&format=webp&quality=medium)
म्यूचुअल फंड के 'महा योद्धा'
लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना कितना फायदेमंद हो सकता है, इसका बेहतरीन उदाहरण हैं ये फंड्स, जिन्होंने बीते 5 वर्षों में शानदार रिटर्न दिए हैं. अगर आपने इनमें SIP या लंपसम के जरिए निवेश किया होता, तो अब तक आपका पैसा कई गुना बढ़ चुका होता.
Quant Small Cap Fund
Quant Small Cap Fund Direct - Growth इस लिस्ट का सबसे चमकता सितारा है. इसने 5 साल में औसतन 45.04% का सालाना रिटर्न दिया है. यानी अगर आपने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होते, तो अब यह रकम करीब 7 लाख रुपए से ज्यादा हो चुकी होती. फंड का नेट एसेट वैल्यू (NAV) 285.49 रुपए है और इसका AUM यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट 29,629 करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-
Quant Infrastructure Fund
Quant Infrastructure Fund Direct - Growth ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. इसने पिछले 5 सालों में औसतन 41.18% का सालाना रिटर्न दिया है. हालांकि पिछले 1 साल में इसमें थोड़ी गिरावट आई है (-12.38%), लेकिन लॉन्ग टर्म में यह फंड निवेशकों के लिए तगड़ा रिटर्न लेकर आया है. इसका NAV 41.50 रुपए है और AUM 3,428 करोड़ रुपए है.
Nippon India Small Cap Fund
Nippon India Small Cap Fund Direct - Growth ने भी 5 साल में 38.97% का सालाना रिटर्न दिया है. फंड का NAV 194.37 रुपए है और इसका AUM सबसे ज्यादा यानी 66,601 करोड़ रुपए है, जो इसकी लोकप्रियता और निवेशकों के भरोसे को दिखाता है है. यही आंकड़े इसके Direct Plan Growth में भी देखने को मिलते हैं.
ICICI Prudential Infrastructure Fund
ICICI Prudential Infrastructure Fund Direct - Growth ने भी 5 साल में 38.70% का सालाना रिटर्न दिया है. इसका NAV 215.02 रुपए है और AUM 8,042 करोड़ रुपए है. यह फंड उन निवेशकों के लिए अच्छा रहा है जो इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर भरोसा करते हैं और लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न की उम्मीद रखते हैं.
Bandhan Small Cap Fund
Bandhan Small Cap Fund Direct - Growth ने भी बीते 5 वर्षों में 38.60 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसका NAV 51.84 रुपए है और AUM 12,981 करोड़ रुपए के आसपास है. यह फंड लगातार बेहतर परफॉर्म करता रहा है और छोटे निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन साबित हुआ है.
क्या सीख मिलती है इन फंड्स से?
इन सभी म्यूचुअल फंड्स की खास बात यह है कि इन्होंने लंबी अवधि में, यानी 5 साल के समय में, लगातार अच्छा रिटर्न दिया है. ये दिखाता है कि अगर आप बाजार में धैर्य रखते हैं और समय के साथ बने रहते हैं, तो म्यूचुअल फंड्स से कमाल की कमाई हो सकती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)