अगस्त महीने में 22% घटा इक्विटी इन्फ्लो, लेकिन Flexi Cap Funds का जलवा जारी

AMFI की तरफ से शेयर की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछल महीने इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में 22% की गिरावट दर्ज का गई और कुल 33430 करोड़ का इक्विटी इन्फ्लो दर्ज किया गया. इक्विटी कैटिगरी में अगस्त महीने में फ्लेक्सी कैप फंड्स में 7679 करोड़ का सबसे ज्यादा इन्फ्लो आया जो जुलाई महीने में 7654 करोड़ रुपए था.
अगस्त महीने में 22% घटा इक्विटी इन्फ्लो, लेकिन Flexi Cap Funds का जलवा जारी

अगस्त महीने के लिए म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का डेट जारी कर दिया गया है. AMFI की तरफ से शेयर की गई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछल महीने इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में 22% की गिरावट दर्ज का गई. अगस्त महीने में इक्विटी फंड्स में नेट आधार पर 33,430 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो जुलाई महीने में 42,702 करोड़ रुपए था. इक्विटी फंड्स इन्फ्लो में गिरावट जरूर आई है लेकिन Flexi Cap Funds का जलवा जारी है. अगस्त महीने में फ्लेक्सी कैप फंड्स में 7679 करोड़ का सबसे ज्यादा इन्फ्लो आया जो जुलाई महीने में 7654 करोड़ रुपए था.

SIP में भी मामूली गिरावट

अगस्त महीने में SIP डेटा की बात करें तो नेट आधार पर 28265 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया जो जुलाई महीने में 28464 करोड़ रुपए था. यह लगातार दूसरा महीना है जिबक SIP का आंकड़ा 28000 करोड़ के पार रहा है. अगस्त महीने में कुल 23 म्यूचुअल फंड्स NFO लॉन्च की गई जिसमें नेट आधार पर 2859 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.

MF इंडस्ट्री का टोटल AUM 75.18 लाख करोड़

AMFI की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का नेट इनफ्लो 52443 करोड़ रुपए रहा. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का टोटल AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 75.18 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो जुलाई महीने में 75.35 लाख करोड़ रुपए था. इस तरह कुल आउटफ्लो करीब 17 हजार करोड़ रुपए के करीब बनता है. वहीं, ओपन एंडेड स्कीम्स से 8000 करोड़ रुपए के करीब आउटफ्लोट रिपोर्ट की गई.

इक्विटी फंड्स का AUM 33.08 लाख करोड़ रुपए

अगस्त महीने में डेट फंड्स से 7980 करोड़ रुपए का आउटफ्लो दर्ज किया गया. डेट फंड्स का टोटल AUM 18.71 लाख करोड़ रुपए है. हायब्रिड स्कीम्स में 15293 करोड़ रुपए का नेट इन्फ्लो दर्ज किया गया और टोटल AUM 10.08 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इक्विटी फंड्स का टोटल AUM 33.08 लाख करोड़ रुपए रहा जो जुलाई महीने में 33.27 लाख करोड़ रुपए था.

Flexi Cap Fund में सबसे ज्यादा निवेश

इक्विटी फंड्स कैटिगरी में अगस्त महीने में 33430 करोड़ का इन्फ्लो दर्ज किया गया. इसमें सब कैटिगरी की बात करें तो Flexi Cap Fund में सबसे ज्यादा 7679 करोड़ का नेट इन्फ्लो आया. स्मॉलकैप फंड्स में 4993 करोड़ रुपए, मिडकैप फंड्स में 5330 करोड़ रुपए, लार्जकैप फंड्स में 2835 करोड़ रुपए, लार्ज एंड मिडकैप फंड्स में 3325 करोड़ रुपए, मल्टीकैप फंड्स में 3193 करोड़ रुपए, सेक्टोरल फंड्स में 3893 करोड़ रुपए का इन्फ्लो दर्ज किया गया.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6