LIC की इस धांसू स्कीम के आग फेल है FD-RD! 150 रुपए रोज बचाएं और फिर बनाएं लाखों का फंड, टेंशन का भी होगा The End!

LIC का New Children’s Money Back Plan बच्चों के फ्यूचर के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन है.केवल ₹150 रोज की बचत से पढ़ाई, हायर एजुकेशन और शादी के लिए बड़ा फंड बनाया जा सकता है, साथ ही लाइफ कवर और बोनस का लाभ भी मिलता है.तो चलिए इस स्कीम के बारे में जानते हैं.
LIC की इस धांसू स्कीम के आग फेल है FD-RD! 150 रुपए रोज बचाएं और फिर बनाएं लाखों का फंड, टेंशन का भी होगा The End!

New Children’s Money Back Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) पर सालों साल से लोगों को भरोसा है. यही कारण है कि एलआईसी भी बच्चों से लेकर बुर्जुगों तक के लिए कई प्लान्स लाता रहता है. अब अगर आपको अपने बच्चे के फ्यूचर को सेफ करने की टेंशन है तो इसमें भी एलआईसी की एक स्कीम आपकी मदद करेगी. हम बात कर रहे हैं एलआईसी न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान की, जो खास तौर पर बच्चों के फ्यूचर को सेफ बनाने के लिए तैयार की गई है. इस स्कीम में इन्वेस्टर्स कर माता-पिता बच्चों की एजूकेशन, हाई एजूकेशन और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए समय पर रकम जुटा सकते हैं.इसके साथ ही इसमें बीमा सुरक्षा, तय अवधि पर मनी बैक और बोनस का बेनेफिट्स भी मिल सकता है. तो चलिए जरा इसके बारे में A TO Z सबकुछ जानते हैं.

क्या है LIC's New Children's Money Back Plan?

  • बच्चों के भविष्य के लिए LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान सेफ प्लान है.
  • इसमें रोजाना केवल ₹150 की बचत से निवेश शुरू किया जा सकता है.
  • लंबे समय में इससे करीब ₹19 लाख का फंड बन सकता है.
  • यह रकम पढ़ाई, शादी और बड़े खर्चों में काम आती है.
  • यह नॉन-लिंक्ड और पार्टिसिपेटिंग प्लान है.
  • बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता.
  • 0 से 12 साल के बच्चे के लिए पॉलिसी ली जा सकती है.
  • बीच-बीच में मनी बैक का लाभ भी मिलता है.
  • इसके साथ लाइफ कवर और बोनस का फायदा मिलता है.
  • सुरक्षित रिटर्न के लिए यह माता-पिता के लिए आदर्श योजना है.lic
Add Zee Business as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: LIC के आगे FD-RD भी है फेल! अगर पहली बार पॉलिसी ले रहे हैं? तो दिमाग में बैठा लें मुनाफे वाली ये 5 बातें

कैसे बनेगा 19 लाख का फंड

  • रोजाना ₹150 की बचत से इस स्कीम में निवेश शुरू किया जा सकता हैय
  • साफ है कि महीने में करीब ₹4,500 का निवेश होता है.
  • सालभर में लगभग ₹55,000 जमा हो जाते हैं.
  • 25 साल में कुल योगदान करीब ₹14 लाख होता है.
  • मैच्योरिटी पर बोनस और ब्याज अलग से जुड़ता है.
  • कुल फंड करीब ₹19 लाख तक पहुंच सकता है.
  • यह रकम बच्चों की पढ़ाई और शादी में काम आती है.
  • सेफ और सिक्योर ऑप्शन के तौर पर यह पॉलिसी बहुत फायदेमंद है.lic

प्रीमियम का खेल भी समझ लें

  • LIC न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान में प्रीमियम भुगतान पूरी तरह सेफ है.
  • आप प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना जमा कर सकते हैं.
  • यह सुविधा हर तरह के बजट के हिसाब से इन्वेस्टमेंट को आसान बनाती है.
  • रेगुलर और सेफ पेमेंट से बचत की आदत मजबूत होती है.
  • कम इनकम वाले लोग भी आसानी से इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं.
  • बिना दबाव के लंबी अवधि का फंड तैयार होता है.
  • यह लचीलापन बच्चों के सेफ फ्यूचर में मददगार साबित होता है.

बच्चों को कब मिलती है ये मनी बैंक

  • LIC न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान में बच्चे को तय उम्र पर मनी बैक मिलता है.
  • यह मनी बैक 18, 20, 22 और 25 साल की उम्र में दिया जाता है.
  • 18 साल की उम्र में 20% सम एश्योर्ड वापस मिलता है.
  • 20 साल पर फिर 20% राशि मिलती है.
  • 22 साल पर भी 20% रकम लौटाई जाती है.
  • 25 साल पर बची हुई 40% राशि दी जाती है.
  • अंतिम भुगतान पर बोनस का लाभ भी मिलता है.
  • यह रकम पढ़ाई और हायर एजुकेशन में बहुत काम आती है.
  • बड़े खर्चों के लिए यह योजना मजबूत फाइनेंशियल सपोर्ट देती है.

प्रीमियम से लेकर सम एश्योर्ड तक समझें

  • इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड ₹1 लाख से शुरू होता है।
  • अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं है।
  • निवेश आप अपनी आय और क्षमता के अनुसार कर सकते हैं।
  • पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि 25 साल होती है।
  • पूरे टर्म तक निवेश करने पर पूरा फंड मैच्योरिटी पर मिलता है।
  • पॉलिसीधारक की मृत्यु पर नॉमिनी को बीमा राशि मिलती है।
  • नॉमिनी को कम से कम 105% प्रीमियम राशि मिलती है।
  • इसके साथ सम एश्योर्ड और जमा बोनस भी जोड़ा जाता है।
  • यह राशि परिवार को फाइनेंशियल सेफ्टी देती है.
  • यह योजना लंबी अवधि के सुरक्षित निवेश के लिए बेस्ट है.
  • अधिक जानकारी के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट देखना बेहतर रहेगा.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


खबर से जुड़े 5 अहम FAQs

Q1. LIC न्यू चिल्ड्रन मनी बैक प्लान क्या है?
यह बच्चों के भविष्य के लिए बनाई गई बीमा व निवेश योजना है, जिसमें मनी बैक और लाइफ कवर दोनों मिलते हैं.

Q2. इस योजना में कितनी उम्र के बच्चे के लिए निवेश किया जा सकता है?
0 से 12 साल तक के बच्चों के लिए यह पॉलिसी ली जा सकती है.

Q3. इस योजना में न्यूनतम निवेश कितना है?
रोजाना करीब ₹150 की बचत से इस योजना में निवेश शुरू किया जा सकता है.

Q4. मनी बैक कब-कब मिलता है?
18, 20, 22 और 25 साल की उम्र में तय प्रतिशत के अनुसार भुगतान होता है.

Q5. क्या यह योजना सुरक्षित है?
हां, यह LIC की नॉन-लिंक्ड और पार्टिसिपेटिंग स्कीम है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद मानी जाती है.


(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6