&format=webp&quality=medium)
LIC Aadhar Shila: मौजूदा समय में सिर्फ सैलरी पर निर्भर रहना काफी नहीं है. अगर आप अपना भविष्य आराम और बेहतर ढंग से बिताना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अभी से निवेश करना शुरू करना होगा. क्योकि सिर्फ बचत करना जरूरी नहीं है. आपकी सेविंग्स भी एक ना दिन खत्म हो जाती हैं. ऐसे में किसी अच्छी और सुरक्षित स्कीम में निवेश कर आप खुद को और मजबूत बना सकते हैं. आज हम आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की एक खास स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसमें निवेश कर महिलाएं आर्थिक तौर पर और मजबूत हो सकती है.
बता दें क LIC की ये स्कीम सिर्फ महिलाओं के लिए ही है. इसमें 8 साल की उम्र से लेरक 55 साल की उम्र तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं. इस प्लान के तहत महिलाओं को कई तरह के बेनेफिट्स मिलते हैं. इस योजना के तहत कोई भी महिला कम से कम 75,000 रुपए और अधिकतम 3 लाख रुपए का बीमा खरीद सकती है.
a
इस स्कीम के तहत आप तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 10 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. अगर आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपए जमा करते हैं तो पहले साल आपके सिर्फ 10,959 रुपए ही जमा होंगे. इस पर आपको 4.5 फीसदी का टैक्स भी देना होगा.
इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको अगले साल 10,723 रुपए अदा करने होंगे. 20 साल में कुल 2.14 लाख रुपए जमा होंगे और मैच्योरिटी के समय आपको 3.97 रुपए मिलेंगे. बता दें कि इस स्कीम में निवेश कर महिलाएं भविष्य के लिए अपने पास मोटी रकम जुटा कर रख सकती है.