&format=webp&quality=medium)
अस्पतालों से जुड़े संगठन एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर-इंडिया (AHPI) ने Bajaj Allianz की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन सर्विस की रोक हटा दी है. 28 अगस्त को दोनों पक्षों की बैठक में समाधान पर सहमति बनी. Bajaj Allianz ने कैशलेस सुविधा तुरंत बहाल की. AHPI ने सस्पेंशन नोटिस तत्काल प्रभाव से वापस लिया.
Bajaj Allianz ने 29 सितंबर तक एक्शन प्लान देने का भरोसा दिया है. AHPI का नेटवर्क उत्तर भारत में काफी बड़ा है. उत्तर भारत में 2,500 से ज्यादा अस्पताल है. इस फैसले से मरीजों को राहत मिलेगी.
बता दें कि AHPI ने Bajaj Allianz की पॉलिसियों पर कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन सुविधा को रोक दिया था. एएचपीआई के मुताबिक, भारत में मेडिकल इंफ्लेशन हर साल 7-8% के बीच रहता है. इसमें स्टाफ सैलरी, दवाइयां, मेडिकल उपकरण, बिजली-पानी और अन्य खर्च शामिल हैं. लेकिन Bajaj Allianz जैसे इंश्योरर पुराने टैरिफ रेट्स पर अड़े हुए हैं और हर दो साल पर रिव्यू की मांग को भी खारिज कर रहे हैं. इससे अस्पतालों का कहना है कि मरीजों की बेहतर सेवा प्रभावित हो सकती है.

IRDAI की 2023-24 रिपोर्ट के मुताबिक:
Bajaj Allianz का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 95.99%
CARE Health का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 92.77%
यानी दोनों कंपनियां ज्यादातर क्लेम का भुगतान करती हैं, लेकिन फिर भी अस्पतालों के साथ विवाद बना हुआ है.
सवाल: Bajaj Allianz की कैशलेस सुविधा पर रोक क्यों लगाई गई थी?
जवाब: AHPI ने आरोप लगाया था कि Bajaj Allianz पुराने टैरिफ रेट्स पर भुगतान कर रहा है और हर दो साल में टैरिफ रिव्यू की मांग को नजरअंदाज कर रहा है.
सवाल: यह रोक कब हटाई गई?
जवाब: 28 अगस्त को हुई बैठक में समाधान निकला और Bajaj Allianz ने तत्काल प्रभाव से कैशलेस सुविधा बहाल कर दी.
सवाल: क्या कोई भविष्य का एक्शन प्लान तय हुआ है?
जवाब: हां, Bajaj Allianz ने 29 सितंबर 2025 तक एक एक्शन प्लान देने का आश्वासन दिया है.
सवाल: इस फैसले का मरीजों पर क्या असर होगा?
जवाब: कैशलेस सुविधा बहाल होने से मरीजों को इलाज के समय सीधे भुगतान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जिससे राहत मिलेगी.
सवाल: अस्पतालों की प्रमुख शिकायतें क्या थीं?
जवाब: अस्पतालों की मुख्य शिकायतें क्लेम सेटलमेंट में देरी, पुरानी दरों पर भुगतान और डिडक्शन थी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)