एकमुश्त पैसा है? तो FD की गलती न करें! इन 6 ऑप्शन पर इन्वेस्टमेंट से होगी 'नोटों की बारिश'

लंपसम राशि कहां निवेश करें? ये कंफ्यूजन अक्सर लोगों के बीच में बना ही रहता है. तो अगर FD से बेहतर रिटर्न और कम रिस्क वाले विकल्प जैसे डेट फंड, NSC से गोल्ड तक FD तेजी से फेमस हो रहे हैं. जानें कौन-सा निवेश आपके पैसे को सबसे सेफ और फायदेमंद बना सकता है.
एकमुश्त पैसा है? तो FD की गलती न करें! इन 6 ऑप्शन पर इन्वेस्टमेंट से होगी 'नोटों की बारिश'

आज के समय में जब भी किसी के हाथ में एकमुश्त रकम आती है, ज्यादातर लोग सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट का ऑप्शन इन्वेस्टमेंट के लिए चुन लेते हैं. वैसे सच तो ये है कि FD काफी सेफ ऑप्शन, लेकिन इसकी ब्याज दरें अब महंगाई के मुकाबले उतनी पैसा बनाने वाली नहीं रही हैं. यही वजह है कि इन्वेस्टर्स अब ऐसे ऑप्शन तलाश रहे हैं जो कम रिस्क में ज्यादा रिटर्न दे सकें और पैसे को लंबे समय तक सेफ भी रखें. वैसे अब तो मार्केट में कई स्मार्ट ऑप्शन मौजूद हैं,जैसे डेट म्यूचुअल फंड, NSC, गोल्ड निवेश, KVP, या कॉर्पोरेट FD, जो रिटर्न, लिक्विडिटी और टैक्स बेनिफिट के मामले में FD से धांसू साबित हो रहे हैं. तो अब आप सही ऑप्शन को अपनी लंपसम राशि को तेजी से बढ़ा सकते हैं.

आज के टाइम अब इन्वेस्टर्स के लिए कुछ कम रिस्क वाले धांसू मनी मेकिंग वाले ऑप्शन मौजूद हैं, जो न केवल ज्यादा रिटर्न देते हैं बल्कि टैक्स और लिक्विडिटी के मामले में भी FD से आगे हैं.तोयहां हम ऐसे 6 बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बताने जा रहें हैं जो FD को मात दे सकते हैं, और रिस्क भी कम ही रहता है.

डेट म्यूचुअल फंड: कम रिस्क में बेहतर रिटर्न

Add Zee Business as a Preferred Source
  • डेट म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए धांसू हैं जो सेफ रिटर्न चाहते हैं.
  • ये फंड सरकारी बॉन्ड, हाई-ग्रेड कॉर्पोरेट बॉन्ड और बाकी फिक्स्ड-इनकम में निवेश करते हैं.
  • रिटर्न आमतौर पर 6%–8.5% तक मिलेगा, जो कई FD से ज्यादा होता है.
  • पैसा लॉक नहीं होता, जरूरत पड़ने पर कभी भी निकाल सकते हैं.
  • लॉन्ग-टर्म में इंडेक्सेशन बेनिफिट मिलने से टैक्स भी कम लगता है.
investment

कॉर्पोरेट FD: ज्यादा ब्याज, लेकिन सही कंपनी चुनें

  • कॉर्पोरेट FD बैंक FD के मुकाबले 7.5%–9.5% तक ब्याज देती हैं.
  • शर्त है कि कंपनी का AAA क्रेडिट रेटिंग जरूरी है, ताकि डिफॉल्ट का खतरा न रहे.
  • सीनियर सिटीजन को एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है और टेन्योर भी लचीला होता है.
  • यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो FD से थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं पर ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते.

