&format=webp&quality=medium)
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की बहनों के लिए आज, यानी 12 सितंबर शुक्रवार का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 28वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम एक सिंगल क्लिक में राज्य की 1.26 करोड़ लाडली बहनों के खाते में 28वीं किस्त के 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे.
मौजूदा समय में लाडली बहना योजना के तहत 1250 रुपए मिलते हैं, लेकिन पिछली बार की 27वीं किस्त में 1500 रुपए महिलाओं के खाते में आए थे. उसमें 250 रुपए रक्षा बंधन के शगुन के नाम पर भेजे गए थे. लेकिन इस बार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ही आएंगे.
बहनों को निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाई दूज से उनके पैसे बढ़ जाएंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ये घोषणा कर चुके हैं कि भाई दूज के बाद से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा. वहीं 2028 तक ये रकम 3000 रुपए महीने हो जाएगी.
लाडली बहना योजना के तहत आपके अकाउंट में पैसा मिलेगा या नहीं, ये जानने के लिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि लिस्ट में आपका नाम है या नहीं. यहां देखिए कैसे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
सीएम मोहन यादव 12 सितंबर 2025 को 28वीं किस्त जारी करेंगे.
इस किस्त में हर लाभार्थी को ₹1,250 दिए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, भाई दूज के बाद से 'लाडली बहना योजना' के तहत 1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएंगे.
हां, मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि साल 2028 तक महिलाओं को 3000 रुपए महीना मिलना शुरू हो जाएंगे.