&format=webp&quality=medium)
LIC ने शादीशुदा जोड़ों के लिए 'न्यू जीवन साथी' जॉइंट लाइफ प्लान लॉन्च किए हैं (फाइल फोटो)
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने लोगों को एक नई सौगात दी है.असल में एलआईसी ने शादीशुदा जोड़ों के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस सेविंग प्लान पेश किए हैं. इनके नाम हैं LIC’s New Jeevan Sathi Single Premium और LIC’s New Jeevan Sathi Limited Premium.
ये प्लान उन कपल्स के लिए डिजाइन किए गए हैं जो एक ही पॉलिसी के तहत फाइनेंशियल सेफ्टी और लंबी अवधि की सेविंग्स, दोनों चाहते हैं. ये 'नॉन-पार्' और 'नॉन-लिंक्ड' प्लान हैं, तो जिसका मतलब है कि इनका शेयर मार्केट से कोई लेना-देना नहीं है और इनमें मिलने वाला रिटर्न और बेनेफिट्स पहले से तय होते हैं.
यह एक 'वन-टाइम इन्वेस्टमेंट' प्लान है, यानी कि आपको केवल एक बार प्रीमियम भरना होगा.
सिंगल प्रीमियम: केवल एक बार पैसा जमा करना है.
जॉइंट लाइफ कवर: पति-पत्नी दोनों एक ही पॉलिसी में कवर होते हैं.
गारंटीड एडिशन: पॉलिसी के दौरान हर ₹1,000 के बेसिक सम एश्योर्ड पर ₹70 की दर से गारंटीड एडिशन मिलेगा.
यह भी पढ़ें: सरकारी कंपनी का बड़ा कमाल! मुनाफे में SBI और HDFC बैंक को भी पछाड़ा, क्या आपके पास हैं शेयर?
आप अपनी जरूरत के हिसाब से रिस्क कवर चुन सकते हैं
ऑप्शन : सिंगल प्रीमियम का 1.25 गुना या बेसिक सम एश्योर्ड (जो भी ज्यादा हो).
ऑप्शन : सिंगल प्रीमियम का 10 गुना.
जरूरी बेनेफिट्स
लोन की सुविधा, मैच्योरिटी/डेथ बेनिफिट को किस्तों में लेने का ऑप्शन, और ज्यादा सम एश्योर्ड लेने पर रिबेट (छूट).
इसमें आपको पूरी पॉलिसी टेन्योर के बजाय केवल कुछ तय सालों (जैसे 5, 10 या 15 साल) तक ही प्रीमियम भरना होता है.
प्रीमियम वेवर : अगर प्रीमियम भरने के दौरान किसी एक साथी की डेथ हो जाती है, तो आगे के सारे प्रीमियम माफ कर दिए जाएंगे.
गारंटीड एडिशन: पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान सालाना प्रीमियम का 7% गारंटीड एडिशन के रूप में जुड़ेगा.
डेथ बेनिफिट विकल्प:
ऑप्शन : सालाना प्रीमियम का 7 गुना या बेसिक सम एश्योर्ड (जो भी ज्यादा हो).
ऑप्शन : सिंगल प्रीमियम का 10 गुना.
लचीलापन: आप प्रीमियम पेमेंट टर्म और पॉलिसी टर्म अपनी सुविधा से चुन सकते हैं.
कम से कम सम एश्योर्ड: ₹3,00,000 (अधिकतम की कोई सीमा नहीं है).
पॉलिसी टर्म: 10, 15, 20 और 25 साल.
प्रीमियम पेमेंट टर्म (लिमिटेड प्लान के लिए): 5, 10 और 15 साल.
मैच्योरिटी की उम्र: कम से कम 28 साल और अधिकतम 60 से 75 साल (आपके द्वारा चुने गए विकल्प के आधार पर).
इंस्टॉलमेंट की सुविधा: मैच्योरिटी या डेथ बेनिफिट का पैसा आप मंथली (मि. ₹5000), क्वार्टरली (मि. ₹15000), हाफ-इयरली (मि. ₹25000) या इयरली (मि. ₹50000) किस्तों में ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें:LIC Dividend: निवेशकों को ₹10 मिलेंगे या ₹20? बोनस इशू के बाद हो गई कंफ्यूजन तो यहां समझें पूरा कैलकुलेशन
आपको बता दें कि एलआईसी के ये प्लान उन लोगों के लिए जबरदस्त हैं जो बोनस या मार्केट के उतार-चढ़ाव के बजाय एक फिक्स्ड और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं. इसके साथ ही, इसमें लोन और राइडर्स (अतिरिक्त प्रीमियम पर) जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं जो आपकी लिक्विडिटी और कवरेज को बढ़ाती हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)