&format=webp&quality=medium)
आधा भारत नहीं जानता 13000 के निवेश से 1 करोड़ बनाने का फॉर्मूला
जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और बहुत से नौकरीपेशा लोगों को इस महीने की सैलरी मिलने वाली है. ऐसे में अगर आप चाहें, तो इसी महीने से स्मार्ट फाइनेंशियल प्लानिंग की शुरुआत कर सकते हैं. SIP यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान का एक ऐसा गणित है जिसे अगर समय रहते समझ लिया जाए, तो भविष्य में आर्थिक आज़ादी मिल सकती है.
SIP का जादू कैसे काम करता है?
अगर आप हर महीने 13,000 रुपए की SIP करते हैं और उसपर 12 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है, तो आप 20 साल बाद करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपए का फंड बना सकते हैं. यह सिर्फ एक अनुमान नहीं है बल्कि कंपाउंडिंग का जादू है.
हर महीने का निवेश 13,000 रुपए. 20 साल (यानि 240 महीने) तो कुल निवेश राशि 13,000 × 240 = 31,20,000 रुपए. अगर 12% सालाना रिटर्न मिले, तो कुल फंड होगा 1,19,58,146 रुपए. इसमें से इंट्रेस्ट की कमाई होगी 88,38,146 रुपए. यह फॉर्मूला दिखाता है कि धीरे-धीरे किया गया निवेश समय के साथ कितना बड़ा रूप ले सकता है.
कहां करें निवेश?
आप म्यूचुअल फंड के जरिए SIP शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक अच्छा इक्विटी म्यूचुअल फंड चुनना होगा जो लॉन्ग टर्म में औसतन 12 फीसदी तक का रिटर्न दे सके. ये जरूरी नहीं कि हर साल एक जैसा रिटर्न मिले, लेकिन लॉन्ग टर्म में मार्केट के अच्छे फंड 12% से ज़्यादा भी दे सकते हैं. इस निवेश को आप मोबाइल ऐप्स, बैंकों या रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड एजेंट्स के जरिए शुरू कर सकते हैं. SIP पूरी तरह से ऑटोमैटिक होती है, एक बार शुरू करने के बाद रकम, हर महीने खुद-ब-खुद आपके बैंक से कट जाती है.
हर कोई कर सकता है निवेश
हो सकता है कि किसी को लगे 13,000 रुपए हर महीने निकालना मुश्किल है, लेकिन अगर आप अपनी सैलरी में से खर्चों का संतुलन बनाएं, तो ये मुमकिन है. आप SIP को 5,000 से भी शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे बढ़ा सकते हैं. जैसे-जैसे आपकी इनकम बढ़े, वैसे-वैसे निवेश भी बढ़ता जाए.
हालांकि 13,000 रुपए की SIP करना सुनने में आसान लगता है, लेकिन असली चुनौती है इसे लगातार 20 साल तक बनाए रखना. बीच में बाजार गिरेगा, कुछ महीनों में खर्चे बढ़ जाएंगे, लेकिन अगर आपने हिम्मत नहीं हारी, तो 1 करोड़ रुपए का सपना हकीकत बन सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)