&format=webp&quality=medium)
अगर आप रिटायर्ड हैं और पेंशन लेते हैं तो आपके लिए एक जरूरी काम अब तुरंत करना जरूरी है. पेंशन जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र यानी Life Certificate जमा करना होता है. इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है और अब इसके लिए आपके पास बस 5 ही दिन बचे हैं.
अगर आपने अभी तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. पहले इसे जमा कराने के लिए बैंक या पेंशन दफ्तर जाना जरूरी था, लेकिन ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन प्रोसेस भी उपलब्ध है, मतलब आप ये पूरा प्रोसेस घर बैठे, मोबाइल से पूरा कर सकते हैं. बस आपको अपने फोन में दो जरूरी ऐप डाउनलोड करने होंगे और आप आराम से घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र सबमिट कर सकेंगे.
DLC को डिजिटल तौर पर जमा करने के लिए मोबाइल में दो ऐप होना जरूरी हैं पहला- Jeevan Pramaan और दूसरा- Aadhaar Face RD. पेंशनभोगी सुरक्षित तरीके से अपनी आइडेंटिटी जैसे फेस, फिंगरप्रिंट, आइरिश बायोमेट्रिक टेक्नोलॉजी को जीवन प्रमाण और आधार फेस आरडी ऐप की मदद से दर्ज कर सकते हैं. Aadhaar Face RD App जीवन प्रमाण फेस ऐप के बैकग्राउंड सपोर्ट के लिए जरूरी है.
लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने के लिए सबसे पहे तो फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी होनी चाहिए, साथ ही कम से कम 5MP का कैमरा सेंसर होना चाहिए. इसके अलावा आपके आधार को पेंशन अथॉरिटी जैसे बैंक और पोस्ट ऑफिस में अपडेट होना चाहिए.
अब आपको AadhaarFaceRD और Jeevan Pramaan Face App को गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है. फिर आपको ऑपरेटर अथेंटिकेशन पूरा करने के बाद अपने फेस को को वेरिफाई करना होगा.
इसके बाद पेंशनर को मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी और फ्रंट कैमरे से फोटो क्लिक करके सारी जानकारी सब्मिट करनी होगी.
इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करके आप जीवन प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि जीवन प्रमाण पत्र बनने के बाद आपको कुछ नहीं करना पड़ता. ये अपने-आप डिजिटल रिकॉर्ड में जमा हो जाता है और आपके मोबाइल पर एक एसएमएस भी आ जाता है कि सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक सबमिट हो गया है. इसके बाद आपको कहीं भी जाने या कोई और फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि बैंक या पेंशन ऑफिस सीधे ऑनलाइन सिस्टम से आपका लाइफ सर्टिफिकेट देख लेते हैं और आपकी पेंशन बिना रुके आती रहती है.