&format=webp&quality=medium)
क्रेडिट कार्ड (Credit Card) ने लोगों को इतनी सहूलियत दी है कि लोगों की निर्भरता इस पर काफी बढ़ गई है और इसी कारण से क्रेडिट कार्ड की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. कई बार बैंक खुद भी अपनी तरफ से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं. लेकिन अगर आपका CIBIL Score कम है तो बैंक आपको क्रेडिट कार्ड देने से इनकार कर सकते हैं. ऐसे में बैंक आपको रिस्की ग्राहक मानते हैं.
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो परेशान न हों. अभी भी आपके लिए सारे दरवाजे बंद नहीं हुए हैं. आपके पास सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड (Secured Credit Card) का विकल्प अब भी मौजूद है. हालांकि ये रेगुलर क्रेडिट कार्ड से अलग होता है, लेकिन ये आपके क्रेडिट कार्ड की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकता है. जानिए क्या होता है Secured Credit Card.
CIBIL Score आपके क्रेडिट व्यवहार को दिखाने वाला स्कोर होता है, जो 300 से 900 के बीच होता है. अगर आपका स्कोर 700 से नीचे है, तो बैंक आपको जोखिम वाला ग्राहक मानते हैं. यह स्कोर घटता है जब-
जैसा नाम से स्पष्ट है, Secured Credit Card एक ऐसा कार्ड है जो कोलैटरल यानी सुरक्षा राशि (FD) के बदले में जारी किया जाता है. इसका मतलब है कि आप बैंक में एक Fixed Deposit (FD) बनाते हैं और उसी के आधार पर बैंक आपको क्रेडिट लिमिट वाला कार्ड देता है. आमतौर पर कार्ड की लिमिट आपकी एफडी राशि के 75% से 90% तक होती है. अगर आप भुगतान नहीं करते, तो बैंक आपकी एफडी से राशि काट सकता है.
उदाहरण: अगर आपने ₹50,000 की FD बनाई है, तो बैंक आपको ₹40,000–₹45,000 की कार्ड लिमिट दे सकता है
ये भी पढ़ें- सिर्फ SIP से नहीं बनेगा परफेक्ट पोर्टफोलियो, फ्यूचर सिक्योर करना है तो इन 6 इन्वेस्टमेंट में भी लगाइए दांव
हर बार जब आप समय पर बिल भरते हैं, तो वो जानकारी CIBIL और अन्य ब्यूरो को भेजी जाती है. लगातार समय पर पेमेंट करने से आपका स्कोर 6-12 महीनों में बेहतर हो जाता है.
नहीं, बैंक को आपकी FD गारंटी मिलती है इसलिए स्कोर चेक नहीं किया जाता.
हां, लेकिन ऐसा करने पर कार्ड कैंसिल हो जाएगा और बैंक बकाया राशि काट सकता है.
हां, अगर आप नियमित रूप से समय पर बिल पेमेंट करते हैं तो 6-12 महीनों में स्कोर बेहतर होता है.
SBI, Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और IDFC First Bank जैसे बैंक ये सुविधा देते हैं.