SIP: हर महीने 10 हजार निवेश के लिए हैं तैयार? कितने समय में बन जाएंगे करोड़पति, देखें कैलकुलेशन 

SIP Calculator: म्‍यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए करोड़ों का फंड बनाया जा सकता है.
SIP: हर महीने 10 हजार निवेश के लिए हैं तैयार? कितने समय में बन जाएंगे करोड़पति, देखें कैलकुलेशन 

(Representational) 

Mutual Fund SIP Calculator: म्‍यूचुअल फंड में SIP के जरिए निवेश का एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसके जरिए करोड़ों का फंड बनाया जा सकता है. SIP एक ऐसा जरिया है, जिसके जरिए रेग्‍युलर निवेश की आदत बनती है. बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद एसआईपी को अगर लॉन्‍ग टर्म तक बनाए रखा, जाए तो इसमें कम्‍पाउंडिंग का जबरदस्‍त फायदा होता है. आमतौर पर म्‍यूचुअल फंड्स की ऐसी कई स्‍कीम्‍स हैं, जिनमें लॉन्‍ग टर्म में निवेशकों को 12 से 15 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. अगर आप हर महीने 10,000 रुपये की SIP करने के लिए तैयार हैं, तो 12 फीसदी और 15 फीसदी सालाना रिटर्न पर समझते हैं कि 1 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का फंड बनाने में कितना समय लगेगा.

12% सालाना रिटर्न पर लगेंगे 20 साल

अगर 10,000 रुपये की मंथली SIP करते हैं और स्‍कीम का सालाना रिटर्न 12 फीसदी है, तो आप 20 साल में करीब 1 करोड़ (9991479) रुपये का फंड बना लेंगे. इसमें पूरे टेन्‍योर में आपका निवेश 24 लाख रुपये और वेल्‍थ गेन करीब 76 लाख रुपये का होगा.

15% सालाना रिटर्न पर लगेंगे 18 साल

अगर 10,000 रुपये की मंथली SIP करते हैं और स्‍कीम का सालाना रिटर्न 15 फीसदी है, तो आप 20 साल में 1 करोड़ (11042553) रुपये का फंड बना लेंगे. इसमें पूरे टेन्‍योर में आपका निवेश 21.6 लाख रुपये और वेल्‍थ गेन करीब 88.8 लाख रुपये का होगा.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

रिस्‍क समझकर शुरू करें निवेश

म्‍यूचुअल फंड में निवेश पर जोखिम रहता है. बाजार के उतार-चढ़ाव का असर फंड की परफॉर्मेंस पर पड़ता है. बीपीएन फिनकैप के डायरेक्‍टर एके निगम का कहना है कि निवेशक को अपनी इनकम, टारगेट और रिस्‍क प्रोफाइल देखकर निवेश का फैसला करना चाहिए. SIP के साथ अच्‍छी बात यह है कि आप छोटी बचत से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. आजकल कई स्‍कीम में 100 रुपये मंथली SIP का ऑप्‍शन है. उनका कहना है कि SIP निवेश का एक सिस्‍टमेटिक तरीका है. लॉन्‍ग टर्म में कई ऐसे फंड्स हैं, जिनका सालाना एसआईपी रिटर्न 12 फीसदी या इससे ज्‍यादा भी रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6