इंश्योरेंस पॉलिसी को फिजिकल डॉक्यूमेंट के तौर पर पास रखना चाहते हैं ज्यादातर लोग, डिजिटल तरीके से नहीं 

Insurance policy document: ज्यादातर कंपनियां अभी भी दावे का निपटान करते समय मूल कागजी डॉक्यूमेंट (insurance policy physical document) मांगती हैं.
इंश्योरेंस पॉलिसी को फिजिकल डॉक्यूमेंट के तौर पर पास रखना चाहते हैं ज्यादातर लोग, डिजिटल तरीके से नहीं 

बीमा पॉलिसी, बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच एक करार है. (PIXABAY)

Insurance policy document: डिजिटलाइजेशन के बावजूद इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) लेने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा कस्टमर्स अपने पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स (Insurance policy document) की फिजिकल कॉपी अपने पास रखना पसंद करते हैं. एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकला है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, बॉम्बे मास्टर प्रिंटर्स एसोसिएशन (BMPA) के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले एक साल में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में बीमा का योगदान तेजी से बढ़ा है, इसलिए खरीदारों को अपने निवेश के बारे में सुरक्षित महसूस कराना भी महत्वपूर्ण है.

दावे का निपटान करते समय कंपनियां मूल कागजी डॉक्यूमेंट मांगती हैं
खबर के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियां अभी भी दावे का निपटान करते समय मूल कागजी डॉक्यूमेंट (insurance policy physical document) मांगती हैं. सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि बीमा नियामक को खरीदारों के हित में धारा-4 को बहाल करने और पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स की फिजिकल कॉपी जल्द से जल्द जारी करने पर विचार करना चाहिए.

बीमा पॉलिसी, बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच एक करार
सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि चूंकि बीमा पॉलिसी, बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच एक करार है, इसलिए करीब 82 प्रतिशत खरीदारों ने डिजिटल कॉपी की जगह फिजिकल कॉपी को प्राथमिकता दी. इस सर्वेक्षण में लगभग 5,900 लोगों से राय ली गई. सर्वेक्षण में शामिल होने वालों में लगभग 56 प्रतिशत लोग 18-40 वर्ष के थे, 28 प्रतिशत 41-60 वर्ष के और 14 प्रतिशत जवाब देने वाले 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कस्टमर को मिलता है ऑप्शन
जब कभी भी कोई कस्टमर इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदता है तो पॉलिसी डॉक्यूमेंट के लिए कंपनी पूछती है कि आपको पॉलिसी डॉक्यूमेंट ई-मेल पर यानी सॉफ्ट कॉपी चाहिए या आप अपने दिए पते पर इंश्योरेंस पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाक से मंगाना पसंद करेंगे? कस्टमर इस पर अपने हिसाब से तय करते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6