LIC की 'अमृत बाल' प्लान के सामने फेल है FD-RD भी! छोटी उम्र में करें इन्वेस्टमेंट, फ्यूचर में पाएंगे फिर बंपर रिटर्न और टेंशन को कहेंगे Good Bye

LIC Amrit Bal Plan : आज के टाइम में LIC Amrit Bal बच्चों के फ्यूचर के लिए एक भरोसेमंद बीमा पॉलिसी है. इसमें कम प्रीमियम में गारंटीड रिटर्न, बीमा सुरक्षा, लचीला प्रीमियम पेमेंट और ऑनलाइन-ऑफलाइन खरीद की सुविधा मिलती है.तो चलिए इस पॉलिसी को समझते हैं.
LIC की 'अमृत बाल' प्लान के सामने फेल है FD-RD भी! छोटी उम्र में करें इन्वेस्टमेंट, फ्यूचर में पाएंगे फिर बंपर रिटर्न और टेंशन को कहेंगे Good Bye

अगर आप भी पैरैंट्स हैं तो चाहते होंगे किसी ऐसी पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट करना जो अपने बच्चों के फ्यूचर को सेफ करे. पढ़ाई की बढ़ती फीस, कॉलेज का खर्च, करियर और शादी जैसी बड़े खर्चों तो पूरा करने के लिए अच्छे खासे तगड़े फंड की फ्यूचर में हर किसी को जरूरत पड़ती ही है, यही कारण है कि माता पिता बच्चों के कल के लिए पैसे निवेश करते हैं.वैसे समय रहते सही स्कीम में निवेश किया जाए तो फ्यूचर के खर्चों की टेंशन कुछ कम हो सकती है,तो इसके लिए आप एसआईपी की पॉलिसी को चुनें. जी हां LIC बच्चों के फ्यूचर को सेफ बनाने के लिए एक खास पॉलिसी लेकर आई है, जिसे अमृतबाल कहा जाता है. यह पॉलिसी न सिर्फ बीमा सेफ्टी देती है, बल्कि लंबे समय में अच्छी रिटर्न की संभावना भी देती है. माता-पिता इस योजना के जरिए बच्चों की पढ़ाई और बाकी जरूरी जरूरतों के लिए सेफ फंड तैयार कर सकते हैं.

एलआईसी की अमृत बाल योजना बच्चों के फ्यूचर को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक खास नॉन-लिंक्ड लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है. इस स्कीम में माता-पिता अपने बच्चे के लिए लॉन्ग टेन्योर का सेफ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, ताकि पढ़ाई, करियर और बड़े सपनों के लिए पैसों की कमी न आए. इस स्कीम में बच्चे की न्यूनतम उम्र 30 दिन और अधिकतम 13 साल तय की गई है. इसकी मैच्योरिटी अवधि 18 से 25 साल तक होती है,तो यह स्कीम बच्चों के भविष्य के लिए एक भरोसेमंद फाइनेंशियल सेफ्टी देती है.

पॉलिसी खरीदने के आसान तरीके

LIC अमृत बाल पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से लिया जा सकता है.
ऑफलाइन खरीद के लिए LIC एजेंट की मदद ली जा सकती है.
ऑनलाइन खरीद पर कई बार विशेष छूट का फायदा भी मिलता है.
घर बैठे वेबसाइट से पॉलिसी लेना सुविधाजनक ऑप्शन है.

बीमा राशि से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस पॉलिसी की न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपये रखी गई है.
अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा तय नहीं है.
माता-पिता अपनी फैसिलिटी और जरूरत के अनुसार निवेश बढ़ा सकते हैं.
ज्यादा बीमा राशि लेने पर फ्यूचर में बड़ा फंड तैयार होता है.

lic

प्रीमियम भुगतान के ऑप्शन

प्रीमियम मासिक आधार पर जमा किया जा सकता है.
तिमाही, छमाही और वार्षिक भुगतान का विकल्प भी मौजूद है.
सिंगल प्रीमियम का ऑप्शन भी मौजूद है.
लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट टर्म का ऑप्शन भी दिया जाता है.

