&format=webp&quality=medium)
आजकल ज्यादातर लोग निवेश तो करना चाहते हैं, लेकिन तरीका समझ नहीं पाते. कहीं SIP सुनने को मिलती है, तो कहीं Lump Sum निवेश का सुझाव. कई लोग सोचते हैं कि अगर एक साथ बड़ी रकम डाल दी जाए तो रिटर्न जल्दी मिलेगा. लेकिन क्या वाकई Lump Sum निवेश हर किसी के लिए सही है?
असल बात ये है कि Lump Sum निवेश में फायदा तो है, लेकिन उतना ही जोखिम भी है. खासकर अगर आप पहली बार निवेश कर रहे हैं या फिर बाजार गिरने-बढ़ने से डरते हैं, तो ये तरीका आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. चलिए समझते हैं - Lump Sum निवेश किसके लिए सही है और किसके लिए नहीं.
अगर आप एक बार में पूरी राशि निवेश कर देती हैं और उसके तुरंत बाद बाजार गिर जाए, तो नुकसान भी एक बार में बड़ा हो सकता है. उतार-चढ़ाव ज्यादा होने पर पोर्टफोलियो पर सीधा असर पड़ता है.
SIP में आप हर महीने एक तय रकम लगाती हैं, जिससे जब बाजार नीचे होता है तो आपको ज्यादा यूनिट मिल जाती हैं. इसे rupee cost averaging कहते हैं. लेकिन Lump Sum में ये फायदा नहीं मिलता क्योंकि पूरी राशि एक बार में लग चुकी होती है.
Lump Sum में एकमुश्त रकम चाहिए होती है. नए कमाने वालों या छोटे निवेशकों के लिए ये हमेशा संभव नहीं होता.
Lump Sum निवेश करने के लिए सही टाइमिंग की जरूरत होती है, और इसके लिए बाजार की समझ, आर्थिक संकेतों पर नजर और रिसर्च चाहिए. हर निवेशक ऐसा नहीं कर पाता.
जो बाजार का व्यवहार समझते हैं और गिरावट में खरीदारी करने की हिम्मत रखते हैं.
अगर आपकी निवेश अवधि 5-10 साल या उससे ज्यादा है, तो अल्पकालिक उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है.
जैसे बोनस, इनहेरिटेंस, PF withdrawal आदि- ऐसे लोग इसे सही ढंग से निवेश कर सकते हैं.
अगर आप निवेश में नई हैं, बाजार से डर लगता है या आपके पास रिसर्च करने का समय नहीं है तो SIP ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है. SIP में धीरे-धीरे पैसा बढ़ता है, जोखिम कम होता है और discipline भी बना रहता है.
Q1. क्या Lump Sum और SIP दोनों एक साथ किए जा सकते हैं?
हां, कई निवेशक अपने निवेश को बैलेंस करने के लिए दोनों तरीके अपनाते हैं.
Q2. Lump Sum निवेश करते वक्त कौन सा Fund चुनना चाहिए?
आमतौर पर Index Fund या Large Cap Fund सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं.
Q3. क्या बाजार गिरने पर Lump Sum निवेश करना अच्छा होता है?
अगर आपके पास बाजार की समझ है तो गिरावट में Lump Sum बेहतर मौका बन सकता है.
Q4. शुरुआती निवेशक के लिए क्या SIP बेहतर है?
हां, SIP नए निवेशकों को अनुशासन, कम जोखिम और बेहतर लागत नियंत्रण देती है.