Investment Tips: कहीं गलत जगह तो नहीं फंसा दिया पैसा? इन 5 बातों से चेक करें अपने निवेश की हेल्थ

इन्वेस्टमेंट तो हर कोई करता है, लेकिन क्या आपका पैसा सही जगह लगा है? जानें वो 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि आपका निवेश मुनाफे वाला है या नुकसान वाला. महंगाई से मुकाबला और लिक्विडिटी जैसे जरूरी पॉइंट्स पर आधारित यह रिपोर्ट आपको सही इन्वेस्टर बनने में मदद करेगी.
Investment Tips: कहीं गलत जगह तो नहीं फंसा दिया पैसा? इन 5 बातों से चेक करें अपने निवेश की हेल्थ

 वो 5 बड़े संकेत जो बताते हैं कि आपका निवेश मुनाफे वाला है या नुकसान वाला  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt) 

वैसे आज के टाइम में केवल पैसा बचाना काफी नहीं है, बल्कि उसे सही जगह इन्वेस्ट करना भी बहुत जरूरी हो गया है. लोग अपनी जरूरत और रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से FD, Gold, Mutual Funds, PPF, Stocks या प्रॉपर्टी जैसी जगहों पर निवेश करते हैं.

लेकिन कई बार लोग बिना सही प्लानिंग के या दूसरों की सलाह पर निवेश कर देते हैं. ऐसे में समय के साथ यह समझना जरूरी हो जाता है कि आपका निवेश आपके फाइनेंशियल लक्ष्यों और जरूरतों के अनुसार काम कर रहा है या नहीं.

तो फिर अगर आप भी अपने निवेश को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो ये 5 संकेत आपको अपने पोर्टफोलियो का सही आकलन करने में मदद कर सकते हैं.

1. क्या आपका रिटर्न महंगाई से ज्यादा है?

इन्वेस्टमेंट का एक अहम उद्देश्य समय के साथ पैसे की खरीद क्षमता बनाए रखना भी होता है.

उदाहरण के लिए, अगर महंगाई दर करीब 6% है और आपका निवेश 4%–5% रिटर्न दे रहा है तो लंबे समय में आपके पैसों की वास्तविक वैल्यू प्रभावित हो सकती है.

हालांकि, कम रिस्क वाले निवेश विकल्प जैसे सेविंग्स अकाउंट, फिक्स डिपॉजिट या सरकारी स्कीम स्थिरता और सुरक्षा भी देते हैं. इसलिए निवेश चुनते समय सिर्फ रिटर्न नहीं, बल्कि सुरक्षा और जरूरतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है.

2. क्या आपका निवेश किसी लक्ष्य से जुड़ा है?

Goal-Based Investing की तरफ रुक करना बेस्ट होता है.

निवेश शुरू करने से पहले यह तय करना बेस्ट माना जाता है कि पैसा किस उद्देश्य के लिए लगाया जा रहा है, जैसे बच्चों की शिक्षा, घर खरीदना, रिटायरमेंट प्लानिंग, इमरजेंसी फंड.

तो अगर इन्वेस्टमेंट का कोई साफ लक्ष्य नहीं है, तो भविष्य में जरूरत के समय सही फंड प्लानिंग में दिक्कत आ सकती है.

3. क्या आपका निवेश Diversified है?

एक बात हमेशा याद रखना चाहिए कि सारा पैसा सिर्फ एक ही asset class में लगाना जोखिम बढ़ा सकता है.

उदाहरण के तौर पर केवल प्रॉपर्टी,सिर्फ Stocks या पूरा पैसा एक ही स्कीम में लगाना. असल में बाजार परिस्थितियों के अनुसार उतार-चढ़ाव पैदा कर सकता है.

इसी वजह से कई फाइनेंशियल प्लानिंग में Diversified यानी अलग-अलग asset classes में निवेश करना सबसे परफेक्ट होता है.असल में इससे जोखिम को संतुलित करने में मदद मिल सकती है.

4. क्या आपका निवेश आपकी रिस्क कैपेसिटी से मेल खाता है?

हर व्यक्ति की Risk Appetite अलग होती है.

  • अगर बाजार में गिरावट आने पर आपको बहुत ज्यादा तनाव होता है
  • बार-बार निवेश निकालने का मन करता है या नींद प्रभावित होने लगती है
  • तो संभव है कि आपका निवेश आपकी रिस्क क्षमता से ज्यादा एग्रेसिव हो.

निवेश चुनते समय उम्र, आय, जिम्मेदारियां और वित्तीय लक्ष्य जैसे पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी माना जाता है.

5. जरूरत पड़ने पर क्या आपका पैसा आसानी से उपलब्ध है?

एक बात समझ लें कि फाइनेंशियल प्लानिंग में liquidity भी अहम भूमिका निभाती है.

कुछ निवेश जैसे प्रॉपर्टी,लॉन्ग-टर्म लॉक-इन स्कीम,कुछ इंश्योरेंस प्रोडक्ट को तुरंत कैश में बदलना आसान नहीं होता.

तो इसलिए इमरजेंसी फंड और कुछ liquid इन्वेस्टमेंट रखना परफेक्ट होता है हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसों की व्यवस्था हो सके.

निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • निवेश से पहले लक्ष्य तय करें
  • रिस्क और रिटर्न दोनों समझें
  • केवल दूसरों की सलाह पर निवेश न करें
  • समय-समय पर पोर्टफोलियो रिव्यू करें
  • जरूरत हो तो सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह लें

निष्कर्ष

आपको बता दें कि सही निवेश हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है. यह आपकी आय, उम्र, लक्ष्य और रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है.

तो अगर आपका निवेश आपके लक्ष्यों के अनुरूप है, जोखिम संतुलित है और जरूरत पड़ने पर उपयोगी साबित हो सकता है.तो यह आपके लिए बेहतर financial planning का हिस्सा माना जा सकता है. तो इसलिए समय-समय पर अपने निवेश की समीक्षा करना और जरूरत के अनुसार बदलाव करना लंबे समय में फायदेमंद हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 इमरजेंसी फंड में कितना पैसा होना चाहिए?

कम से कम आपके 6 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखें, ताकि मुसीबत में काम आए

Q2 पोर्टफोलियो को कितनी बार रिव्यू करें?

साल में 1 या 2 बार अपने निवेश को चेक करना काफी है, बार-बार बाजार देखने की जरूरत नहीं

Q3 क्या कम पैसों से निवेश शुरू हो सकता है?

आप हर महीने सिर्फ ₹500 की छोटी SIP से भी एक बड़ा फंड बना सकते हैं

Q4 अगर फंड रिटर्न न दे तो क्या तुरंत बेच दें?

नहीं, अगर फंड लगातार 1-2 साल तक अपनी कैटेगरी में सबसे खराब प्रदर्शन करे, तभी उसे बदलें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6