वेवर बेनिफिट राइडर की सुविधा

इस पॉलिसी में प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर जोड़ा जा सकता है.
इमरजेंसी में आगे का प्रीमियम माफ हो सकता है.
यह सुविधा बच्चों की पॉलिसी को सुरक्षित बनाए रखती है.
राइडर के तहत पॉलिसी का लाभ जारी रहता है.

बच्चों के लिए क्यों खास है यह पॉलिसी

हर साल के अंत में गारंटीड अतिरिक्त राशि मिलती है.
80 रुपये प्रति हजार बीमा राशि के हिसाब से एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलता है.
यह फायदा तभी मिलता है जब पॉलिसी एक्टिव रहती है.
लंबे समय में यह राशि अच्छी सेविंग में बदल जाती है.

रिस्क कवर शुरू होने का नियम

अगर बच्चे की उम्र प्रवेश के समय 8 साल से कम है.
तो रिस्क कवर 2 साल बाद या पॉलिसी की सालगिरह पर शुरू होता है.
इससे बच्चे को फ्यूचर की सेफ्टी मिलती है.
यह नियम पॉलिसी को और मजबूत बनाता है.

उम्र से जुड़ी जरूरी शर्तें

बच्चे की न्यूनतम उम्र 30 दिन तय की गई है.
अधिकतम उम्र 13 साल तक हो सकती है.
मैच्योरिटी की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है.
अधिकतम मैच्योरिटी उम्र 25 साल तय की गई है.

शॉर्ट प्रीमियम पेमेंट टर्म

5 साल में प्रीमियम पूरा करने का विकल्प.
6 साल का ऑप्शन भी मौजूद है.
7 साल का लिमिटेड पेमेंट ऑप्शन भी मौजूद.
कम समय में प्रीमियम जमा कर लंबे समय का फायदा.

लोन की सुविधा

कुछ शर्तों के साथ लोन लेने की सुविधा मिलती है.
जरूरत पड़ने पर पॉलिसी पर लोन लिया जा सकता है.
इससे आपात स्थिति में फाइनेंशियल हेल्प मिलती है.

कुल मिलाकर पॉलिसी का फायदा

बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के खर्च के लिए सुरक्षित फंड.
गारंटीड रिटर्न के साथ बीमा सुरक्षा
लंबी अवधि का भरोसेमंद निवेश ऑप्शन.
माता-पिता के लिए तनाव मुक्त सेविंग प्लान.

lic

निष्कर्ष

LIC Amrit Bal पॉलिसी बच्चों के फ्यूचर के लिए एक मजबूत और सुरक्षित योजना है.
इसमें निवेश, सुरक्षा और गारंटीड लाभ तीनों का संतुलन मिलता है.
सही समय पर निवेश करके माता-पिता बच्चों के सपनों को पूरा करने का मजबूत आधार तैयार कर सकते हैं.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)

खबर से जुड़े FAQs (5)

Q1. LIC Amrit Bal पॉलिसी किसके लिए है?
यह पॉलिसी बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है, ताकि पढ़ाई और अन्य बड़े खर्च आसानी से पूरे हो सकें.

Q2. LIC Amrit Bal के लिए बच्चे की उम्र कितनी होनी चाहिए?
बच्चे की न्यूनतम उम्र 30 दिन और अधिकतम 13 साल होनी चाहिए।

Q3. इस पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि कितनी है?
LIC Amrit Bal में न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख रुपये तय की गई है, जबकि अधिकतम सीमा नहीं है.

Q4. क्या इस पॉलिसी का प्रीमियम मासिक भुगतान किया जा सकता है?
हां, इस पॉलिसी का प्रीमियम मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना किसी भी तरीके से भरा जा सकता है.

Q5. क्या LIC Amrit Bal पॉलिसी पर लोन मिल सकता है?
हां, कुछ शर्तों के तहत इस पॉलिसी पर लोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध होती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6