&format=webp&quality=medium)
Kotak Yield & Growth Fund: कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड ने कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड (KYGF) लॉन्च किया है. यह एक अलग तरह की निवेश रणनीति है, जो स्टेबल क्रेडिट-बेस्ड रिटर्न और टारगेटेड ग्रोथ के लिए बनाई गई है. फंड का उद्देश्य है भारत के बढ़ते प्राइवेट क्रेडिट सेक्टर का फायदा उठाना, साथ ही मजबूत अंडरराइटिंग, मजबूत कैश फ्लो वाले बिजनेस पर फोकस रखना.
फंड का उद्देश्य है आकर्षक, रिस्क-एडजस्टेड इनकम देना. साथ ही क्रेडिट-आधारित स्ट्रक्चर के जरिए लॉन्ग टर्म वैल्यू प्रदान करना. यह फंड उन मिड और लार्ज-कैप कंपनियों कंपनियों को टारगेट करता है जिनके पास मजबूत कैश फ्लो और अच्छी गवर्नेंस है. यह फंड स्ट्रक्चर्ड सॉल्यूशंस का इस्तेमाल करके इन कंपनियों की ग्रोथ को बढ़ाने, रणनीतिक अधिग्रहण को संभव बनाने और रीफाइनेंसिंग में सहायता करने का लक्ष्य रखता है.
ये भी पढ़ें- 10 दिनों में झमाझम रिटर्न! बनाना चाहते हैं प्रॉफिट तो नोट कर लें इन 5 Stocks के नाम और टारगेट्स
कोटक ऑल्ट्स के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ईश्वर कर्रा ने कहा कि कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड निवेशकों के लिए दो अहम फायदे एक साथ लाता है- भरोसेमंद रिटर्न और संतुलित ग्रोथ. यह फंड उसी मजबूत क्रेडिट अंडरराइटिंग के आधार पर काम करता है, जो कोटक ऑल्ट्स की पहचान है.
ये भी पढ़ें- Defence PSU को मिला ₹1,092 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 2% तक चढ़ा, 6 महीने में दिया 34% रिटर्न
उनका कहना है कि यह फंड हाई क्वालिटी वाले भारतीय बिजनेस को सुरक्षित और स्पष्ट प्लान के साथ फंड करने का अच्छा मौका देता है. साथ ही, जहां संभव हो, इन बिजनेस की ग्रोथ में भी हिस्सा लिया जा सकता है.
Q1. कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड क्या है?
यह कोटक अल्टरनेट एसेट मैनेजर्स लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया एक नया फंड है, जो स्थिर क्रेडिट-बेस्ड रिटर्न के साथ साथ टारगेटेड ग्रोथ प्रदान करता है.
Q2. इस फंड का उद्देश्य क्या है?
फंड का मकसद भारत के प्राइवेट क्रेडिट सेक्टर से फायदा उठाना और मजबूत कैश फ्लो वाले बिजनेस में निवेश करके रिस्क-एडजस्टेड इनकम देना है.
Q3. कोटक यील्ड एंड ग्रोथ फंड में क्या खास बात है?
यह फंड मुख्यतः सिक्योर्ड प्राइवेट क्रेडिट में निवेश करता है और कुछ हिस्सा इक्विटी-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स में भी निवेश करता है ताकि पहले स्थिर आय मिले और बाद में ग्रोथ भी हो.
Q4. फंड का निवेश किस प्रकार के बिजनेस में होता है?
फंड मिड और लार्ज-कैप कंपनियों में निवेश करता है, जिनके पास मजबूत कैश फ्लो और अच्छी कॉर्पोरेट गवर्नेंस होती है.
Q5. रिस्क मैनेजमेंट के लिए फंड क्या करता है?
डाउनसाइड रिस्क कम करने के लिए फंड सीनियॉरिटी, कोलेटरल कवरेज, कॉवेनेन्ट्स और पहले से तय मोनीटाइजेशन प्लान्स पर जोर देता है.
Q6. फंड से निवेशकों को क्या फायदा मिलेगा?
निवेशक को भरोसेमंद और स्थिर रिटर्न के साथ संतुलित ग्रोथ का मौका मिलेगा.
Q7. फंड किस तरह के मार्केट्स में निवेश करता है?
फंड लिस्टेड और अनलिस्टेड दोनों मार्केट्स में कैश जनरेट करने वाले बिजनेस में निवेश करता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)