Debt Mutual Funds: 5 साल में हुई शानदार कमाई, इन स्‍कीम्‍स में 500 रु से शुरू कर सकते हैं SIP

Best performing Debt Mutual Funds: वॉलेटाइल मार्केट में डेट म्‍यूचुअल फंड्स में निवेश के एक बेहतर विकल्‍प है. इक्विटी फंड्स के मुकाबले इस स्‍कीम्‍स में जोखिम कम रहता है.
Debt Mutual Funds: 5 साल में हुई शानदार कमाई, इन स्‍कीम्‍स में 500 रु से शुरू कर सकते हैं SIP

(Representational) 

Mutual Funds Investment: म्‍यूचुअल फंड्स की इक्विटी स्‍कीम्‍स में रिटर्न और रिस्‍क दोनों ही ज्‍यादा होता है. शेयर बाजार में जब उतार-चढ़ाव हो तो निवेशकों को कुछ ऐसी स्‍कीम्‍स का भी ऑप्‍शन चुनना चाहिए, जिनमें रिस्‍क कम और रिटर्न बेहतर हो. हाई वॉलेटाइल मार्केट में डेट म्‍यूचुअल फंड्स (Debt Mutual Funds) में निवेश के एक बेहतर विकल्‍प है. इक्विटी फंड्स के मुकाबले इस स्‍कीम्‍स में जोखिम कम रहता है. डेट फंड्स में फंड मैनजर डिबेंचर्स, सरकारी बॉन्ड और अन्य फिक्‍स्‍ड इनकम एसेट्स में निवेश करते हैं. इसलिए डेट फंड्स में इक्विटी फंड्स के मुकाबले कम जोखिम रहता है. डेट म्‍यूचुअल फंड्स में कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिनका 5 साल का रिटर्न 8 से 9 फीसदी सालाना रहा है. बड़े कॉमर्शियल बैंकों के 5 साल की एफडी के मुकाबले 3-4 फीसदी ज्‍यादा रिटर्न रहा. यहां ऐसे 5 डेट फंड्स के प्रदर्शन की बात कर रहे हैं, जिनमें 500 रुपये से SIP शुरू की जा सकती है.

SBI Magnum Medium Duration Fund

SBI मैग्‍नम मीडियम ड्यूरेशन फंड ने 5 साल में 8.79 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.52 लाख रुपये हो गया. वहीं, 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्‍यू आज 7.50 लाख रुपये हो गई है. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये किया जा सकता है. जबकि, मिनिमम 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Edelweiss Banking and PSU Debt Fund

एडलवाइस बैंकिंग एंड PSU डेट फंड ने 5 साल में 8.66 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.51 लाख रुपये हो गया. वहीं, 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्‍यू आज 7.56 लाख रुपये हो गई है. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये किया जा सकता है. जबकि, मिनिमम 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

Baroda Credit Risk Fund- Plan B

बड़ौदा क्रेडिट रिस्‍क फंड- प्‍लान बी ने 5 साल में 8.34 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.49 लाख रुपये हो गया. वहीं, 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्‍यू आज 7.65 लाख रुपये हो गई है. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये किया जा सकता है. जबकि, मिनिमम 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

HDFC Credit Risk Debt Fund

HDFC क्रेडिट रिस्‍क फंड ने 5 साल में 8.11 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.49 लाख रुपये हो गया. वहीं, 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्‍यू आज 7.57 लाख रुपये हो गई है. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये किया जा सकता है. जबकि, मिनिमम 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

Edelweiss Government Securities Fund

एडलवाइस गवर्नमेंट सिक्‍युरिटीज फंड ने 5 साल में 8.23 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है. इसमें 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर 1.51 लाख रुपये हो गया. वहीं, 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्‍यू आज 7.56 लाख रुपये हो गई है. इस स्‍कीम में मिनिमम निवेश 5000 रुपये किया जा सकता है. जबकि, मिनिमम 500 रुपये से SIP शुरू कर सकते हैं.

(नोट: यहां फंड्स के परफॉर्मेंस की जानकारी वैल्‍यू रिसर्च से ली गई है. रिटर्न का आंकड़ा 25 नवंबर 2021 तक का है.)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां किसी भी तरह से निवेश से सलाह नहीं दी गई है. म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)