NSC (नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट): सुरक्षित और टैक्स-फ्रेंडली

  • सरकार द्वारा समर्थित NSC पूरी तरह सेफ है.
  • इस पर 7.7% ब्याज मिलता है और 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है.
  • ब्याज हर साल कंपाउंड होता है और मैच्योरिटी पर एक साथ मिलता है.
  • इसके साथ 80C टैक्स बेनिफिट भी मिलता है.
  • सीधे शब्दों में-यह कम रिस्क वाला मजबूत ऑप्शन है.

गोल्ड इन्वेस्टमेंट: महंगाई में सबसे बड़ा सहारा

  • गोल्ड लंबे टाइम में हमेशा मजबूत रिटर्न देता है, स्पेशली महंगाई और बाजार उथल-पुथल के टाइम.
  • ज्वेलरी खरीदने की बजाय आजकल लोग निवेश के लिए इन ऑप्शन को चुन रहे हैं.
  • इनमें स्टोरेज की समस्या नहीं होती और कीमतें भी पारदर्शी रहती हैं.
  • टोटल पोर्टफोलियो का 10–15% हिस्सा गोल्ड में रखने की सलाह देते हैं.

लंपसम इक्विटी फंड: लंबी अवधि में बड़ी वेल्थ क्रिएशन

अगर निवेश टाइन 5 साल या उससे ज्यादा का है, तो इक्विटी म्यूचुअल फंड FD से कहीं ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं.
इतिहास बताता है कि इक्विटी फंड 12%–14%+ तक रिटर्न दे चुके हैं.
मार्केट का रिस्क रहता है, लेकिन लंबी अवधि में उतार-चढ़ाव स्मूथ हो जाता है.
यंग निवेशकों या लॉन्ग टेन्योर के टारगेट के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है.

किसान विकास पत्र (KVP): गारंटीड डबल रिटर्न

जो लोग बिना रिस्त के रूल आधारित निवेश चाहते हैं, उनके लिए KVP बेस्ट है.
ब्याज दर 7.5% है और यह 115 महीनों में पैसा दोगुना कर देता है.
₹1 लाख लगाने पर मैच्योरिटी पर ₹2 लाख गारंटीड मिलते हैं.
सरकारी गारंटी होने के कारण यह बेहद सुरक्षित विकल्प है.

investment


5 FAQs

Q1. क्या FD से ज्यादा सुरक्षित निवेश विकल्प मौजूद हैं?

हाँ, NSC, KVP और AAA-रेटेड कॉर्पोरेट FD जैसे सरकारी समर्थित और लो-रिस्क विकल्प FD जितने ही सुरक्षित माने जाते हैं.

Q2. लंपसम निवेश के लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?

आपके लक्ष्य पर निर्भर करता है। कम जोखिम के लिए डेट फंड, NSC और KVP अच्छे हैं; जबकि लंबी अवधि के लिए इक्विटी फंड बेहतर रिटर्न देते हैं.

Q3. क्या डेट म्यूचुअल फंड FD से ज्यादा रिटर्न देते हैं?

हाँ, सामान्यतः डेट फंड 6–8.5% तक रिटर्न देते हैं, और इनमें पैसा लॉक नहीं होता, इसलिए लिक्विडिटी भी ज्यादा रहती है.

Q4. क्या गोल्ड में निवेश FD का विकल्प हो सकता है?

हाँ, SGB, Gold ETF और डिजिटल गोल्ड महंगाई और अनिश्चितता के समय मजबूत रिटर्न देते हैं और पोर्टफोलियो को सुरक्षित बनाते हैं.

Q5. KVP में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?

KVP में आपका पैसा 115 महीनों में गारंटीड दोगुना होता है और यह पूरी तरह सरकार द्वारा सुरक्षित होता है, इसलिए जोखिम बेहद कम है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

RECOMMENDED

ऐश्वर्य अवस्थी

ऐश्वर्य अवस्थी

असिस्टेंट न्यूज एडिटर, ज़ी बिज़नेस डिजिटल

ऐश्वर्य अवस्थी, ज़ी बिज़नेस डिजिटल टीम में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) के पद पर हैं. जर्नल

...Read More
twitter