खुशखबरी: लाड़ली बहना योजना की 31वीं क‍िस्‍त जारी, खाते में आए 1500? यूं ऐसे चेक करें स्‍टेटस

- Ladli Behna Yojana 31vi kisht: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है, इस बार 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ₹1500 भेजे गए.तो जानें किसे पैसे मिले, किसका पेमेंट रुका, ई-केवाईसी कैसे चेक करें और स्टेटस देखने की पूरी प्रक्रिया.
खुशखबरी:  लाड़ली बहना योजना की 31वीं क‍िस्‍त जारी, खाते में आए 1500? यूं ऐसे चेक करें स्‍टेटस

Ladli Behna Yojana beneficiary list: मध्य प्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के लिए 9 दिसंबर 2025 का दिन खुशियों से भरा रहा है. सरकार की तरफ से जारी की गई लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त सीधे महिलाओं के खातों में पहुंच गई. इस बार प्रदेश की करीब 1.26 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपये की फाइनेंशियल सहायता दी गई है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने छतरपुर जिले के राजनगर से रिमोट बटन दबाकर किस्त जारी की है. सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को सेल्फ डिपेंडेंट बनाने और घरेलू जरूरतों को मजबूत सहारा देने के लिए अहम कदम है.

लाडली बहना योजना की खाते में आई 31वीं किस्त

  • Laadali
Add Zee Business as a Preferred Source

लाखों महिलाओं को था इंतजार

  • लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है.
  • नए रजिस्ट्रेशन पर इस बार भी कोई घोषणा नहीं हुई.
  • लाखों महिलाएं फॉर्म शुरू होने का इंतजार कर रही हैं.
  • मौजूदा लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिल रही है.
  • नए आवेदनों पर सरकार ने अभी चुप्पी साधी है.
  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने में और इंतजार करना पड़ सकता है.
  • योजना पर आगे की अपडेट जल्दी मिल सकती है.

क्यों खाते में नहीं आए पैसे

  • लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो गई है.
  • कुछ लाभार्थियों के खातों में राशि नहीं पहुंची है.
  • वजह हो सकती है-आईडी पर ई-केवाईसी पूरा न होना.
  • पहले अपनी समग्र आईडी ई-केवाईसी स्थिति चेक करें.
  • तय करें कि बैंक खाता आधार नंबर से लिंक है.
  • सभी अपडेट सही होने पर किस्त मिलने की संभावना बढ़ती है.

कैसे चेक करें स्टेट्स

  • लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी हो चुकी है.
  • मोबाइल पर मैसेज न आए तो चिंता न करें.
  • आप ऑनलाइन पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
  • ऑफिशियल पोर्टल: cmladlibahna.mp.gov.in.
  • "अप्लाई व पेमेंट की स्थिति" सेक्शन पर जाएं.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
  • मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन करें.
  • स्क्रीन पर आपकी किस्त की पूरी स्थिति दिख जाएगी.Laadali

किन लोगों को मिलता है बेनेफिट्स

  • लाड़ली बहना योजना सिर्फ विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए है.
  • अविवाहित महिलाओं को इस योजना में पात्रता नहीं दी गई है.
  • आवेदन से पहले महिला की वैवाहिक स्थिति अनिवार्य रूप से जांची जाती है.

अगर ये काम नहीं किए तो भूल जाएं 1500 रुपये

  • आज 31वीं किस्त में महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आने हैं.
  • अधूरे कागज़ात होने पर भुगतान रुक सकता है.
  • बैंक खाते का ई-केवाईसी पूरा है या नहीं, जांचें.
  • आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है.
  • पात्रता न होने पर भी पैसा लेने पर नाम कट सकता है.
  • योजना का ई-केवाईसी पूरा होना अनिवार्य है.
  • ई-केवाईसी न होने पर तुरंत समग्र पोर्टल पर अपडेट करें.
  • सभी दस्तावेज़ सही होने पर किस्त समय पर मिल जाएगी.

5 FAQs

Q1. लाड़ली बहना योजना की 31वीं किस्त कब जारी हुई?

9 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बटन दबाकर 31वीं किस्त जारी की.

Q2. इस बार महिलाओं को कितनी राशि भेजी गई?

प्रत्येक पात्र महिला को ₹1500 की बढ़ी हुई किस्त भेजी गई है, कुल 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए.

Q3. किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है?

यह योजना विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए है। अविवाहित महिलाएं पात्र नहीं हैं.

Q4. किस्त नहीं आई तो क्या करें?

समग्र ID का e-KYC पूरा करें, आधार–बैंक लिंकिंग चेक करें और पोर्टल पर भुगतान स्थिति देखें.

Q5. लाड़ली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” सेक्शन में समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर OTP से सत्यापन करें.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6