर "Very High" कैटेगरी में हैं, यानी इनमें कैपिटल लॉस का जोखिम भी अधिक है.

Quant Flexi Cap Fund

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Benchmark: Nifty 500 TRI
  • Latest NAV (Regular): ₹92.57
  • Latest NAV (Direct): ₹102.96
  • 10-Year Return: Regular- 17.54%, Direct- 18.62%
  • 5-Year Information Ratio: 0.67

Quant Flexi Cap Fund पिछले एक दशक में सबसे दमदार प्रदर्शन करने वाले फंड्स में रहा है. Direct प्लान में 18.62% का औसत सालाना रिटर्न निवेशकों के लिए काफी आकर्षक है. अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले ₹1 लाख Direct प्लान में लगाए होते, तो आज यह राशि लगभग ₹5.54 लाख होती. हालांकि, इसकी "Very High" जोखिम रेटिंग बताती है कि यह फंड बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करता है, जो शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

Parag Parikh Flexi Cap Fund

  • Benchmark: Nifty 500 TRI
  • Latest NAV (Regular): ₹83.6156
  • Latest NAV (Direct): ₹91.1563
  • 10-Year Return: Regular- 17.07%, Direct- 17.96%
  • 5-Year Information Ratio: 0.15

Parag Parikh Flexi Cap Fund का नाम लंबे समय से स्थिर और संतुलित रिटर्न देने वाले फंड्स में आता है. Direct प्लान ने 17.96% का औसत सालाना रिटर्न दिया है. यह फंड भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी इक्विटीज में भी निवेश करता है, जिससे पोर्टफोलियो को ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन का फायदा मिलता है. हालांकि, इसकी सूचना अनुपात (Information Ratio) Quant Fund से काफी कम है, जो बताता है कि इसके अतिरिक्त रिटर्न का स्तर बेंचमार्क के मुकाबले उतना अधिक नहीं है.

JM Flexi Cap Fund

  • Benchmark: BSE 500 TRI
  • Latest NAV (Regular): ₹94.6006
  • Latest NAV (Direct): ₹107.7153
  • 10-Year Return: Regular- 14.99%, Direct- 16.26%
  • 5-Year Information Ratio: 0.72

JM Flexi Cap Fund का प्रदर्शन पिछले 10 साल में थोड़ा कम रहा है, लेकिन Direct प्लान में 16.26% का औसत रिटर्न अभी भी अच्छे स्तर पर है. इसकी 5-Year Information Ratio सबसे अधिक (0.72) है, जो बताती है कि बेंचमार्क के मुकाबले इसके अतिरिक्त रिटर्न अपेक्षाकृत ज्यादा स्थिर रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है यह डेटा?

AMFI के इन आंकड़ों से साफ है कि Flexi Cap फंड्स लॉन्ग टर्म में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, बशर्ते निवेशक बाजार की वोलैटिलिटी को सहन करने में सक्षम हों. सभी तीनों फंड्स ने बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दिए हैं, लेकिन "Very High" जोखिम का मतलब है कि निवेशकों को गिरावट के समय घबराना नहीं चाहिए.

काम की बात

Quant, Parag Parikh और JM Flexi Cap Funds ने अपने परफॉरमेंस से साबित किया है कि सही मैनेजमेंट और लंबी अवधि की रणनीति के साथ Flexi Cap कैटेगरी निवेशकों को शानदार रिटर्न दे सकती है. लेकिन, इसमें कदम रखने से पहले निवेशक को यह समझना जरूरी है कि हाई रिटर्न के साथ हाई जोखिम भी आता है.

(डिस्‍क्‍लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश मार्केट जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)