इन बड़ी कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स ने लगातार चौथे तिमाही बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, यहां देखिए दिग्गजों के नाम

अगस्त 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के इनफ्लो में गिरावट आई, लेकिन फंड मैनेजर्स ने लगातार चौथे तिमाही Axis Bank, Reliance Industries, PNB Housing, Coforge और Delhivery जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई. डेटा दिखाता है कि बैंकिंग, IT और लॉजिस्टिक्स सेक्टर म्यूचुअल फंड्स की पसंद बने हुए हैं.
इन बड़ी कंपनियों में म्यूचुअल फंड्स ने लगातार चौथे तिमाही बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी, यहां देखिए दिग्गजों के नाम

अगस्त 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में आने वाला पैसा कुछ धीमा पड़ा. AMFI (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया) के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में इक्विटी स्कीम्स में नेट इनफ्लो ₹33,430.37 करोड़ रहा, जबकि जुलाई में यह ₹42,702.35 करोड़ था. यानी करीब 21.7% की गिरावट.

यह गिरावट खासतौर पर स्मॉलकैप फंड्स में साफ दिखी, जहां इनफ्लो 23% घटकर ₹4,993 करोड़ रह गया, जबकि जुलाई में ₹6,484 करोड़ आया था. विश्लेषकों का कहना है कि ज्यादा वैल्यूएशन और रेग्युलेटरी रिस्क को देखते हुए निवेशक सतर्क हो गए हैं.

म्यूचुअल फंड्स ने 96 कंपनियों में लगातार बढ़ाई हिस्सेदारी

भले ही इनफ्लो थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन फंड मैनेजर्स ने अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने का काम जारी रखा. Ace Equity के डेटा के मुताबिक, पिछले चार तिमाहियों में म्यूचुअल फंड्स ने निफ्टी 500 इंडेक्स की 96 कंपनियों में लगातार हिस्सेदारी बढ़ाई है. इनमें Axis Bank, Reliance Industries, PNB Housing Finance, Coforge और Delhivery जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं.

PNB Housing Finance

PNB Housing Finance उन कंपनियों में है जहां म्यूचुअल फंड्स ने सबसे तेजी से हिस्सेदारी बढ़ाई. जून तिमाही 2025 (Q1FY26) के आखिर में म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी का 26.76% हिस्सा था, जबकि एक साल पहले सिर्फ 5.86% हिस्सा था. मार्च 2025 में हिस्सेदारी 20.09% थी, जो जून में 26% से ज्यादा हो गई.

सबसे बड़े निवेशक Nippon India Small Cap Fund रहे, जिनके पास 3.54% शेयर हैं. इनके अलावा Sundaram Mutual Fund, DSP ELSS Tax Saver Fund, Kotak Small Cap Fund, HDFC Multi Cap Fund, Franklin India Smaller Companies Fund, HSBC Small Cap Fund और Tata Mutual Fund ने भी बड़ी हिस्सेदारी ली है.

Axis Bank

देश के टॉप प्राइवेट बैंक Axis Bank में भी म्यूचुअल फंड्स लगातार खरीदारी कर रहे हैं. जून 2025 तक म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 32.54% रही, जबकि Q1FY25 में यह 23.98% थी. Q2FY25 में हिस्सेदारी 25.60%, Q3FY25 में 29.03% और Q4FY25 में 32.03% रही.

सबसे बड़े निवेशकों में ICICI Prudential Mutual Fund (6.08% हिस्सेदारी) और SBI Mutual Fund (5.34%) शामिल हैं. इसके अलावा DSP, Kotak, Aditya Birla, Mirae Asset, UTI, Nippon, HDFC और अन्य फंड हाउसेस ने भी निवेश बढ़ाया है.

Reliance Industries

मुकेश अंबानी की Reliance Industries Ltd (RIL), जो भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है, में भी म्यूचुअल फंड्स ने लगातार निवेश बढ़ाया. जून 2025 तक RIL में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 9.32% हो गई, जो पिछले साल इसी समय 7.84% थी. ICICI Prudential Mutual Fund और SBI Mutual Fund यहां के सबसे बड़े निवेशक हैं.

Coforge

मिडकैप IT कंपनी Coforge ने म्यूचुअल फंड्स के लिए खास आकर्षण दिखाया है. जून 2025 तक फंड्स की हिस्सेदारी 37.90% रही, जबकि एक साल पहले यह 34.96% थी. सबसे बड़े निवेशक Motilal Oswal Midcap Fund रहे जिनके पास 9.37% हिस्सेदारी है.

इसके अलावा Edelweiss Mid Cap Fund, UTI Flexi Cap Fund, DSP Midcap Fund, HDFC Mid-Cap Fund और SBI Technology Opportunities Fund ने भी Coforge में निवेश बढ़ाया है.

Delhivery

नए जमाने की लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery भी म्यूचुअल फंड्स की फेवरेट बन गई है. जून 2025 तक इसमें म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 27.06% हो गई, जो एक साल पहले 19.05% थी. SBI Equity Hybrid Fund, Mirae Asset Large & Midcap Fund, HDFC Mid-Cap Fund, Nippon India Multi Cap Fund और Franklin India Focused Equity Fund यहां के प्रमुख निवेशक रहे.

LIC

बाकी कंपनियों के मुकाबले LIC में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी बहुत धीरे-धीरे बढ़ी. पिछले साल 0.79% हिस्सेदारी थी, जो जून 2025 तक बढ़कर 1.24% हुई. हालांकि ग्रोथ धीमी रही, लेकिन यह संकेत है कि धीरे-धीरे फंड्स इसमें भी भरोसा दिखा रहे हैं.

खबर से जुड़ FAQs

Q1. अगस्त 2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का इनफ्लो कितना रहा?

₹33,430.37 करोड़, जो जुलाई के मुकाबले 21.7% कम है.

Q2. किस कंपनी में म्यूचुअल फंड्स ने सबसे ज्यादा हिस्सेदारी बढ़ाई?

PNB Housing Finance, जहां हिस्सेदारी 5.86% से बढ़कर 26.76% हुई.

Q3. Axis Bank में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी कितनी है?

जून 2025 तक 32.54%.

Q4. Coforge में किस फंड का सबसे बड़ा निवेश है?

Motilal Oswal Midcap Fund, जिसके पास 9.37% हिस्सेदारी है.

Q5. LIC में म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी कितनी बढ़ी?

पिछले साल 0.79% से जून 2025 तक 1.24% हुई.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6