सिर्फ नाम से ही नहीं काम से भी लार्ज हैं ये 3 म्यूचुअल फंड्स, रिटर्न देखकर उड़ जाएंगे होश, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए सुरक्षित और मजबूत निवेश की सोच रहे हैं, तो ये तीन लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. 10 सालों में इन्होंने 200 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है.
सिर्फ नाम से ही नहीं काम से भी लार्ज हैं ये 3 म्यूचुअल फंड्स, रिटर्न देखकर उड़ जाएंगे होश, यहां पढ़िए पूरी रिपोर्ट

ये हैं टॉप 3 लार्ज कैप फंड्स

आज के समय में जब फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसे निवेश साधन बहुत कम रिटर्न दे रहे हैं, वहीं कुछ म्यूचुअल फंड्स ऐसे हैं जिन्होंने बीते 10 सालों में निवेशकों को शानदार कमाई करवाई है. खास तौर पर लार्ज कैप म्यूचुअल फंड्स ने लॉन्ग टर्म में जबरदस्त स्थिरता और मुनाफा दिखाया है.

हम बात कर रहे हैं तीन ऐसे लार्ज कैप फंड्स की, जो अपने परफॉर्मेंस से दूसरों को पीछे छोड़ चुके हैं. Association of Mutual Funds in India (AMFI) की रिपोर्ट के अनुसार ये फंड्स हैं- Aditya Birla Sun Life Large Cap Fund, Axis Large Cap Fund और Bandhan Large Cap Fund.

Aditya Birla Sun Life Large Cap Fund

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप पिछले 10 सालों में सबसे मजबूत परफॉर्मेंस वाले म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट बनाएंगे, तो इसमें Aditya Birla Sun Life Large Cap Fund का नाम जरूर आएगा. इस फंड की मौजूदा नेट एसेट वैल्यू (NAV) 530.82 रुपए है और इसका फंड साइज 30,927 करोड़ रुपए से ज्यादा है. इसने बीते 10 सालों में 213.72 प्रतिशत का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है और एनुअलाइज़ रिटर्न 12.10 प्रतिशत रहा है. वहीं, SIP के ज़रिए निवेश करने वालों को 10 सालों में 113.52 प्रतिशत का रिटर्न मिला है और सालाना रिटर्न 14.51 प्रतिशत तक गया है.

आपको बता दें, फंड की कुल कैपिटल का 96.3 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी में लगा है, जिसमें से लगभग 68 प्रतिशत लार्ज कैप कंपनियों में निवेश किया गया है. इसके अलावा थोड़ा बहुत निवेश मिड कैप और स्मॉल कैप में भी किया गया है. यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर है जो 3-4 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और थोड़े बहुत जोखिम को भी झेल सकते हैं.

Axis Large Cap Fund

Axis Large Cap Fund भी एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जिसने निवेशकों का भरोसा पूरी तरह जीता है. इसकी मौजूदा NAV 60.76 रुपए है और इसका फंड साइज 34,373 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है.

इसने बीते 10 सालों में 203.19 प्रतिशत का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है, जबकि सालाना रिटर्न 11.72 प्रतिशत रहा है. SIP करने वालों के लिए यह आंकड़े और भी बेहतर हैं. इसने 10 सालों में 97.6 प्रतिशत का रिटर्न और 13.06 प्रतिशत सालाना रिटर्न है.

फंड का 93.97 प्रतिशत कैपिटल घरेलू इक्विटी में निवेश की गई है, जिसमें 63.18 प्रतिशत हिस्सा लार्ज कैप स्टॉक्स में लगाया गया है. यह फंड उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते लेकिन फिर भी बैंक डिपॉजिट से बेहतर रिटर्न चाहते हैं.

Bandhan Large Cap Fund

Bandhan Large Cap Fund का फंड साइज भले ही छोटा हो (1,928 करोड़ रुपए), लेकिन इसका परफॉर्मेंस कई बड़े फंड्स को टक्कर देता है. मौजूदा NAV 77.45 रुपए है और बीते 10 सालों में इस फंड ने 210.36 प्रतिशत का एब्सोल्यूट रिटर्न दिया है. इसका सालाना रिटर्न 11.98 प्रतिशत रहा है, जबकि SIP करने वालों को 115.11 प्रतिशत का रिटर्न और 14.65 प्रतिशत का एनुअलाइज्ड रिटर्न मिला है, जो कि इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है.

फंड की कुल कैपिटल का लगभग 99 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी में लगा है, जिसमें 58.39 प्रतिशत लार्ज कैप में, 6.38 प्रतिशत मिड कैप में और 4.37 प्रतिशत स्मॉल कैप में निवेश किया गया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6