सिर्फ एक बार पैसा लगाइए और पाएं डबल रिटर्न! इस सरकारी स्कीम में बिना रिस्क होगा पैसा दोगुना, समझ लें कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की 'किसान विकास पत्र' (KVP) स्कीम में पैसा डबल करना हुआ अब और भी आसान. 7.5% ब्याज और सरकारी गारंटी के साथ जानें 115 महीनों में कैसे बढ़ेगी आपकी जमा-पूंजी. बिना किसी रिस्क के सुरक्षित निवेश की पूरी जानकारी और कैलकुलेशन यहां देखें.
 सिर्फ एक बार पैसा लगाइए और पाएं डबल रिटर्न! इस सरकारी स्कीम में बिना रिस्क होगा पैसा दोगुना, समझ लें कैलकुलेशन

निवेश के लिए  पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम आपके लिए मजबूत विकल्प बन सकती है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

शेयर मार्केट ऊपर-नीचे होने से म्यूचुअल फंड में मार्केट रिस्क बना रहता है और बैंक एफडी का रिटर्न भी कई लोगों को खास आकर्षित नहीं कर पा रहा.तो फिर ऐसे में हर एक निवेशक को ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश रहती है जिसमें सेफ्टी के साथ-साथ पैसा तेजी से बढ़ने की उम्मीद भी हो.

तो अगर आप भी बिना ज्यादा रिस्क लिए अपने पैसों को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम आपके लिए मजबूत विकल्प बन सकती है.जी हां यही वजह है कि इसे आम बोलचाल में पैसा डबल करने वाली सरकारी स्कीम भी कहा जाता है.

आखिर Kisan Vikas Patra (KVP) है क्या?

  • किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक स्मॉल सेविंग स्कीम है
  • KVP में एकमुश्त पैसा जमा करते हैं और तय समय बाद वह रकम दोगुनी होकर वापस मिलती है
  • यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए पसंदीदा मानी जाती है जो सेफ निवेश चाहते हैं
  • जो निवेशक लंबी अवधि में पैसा बढ़ाना चाहते हैं
  • जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते
  • रिटायरमेंट या बच्चों के फ्यूचर के लिए फंड बनाना चाहते हैं

पैसा कितने समय में डबल होगा?

यही KVP की सबसे बड़ी खासियत है, इसमें रिटर्न को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं होता है

नियम क्या कहते हैं?

  • फिलहाल 7.5% सालाना ब्याज दर मिलती है.
  • KVP में निवेश की गई रकम 115 महीनों यानी लगभग 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है

कैलकुलेशन से समझिए पूरा खेल

  • ₹2 लाख जमा करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको पक्के ₹4 लाख मिलेंगे
  • ₹5 लाख जमा करते हैं तो 115 महीने बाद पास ₹10 लाख की मोटी रकम होगी
  • ₹10 लाख जमा करते हैं तो बिना किसी रिस्क के ₹20 लाख वापस मिलेंगे
  • यानी यह स्कीम लंबे समय में सुरक्षित तरीके से पूंजी बनाने में मदद कर सकती है

KVP का पूरा गणित एक नजर में

खास बातजानकारी
स्कीमकिसान विकास पत्र (KVP)
ब्याज दर7.5% सालाना
पैसा डबल होने का समय115 महीने
न्यूनतम निवेश₹1,000
अधिकतम निवेशकोई सीमा नहीं
गारंटीभारत सरकार
लोन सुविधाउपलब्ध
समय से पहले निकासी2.5 साल बाद शर्तों के साथ

कौन खुलवा सकता है खाता?

  • भारत का कोई भी वयस्क नागरिक
  • जॉइंट अकाउंट धारक
  • माता-पिता बच्चों के नाम पर
  • गार्जियन के जरिए नाबालिग
  • इसके साथ नॉमिनेशन सुविधा भी मिलती है

KVP अकाउंट खुलवाने के लिए क्या चाहिए?

  • आधार कार्ड
  • PAN कार्ड
  • फोटो
  • KYC दस्तावेज
  • आप किसी भी पोस्ट ऑफिस में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं


लोग KVP को क्यों पसंद करते हैं?

  • आज के समय में बहुत से निवेशक मार्केट रिस्क से बचना चाहते हैं
  • ऐसे में KVP पैसा सरकार की गारंटी के साथ सेफ्टी देता है
  • इस स्कीम में रिटर्न पहले से तय होता है
  • इसमें बाजार गिरने का असर नहीं पड़ता
  • इस स्कीम लंबी अवधि में अच्छी बचत बनती है

क्या इसमें निवेश की कोई सीमा है?

  • नहीं....यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है
  • आप सिर्फ ₹1,000 से शुरुआत कर सकते हैं
  • अधिकतम निवेश सीमा नहीं है

क्या बीच में पैसा निकाला जा सकता है?

हां बीच में पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन कुछ नियमों के साथ

Premature Withdrawal के नियम

  • सामान्य स्थिति में 2 साल 6 महीने बाद निकासी संभव
  • कोर्ट आदेश या खाताधारक की मृत्यु जैसी स्थितियों में पहले भी निकासी हो सकती है

kvp

क्या KVP पर लोन भी मिल सकता है?

  • हां
  • आप अपने KVP सर्टिफिकेट को बैंक में गिरवी रखकर लोन भी ले सकते हैं
  • यानी कि आपका स्कीम में निवेश भी चलता रहेगा और जरूरत पर फंड भी मिल सकता है

आपके काम की बात

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें धीरे लेकिन सेफ तरीके से पैसा बढ़ाना पसंद है, तो किसान विकास पत्र एक मजबूत ऑप्शन हो सकता है.असल में इसमें बाजार का रिस्क नहीं है, सरकार की गारंटी है और लंबी अवधि में पैसा दोगुना होने का भरोसा भी मिलता है. हालांकि, हर इन्वेस्टमेंट की तरह इसमें भी अपनी जरूरत और समयावधि को समझकर ही पैसा लगाना चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 KVP पूरी तरह सुरक्षित है

हां, इसमें भारत सरकार की गारंटी होती है

Q2 क्या पैसा सच में डबल होता है?

हां, तय समयावधि में निवेश रकम दोगुनी हो जाती है

Q3 क्या इसमें टैक्स छूट मिलती है?

KVP पर 80C टैक्स छूट नहीं मिलती

Q4 क्या NRI इसमें निवेश कर सकते हैं?

नहीं, केवल भारतीय निवासी निवेश कर सकते हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6