MF में निवेश कर विदेश घूमने का सपना हो सकता है पूरा, जानें क्या है निवेश का फंडा

आप फॉरेन ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन जेब में इतने पैसे नहीं कि इस सपने को पूरा कर सकें. ऐसे में म्यूचुअल फंड में निवेश आपका फॉरेन ट्रिप का सपना पूरा कर सकता है.
MF में निवेश कर विदेश घूमने का सपना हो सकता है पूरा, जानें क्या है निवेश का फंडा

ट्रैवल गोल के लिए निवेश सबसे अच्छा रास्ता है.

आप फॉरेन ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन जेब में इतने पैसे नहीं कि इस सपने को पूरा कर सकें. ऐसे में म्यूचुअल फंड में निवेश आपका फॉरेन ट्रिप का सपना पूरा कर सकता है. आपका ट्रैवल गोल 3 से 6 महीने का है या फिर 3 से 5 साल का? सही प्लानिंग और सही जगह निवेश, विदेश घूमने के आपके सपने को पूरा कर सकता है. तो कैसे म्यूचुअल फंड से पूरा होगा फॉरेन ट्रिप का सपना? क्या घूमने के लिए लोन लेना सही है या म्यूचुअल फंड में निवेश ही होगा फायदेमंद? ट्रैवल गोल के लिए कहां से जुटाएं पैसे. यहां इन सब सवालों के जवाब और निवेश की रणनीति पर सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर पूजा भिंडे विस्तार से चर्चा कर रही हैं.

MF निवेश से फॉरेन ट्रिप संभव?
ट्रैवल गोल फाइनेंशियल प्लान का एक अहम हिस्सा है. ट्रैवल गोल शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म के हो सकते हैं. म्यूचुअल फंड के जरिए प्लान करना अच्छी स्ट्रैटजी है. कुछ ट्रैवल प्लान पहले से तय होते हैं तो कुछ अचानक बनते हैं. दोनों तरह के ट्रैवल गोल के लिए तैयारी करना चाहिए.

MF निवेश या ट्रैवल लोन
किसी भी निवेशक के मन में ये सवाल उठेगा कि आखिर MF निवेश सही है या ट्रैवल लोन? कौन सा विकल्प बेहतर होगा. भिंडे बताती हैं कि लोन के मुकाबले प्लान करना हमेशा बेहतर है. ट्रैवल लोन में भारी ब्याज चुकाना पड़ता है. हॉलिडे प्लान करना संभव है तो लोन क्यों लें?. इससे लोन आपका फाइनेंशियल प्लान भी बिगाड़ेगा, इसलिए ट्रैवल गोल के लिए निवेश ही अच्छा रास्ता है.

3-6 महीने का ट्रैवल गोल
यह भी सवाल उठ सकते हैं कि ट्रैवल गोल कितने समय का रखें. तो भिंडे का कहना है कि आप 3-6 महीने का ट्रैवल गोल शॉर्ट टर्म का लक्ष्य रख सकते हैं. ट्रैवल गोल अगर एक साल के भीतर हैं तो आप लिक्विड, अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड्स में निवेश करें. आप इतने समय के लिए ABSL Savings Fund और Reliance Liquid Fund में निवेश कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

3 साल का ट्रैवल गोल
अगर आपका 3 साल के ट्रैवल गोल है तो डेट फंड में निवेश करें. वैसे इक्विटी सेविंग्स फंड में निवेश भी फायदेमंद होगा. आप 3 साल के ट्रैवल गोल के लिए ज्यादा रकम जुटा पाएंगे. छोटी-छोटी SIP से आप बड़ा फंड तैयार कर सकेंगे. आप इसके लिए HDFC Equity Savings Fund और HDFC Credit Risk Debt Fund में निवेश कर सकते हैं.

5 साल का ट्रैवल गोल
अगर आपका 5 साल का ट्रैवल गोल है तो इसके लिए आप हाइब्रिड फंड में निवेश करें. बैलेंस्ड एडवांटेज फंड्स में निवेश भी फायदेमंद होगा. 5 साल की अवधि में फॉरेन ट्रिप के लिए पैसे जुटाना आसान होगा. आप इसके लिए HDFC Balanced Advantage Fund और SBI Equity Hybrid Fund में निवेश कर सकते हैं.

ट्रैवल इंश्योरेंस कितना जरूरी?
जब भी हॉलिडे पर जाएं, ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर करवाएं. ट्रैवल इंश्योरेंस अनचाहे नुकसान से बचाएगा. इसमें सामान, पासपोर्ट, फ्लाइट लेट कवर होता है. मेडिकल इमरजेंसी, एक्सिडेंट भी कवर होता है. ट्रैवल इंश्योरेंस काफी सस्ता आता है. हमेशा ज्यादा सम इंश्योर्ड वाला इंश्योरेंस लें.

क्या है ट्रैवेल इंश्योरेंस?
एक खास अवधि के लिए यह बीमा लिया जाता है. यात्रा की अवधि बढ़ने पर बीमा की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है. यात्री अगर चाहें तो ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन भी ले सकते हैं. ऑनलाइन लेने से कम लागत में ज्यादा कवरेज मिलता है.

ट्रैवल इंश्योरेंस के फायदे
किसी वजह से यात्रा कैंसिल होती है तो नुकासान की भरपाई होती है. मेडिकल इमरजेंसी होने पर ट्रैवल इंश्योरेंस मददगार साबित होता है. आतंकी घटना/परिवार में कोई घटना होने पर इंश्योरेंस का फायदा मिलता है. कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाने पर नुकसान की भरपाई होती है. छुट्टियों के दौरान घर में चोरी हो जाती है तो ये भी कवर होता है.

इतने तरह के ट्रैवल इंश्योरेंस
इसके तहत सीनियर सिटीजन ट्रैवल इंश्योरेंस, स्टूडेंट ट्रैवेल इंश्योरेंस, फैमिली ट्रैवल इंश्योरेंस, सिंगल ट्रिप ट्रैवल इंश्योरेंस, नेशनल/इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस, एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्रैवल इंश्योरेंस आदि के विकल्प मौजूद हैं. आप अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लान को चुन सकते हैं.

कहां से लें ट्रैवल इंश्योरेस?
ट्रैवल इंश्योरेंस ऑनलाइन और ऑफलाइन ले सकते हैं. ऑनलाइन इंश्योरेंस लेना बेहद आसान है. इसके लिए इंश्योरेंस फॉर्म को सावधानी से भरें. ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए पेपर वर्क की जरूरत नहीं होती है. मौजूद इंश्योरेंस लेने के बाद आपको मेल पर डिटेल मिलेंगी. इंश्योरेंस का प्रिंट आउट यात्रा के दौरान साथ रखें.

हॉलिडे पर इन बातों का रखें ध्यान
हॉलिडे पर जाते वक्त सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें. हॉलिडे से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर ले लें. फॉरेन ट्रिप पर जा रहे हैं तो कम से कम कार्ड साथ में रखें. खर्च काबू में रहेगा, कार्ड खोने की भी चिंता नहीं रहेगी. आपको ट्रैवल बजट जरूर बनाना चाहिए. शॉपिंग और गिफ्ट्स के लिए अलग से पैसे रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6