हेल्थ इंश्योरेंस में बूम! ₹1.2 लाख करोड़ पार,अब क्लेम मिलेगा घंटों में, जानिए क्या बदला और आपको क्या फायदा?

भारत में हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर 2024-25 में ₹1.2 लाख करोड़ पार कर गया है.असल में IRDAI के नए नियमों से अब कैशलेस क्लेम 1 से 3 घंटे में मिलेगा. तो जानिए प्रीमियम, क्लेम सेटलमेंट और नए बदलावों का पूरा असर.
हेल्थ इंश्योरेंस में बूम! ₹1.2 लाख करोड़ पार,अब क्लेम मिलेगा घंटों में, जानिए क्या बदला और आपको क्या फायदा?

समझें हेल्थ इंश्योरेंस क्यों हो रहा है बूम(फोटो सोर्स-एआई)

इनना तो है कि आज के टाइम में एक मेडिकल इमरजेंसी आपकी सालों की सेविंग्स खत्म कर सकती है. तो फिर ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस अब ऑप्शन नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है. इसी वजह से भारत में हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से बढ़ता जा रहा है और 2024-25 में इसका प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या अब क्लेम लेना आसान और तेज हो गया है?

एक नजर में पूरी खबर

  • हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम ₹1.2 लाख करोड़+
  • सेक्टर की ग्रोथ करीब 9%
  • कैशलेस क्लेम अब 1–3 घंटे में
  • क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 87.5%
  • 93% शिकायतें उसी साल सुलझीं
Add Zee Business as a Preferred Source

सबसे बड़ा सवाल: आखिर हेल्थ इंश्योरेंस में इतनी तेजी क्यों?

  • कारण साफ हैं मेडिकल खर्च तेजी से बढ़ रहे
  • लोगों में जागरूकता बढ़ी
  • इलाज के लिए फाइनेंस की जरूरत
  • यानी कि अ ब लोग समझ रहे हैं कि बिना इंश्योरेंस इलाज भारी पड़ सकता है

सवाल: क्लेम सेटलमेंट में क्या बड़ा बदलाव हुआ है?

Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) ने बड़ा कदम उठाया है

अब तय टाइमलाइन:

प्री-ऑथराइजेशन: 1 घंटे में
फाइनल अप्रूवल: 3 घंटे में

मतलब ये है कि इलाज में देरी कम और मरीज को तुरंत मदद मिलेगी

insurance

सवाल: क्या अब क्लेम जल्दी मिलेगा?

  • हां, पहले से कहीं ज्यादा तेज
  • हॉस्पिटल में कम इंतजार
  • कैशलेस इलाज आसान
  • प्रोसेस पूरी तरह से पारदर्शी
  • यानी कि अब इलाज के समय पैसों की टेंशन कम होगी

सवाल: प्रीमियम क्यों बढ़ रहा है?

इसके पीछे कई कारण हैं

लोगों की उम्र बढ़ना
ज्यादा कवरेज लेना
बेहतर फीचर्स
साथ ही रिस्क के हिसाब से कीमत तय
समय-समय पर रिव्यू

मतलब: प्रीमियम बढ़ रहा है, लेकिन सुरक्षा भी मजबूत हो रही है

सवाल: क्लेम सेटलमेंट कितना भरोसेमंद है?

आंकड़े क्या कहते हैं-

2022-23: 85.66%
2023-24: 82.46%
2024-25: 87.50%

यानी कि साफ है ज्यादातर क्लेम सेटल हो रहे है

क्लेम पेड रेशियो

वित्तीय वर्षक्लेम पेड रेशियो (%)
2022-2385.66%
2023-2482.46%
2024-2587.50%

FACT BOX: जल्दी समझें पूरी तस्वीर

प्रीमियम: ₹1.2 लाख करोड़+
ग्रोथ: ~9%
क्लेम टाइम: 1–3 घंटे
सेटलमेंट रेश्यो: 87.5%
शिकायत समाधान: 93%

सवाल: क्लेम रिजेक्ट क्यों होता है?

आम वजहें हैं कि सम इंश्योर्ड से ज्यादा खर्च,को-पेमेंट क्लॉज,सब-लिमिट, रूम रेंट कैपिंग,नॉन-मेडिकल खर्च आदि.मतलब ये है कि पॉलिसी की शर्तें समझना बहुत जरूरी है

सवाल: क्या सिस्टम अब ज्यादा पारदर्शी है?

हां, IRDAI के कदम से क्लियर नियम बनें, डिजिटल प्रोसेस हुआ और शिकायतों का तेजी से निपटारा हो रहा है.
इसका नतीजा ये है कि ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है

सवाल: आपके लिए इसका मतलब

अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस है-

क्लेम जल्दी मिलेगा
इलाज आसान होगा

अगर नहीं है:

अब लेना और भी जरूरी

अगर पॉलिसी है:

उसकी शर्तें समझें

कुल मिलाकर:

हेल्थ इंश्योरेंस अब ज्यादा जरूरी और भरोसेमंद बन गया है

अब आपको क्या करना चाहिए?

  • सही हेल्थ इंश्योरेंस लें
  • पॉलिसी की शर्तें पढ़ें
  • पर्याप्त कवरेज रखें
  • समय-समय पर पॉलिसी का रिव्यू करें

प्रीमियम बढ़ने और क्लेम सिस्टम की बड़ी बातें

प्रीमियम बढ़ने के कारण: उम्र बढ़ना, ज्यादा कवरेज और बेहतर फीचर्स

IRDAI के नियमों के अनुसार कीमत जोखिम और डेटा के आधार पर तय होती है

मकसद: ग्राहकों को सही और भरोसेमंद सेवा देना

2024-25 में क्लेम पेड रेशियो 87.50% रहा

पिछले सालों के मुकाबले सेटलमेंट में सुधार हुआ

1.37 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं

इनमें से 93% शिकायतें उसी साल निपटाई गईं

IRDAI ने प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए


FAQs

Q1. हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर कितना बढ़ा?
₹1.2 लाख करोड़ से ज्यादा

Q2. क्लेम कितने समय में मिलेगा?
1 से 3 घंटे में

Q3. क्लेम रिजेक्ट क्यों होता है?
पॉलिसी शर्तों के कारण

Q4. क्या हेल्थ इंश्योरेंस जरूरी है?
हां, मेडिकल खर्च से बचाव के लिए

Q5. क्या सिस्टम अब बेहतर है?
हां, पहले से ज्यादा तेज और पारदर्शी

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6