मेडिक्‍लेम में अब ये बीमारियां भी होंगी कवर, थोड़ा ज्‍यादा प्रीमियम दे उठा सकेंगे फायदा

इंश्योरेंस कवर के दायरे से बाहर रहने वाली बीमारियों के इंश्योरेंस कवर में शामिल होने के बाद आने वाली नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए 10 परसेंट तक ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा.
मेडिक्‍लेम में अब ये बीमारियां भी होंगी कवर, थोड़ा ज्‍यादा प्रीमियम दे उठा सकेंगे फायदा

नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट में पॉलिसी होल्डर्स को 10% ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा. (Dna)

इंश्योरेंस कवर के दायरे से बाहर रहने वाली बीमारियों के इंश्योरेंस कवर में शामिल होने के बाद आने वाली नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए 10 परसेंट तक ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा. IRDAI के नए प्रोडक्ट्स गाइडलाइंस में मानसिक बीमारी, जेनेटिक बीमारियों, न्यूरो पेशेंट का कवर शामिल होगा. इसलिए नए इंश्योरेंस प्रोडक्ट में पॉलिसी होल्डर्स को 10% ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा.

- हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम 10% तक बढ़ेगा
- बीमा कवर से बाहर की बीमारियों के कवर में शामिल होने की वजह से बढ़ेगा प्रीमियम
- अक्टूबर के बाद जारी होने वाली नई पॉलिसी पर लगेगा ज्यादा प्रीमियम
- मानसिक दिक्कतों, जेनेटिक बीमारियों, न्यूरो संबंधी विकारों का कवर शामिल हुआ
- अभी तक जेनेटिक और मानसिक बीमारियां बीमा में शामिल नहीं होती थी
- ज्यादा बीमारियों के शामिल होने से प्रीमियम में बढ़ोतरी हुई
- सभी नए प्रोडक्ट्स में बढ़ा हुआ प्रीमियम लागू होगा
- नए प्रोडक्ट्स में बाहर रहने वाली बीमारियां कवर में शामिल होगी
- अगर वॉल्यूम ज्यादा हुआ तो प्रीमियम का रीविजन भी मुमकिन
- 10% से ज्यादा प्रीमियम बढ़ने पर कंपनी को नया प्रोडक्ट फाइल करना होगा
- ज्यादा बीमारियों को इंश्योरेंस के दायरे में लाने का IRDAI का मकसद

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6