इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में कंपनियां चुनने की परेशानी होगी दूर, फीचर्स और बेनिफिट होंगे एक समान

इंश्योरेंस के स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स वो प्रोडक्ट्स होते हैं जिनकी शर्तें एक समान होती हैं और आप किसी भी कंपनी से खरीदने पर फीचर्स और बेनिफिट एक समान ही रहेंगे, लेकिन इंश्योरेंस रेगुलेटर सभी कंपनियों को प्रीमियम यानी प्रोडक्ट की प्राइसिंग तय करने का अधिकार भी देता है.
इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने में कंपनियां चुनने की परेशानी होगी दूर, फीचर्स और बेनिफिट होंगे एक समान

इंश्योरेंस रेगुलेटर हर सेगमेंट में स्टैंडर्ड प्रोडक्ट लाने पर काम कर रहा है. (रॉयटर्स)

इंश्योरेंस (Insurance) प्रोडक्ट खरीदते वक्त ग्राहकों के सामने इंश्योरेंस कंपनी को चुनने की चुनौती होती है क्योंकि हर कंपनी अलग-अलग फीचर्स और बेनिफिट देने का दावा करती है, ग्राहकों की इस दिक्कत को दूर करने के लिेए इंश्योरेंस रेगुलेटर हर सेगमेंट में स्टैंडर्ड प्रोडक्ट (Standard Products of Insurance) लाने पर काम कर रहा है. इंश्योरेंस के स्टैंडर्ड प्रोडक्ट्स वो प्रोडक्ट्स होते हैं जिनकी शर्तें एक समान होती हैं और आप किसी भी कंपनी से खरीदने पर फीचर्स और बेनिफिट एक समान ही रहेंगे, लेकिन इंश्योरेंस रेगुलेटर सभी कंपनियों को प्रीमियम यानी प्रोडक्ट की प्राइसिंग तय करने का अधिकार देता है यानी सभी कंपनियों के लिए पॉलिसी की शर्तें एक जैसी होगी लेकिन प्रीमियम अलग अलग हो सकता है.

अप्रैल 2020 से IRDAI की मंजूरी के बाद कंपनियों ने स्टैंडर्ड हेल्थ पॉलिसी ‘आरोग्य संजीवनी’ को लॉन्च किया था, आरोग्य संजीवनी एक ऐसा हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट है जिसे सभी कंपनियां ऑफर कर रही है और सभी कंपनियों की शर्तें और फीचर्स एक समान हैं, स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस के बाद अब IRDAI जल्द ही स्टैंडर्ड टर्म प्लान का एलान करने वाला है और आने वाले दिनों में MSME सेक्टर और स्मॉल इंडस्ट्रीज के लिए स्टैंडर्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट लॉन्च किया जाएगा. साथ में रेगुलेटर की बाढ़, तूफान से होने वाले नुकसान को प्रॉपर्टी इंश्योरेंस के लिए भी स्टैंडर्ड इंश्योरेंस प्रोडक्ट की योजना है. काफी कम जटिलता और दस्तावेजों वाले स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पॉलिसी को बढ़ावा देने के पीछे IRDAI का मकसद सभी तरह के इंश्योरेंस की पहुंच को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाना है

IRDAI चेयरमैन सुभाष चंद्र खुंटिया के मुताबिक, स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पॉलिसी को ग्राहकों के लिए समझना आसान है और उसमें शर्तों में जटिलता नहीं होगी और अब जल्द ही लाइफ इंश्योरेंस में टर्म प्लान इंश्योरेंस के लिए स्टैंडर्ड प्रोडक्ट का एलान किया जाएगा. कोविड कवर की स्पेशल पॉलिसी को भी अच्छा रिस्पॉन्स स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पॉलिसी होने की वजह से मिला है.

कोरोना काल में IRDAI की तरफ से स्पेशल कोविड कवर के लिए 2 प्रोडक्ट कोरोना कवच और कोरोना रक्षक लॉन्च किया गया था और लॉन्च के एक महीने के भीतर 15 लाख से ज्यादा लोगों को इन पॉलिसी के जरिए कवरेज लिया और इनमें ज्यातर लोग पहली बार किसी तरह का इंश्योरेंस कवर लेने वाले लोग है. कोराना पॉलिसी के जरिए जुड़े लोगों को इंश्योरेंस से जुड़े रखने का मकसद से IRDAI कोरोना कवच या कोरोना रक्षक पॉलिसी के ग्राहकों को नॉर्मल पॉलिसी में तब्दिल करने की छूट दे सकता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

रिजर्व बैंक की रिसर्च के मुताबिक कोरोना काल में लोगों ने सभी सेक्टर्स में खर्चों में कटौती की है लेकिन इंश्योरेंस एक मात्र सेक्टर है जहां पर लोगों के द्वारा खर्च में बढ़ोतरी की गई है और इंश्योरेंस इंडस्ट्री की पॉजिटिव ग्रोथ है. दुनिया की औसत 7% के मुकाबले भारत में इंश्योरेंस का GDP में प्रवेश मात्र 3.4% इसलिए काफी संभावनाओं को देखते हुए सरकार और रेगुलेटर इंश्योरेंस इंडस्ट्री में ज्यादा इनोवेशन को बढ़ावा देना चाहती है.

Add Zee Business as a Preferred Source