&format=webp&quality=medium)
LIC हर वर्ग के ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए कई तरह की स्कीम्स चलाता है. उन्हीं में से एक स्कीम है जीवन शिरोमणि. ये स्कीम उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जिनकी कमाई काफी अच्छी है और वो अपने निवेश को लेकर सुरक्षा चाहते हैं. एलआईसी (Life Insurance Corporation-LIC) की जीवन शिरोमणि पॉलिसी में आपको सिर्फ 4 साल तक प्रीमियम देना होता है. ये प्रीमियम अच्छा खासा होता है. जीवन शिरोमणि में मिनिमम 1 करोड़ रुपए का सम एश्योर्ड की गारंटी मिलती है. वहीं अधिकतम सम एश्योर्ड की कोई सीमा नहीं है. जानिए और क्या खास है स्कीम में.
जीवन शिरोमणि पॉलिसी एक नॉन लिंक्ड, व्यक्तिगत, जीवन बीमा बचत योजना है. इसमें 4 साल तक हर महीने 94,000 रुपए की राशि जमा करनी होती है. ये प्रीमियम आप हर महीने, तीन महीने, छह महीने या वार्षिक तौर पर जमा कर सकते हैं. इस स्कीम को लेने के लिए पॉलिसी होल्डर की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है. वहीं अधिकतम उम्र की बात करें तो 14 साल तक के पॉलिसी टर्म के लिए अधिकतम उम्र 55 साल, 16 साल के टर्म के लिए अधिकतम आयु 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए अधिकतम आयु 48 साल और 20 साल की पॉलिसी को लेने के लिए अधिकतम आयु 45 साल है.
जीवन शिरोमणि एक मनी बैक प्लान है, जिसमें समय-समय पर आपको पैसे मिलते रहते हैं. अगर आप 14 साल का प्लान खरीदते हैं तो 10वें और 12वें साल पर मूल बीमा राशि का 30% पैसा मिलता है.16 साल की पॉलिसी खरीदने पर 12वें और 14वें वर्ष पर मूल बीमा राशि का 35%, 18 साल के टर्म वाली पॉलिसी खरीदने पर 14वें और 16वें साल पर मूल बीमा राशि का 40% और 20 साल के टर्म वाली पॉलिसी खरीदने पर 16वें और 18वें साल पर मूल बीमा राशि का 45% रकम मिलती है. मैच्योरिटी पर शेष बची हुई राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाता है.
इस पॉलिसी के एक साल बाद और एक साल का पूरा प्रीमियम देने के बाद कुछ शर्तों के साथ लोन सुविधा भी दी जाती है. साथ ही डेथ बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं. कस्टमर पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर लोन ले सकते हैं. पॉलिसी लोन समय समय पर तय किए जाने वाले ब्याज दर पर मिलेगा. पॉलिसीधारक को गंभीर बीमारी का पता चलता है, तो उन्हें बीमित राशि का 10% एकमुश्त भुगतान मिलता है. इसके अलावा पॉलिसी में डेथ बेनिफिट्स भी शामिल हैं. अधिक जानकारी के लिए आप https://licindia.in/ पर जा सकते हैं.