आधा भारत नहीं जानता ये बात! PAN कार्ड पर भी मिलता है ₹5 लाख का लोन, बस इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

PAN Card Loan: पैन कार्ड पर भी आपको आसानी से मिल जाता है 5 लाख रुपये तक का लोन. कैसे, कहां और किन डॉक्यूमेंट्स के साथ? आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ.
आधा भारत नहीं जानता ये बात! PAN कार्ड पर भी मिलता है ₹5 लाख का लोन, बस इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

PAN Card Loan: आज के डिजिटल युग में PAN कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि वित्तीय लेन-देन में आपकी विश्वसनीयता का प्रमाण बन गया है. PAN नंबर एक 10 अंकों की अल्फान्यूमेरिक पहचान संख्या होती है, जिसे भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है. यह नागरिकों के मौद्रिक लेनदेन की निगरानी करता है और उन सभी ट्रांजेक्शन पर लगाम लगाता है जो वैध ढांचे से बाहर होते हैं.

अब लगभग हर बैंक खाते से PAN कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे लोन देने वाली कंपनियों को आपके KYC को सत्यापित करना आसान हो गया है. आधार कार्ड से लिंक होने के कारण PAN की प्रमाणिकता और सुरक्षा और भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि अब PAN कार्ड के आधार पर पर्सनल लोन लेना एक सामान्य और आसान विकल्प बन गया है.

PAN कार्ड लोन लेते समय ध्यान रखें ये बात

अगर आप PAN कार्ड के माध्यम से ₹5 लाख तक का पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा जारी PAN और आधार कार्ड (Aadhaar Card) दोनों की आवश्यकता होगी. यह ज़रूरी है कि दोनों कार्ड एक-दूसरे से लिंक हों, क्योंकि यदि ऐसा नहीं है, तो लोन प्रक्रिया में देरी हो सकती है. यदि दोनों दस्तावेज़ लिंक हैं, तो लोन स्वीकृति के 24 घंटे के भीतर राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है. अगर PAN कार्ड नहीं है या आधार से लिंक नहीं है, तो आपकी लोन मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है.

लोन के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट

  • PAN कार्ड पर ₹5 लाख का लोन लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की ज़रूरत होती है:
  • पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी की कॉपी.
  • पते के प्रमाण के रूप में इन्हीं में से कोई एक दस्तावेज़.
  • पिछले तीन महीनों के बैंक स्टेटमेंट.
  • हाल की दो महीनों की सैलरी स्लिप या फॉर्म 16 के साथ सैलरी सर्टिफिकेट.

PAN कार्ड लोन की खास बातें

PAN कार्ड पर पर्सनल लोन लेने की प्रक्रिया बेहद सरल है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जिसमें केवल बेसिक डिटेल भरनी होती है और e-KYC प्रक्रिया को PAN के माध्यम से पूरा करना होता है. इस तरह के लोन को तुरंत स्वीकृति मिलती है, जिससे आप आपातकालीन स्थिति में भी जल्दी धन प्राप्त कर सकते हैं. आपको प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों का लाभ भी मिल सकता है, बशर्ते आप विभिन्न बैंकों या फाइनेंशियल संस्थाओं की तुलना करें. इसके लिए दस्तावेज़ों की संख्या भी बेहद कम होती है – सिर्फ PAN और आधार पर्याप्त होते हैं. साथ ही, पुनर्भुगतान के लिए लचीली EMI की सुविधा होती है, जिसकी अवधि 6 महीने से 96 महीने तक रखी जा सकती है.

PAN कार्ड लोन के लिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको ऐसे बैंक या फाइनेंस कंपनी का चयन करना होगा जो PAN कार्ड पर पर्सनल लोन देती हो. इसके लिए ब्याज दर, लोन राशि, पुनर्भुगतान की शर्तें और संस्था की विश्वसनीयता को ध्यान में रखना चाहिए. फिर संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर ‘Apply Now’ पर क्लिक करें. मोबाइल नंबर और OTP भरने के बाद आवेदन फॉर्म में अपना नाम, PAN नंबर, जन्मतिथि और पिन कोड भरें. अब "Proceed" पर क्लिक करें और लोन राशि और प्रकार (Term, Flexi Term, Flexi Hybrid) का चयन करें. फिर लोन अवधि चुनें और KYC विवरण भरकर फॉर्म सबमिट करें.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

PAN कार्ड लोन के लिए आवेदनकर्ता को भारत का नागरिक होना चाहिए. उसकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. PAN कार्ड होना ज़रूरी है और क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए. साथ ही एक स्थायी और नियमित आय स्रोत भी होना चाहिए – चाहे व्यक्ति नौकरीपेशा हो या स्वरोजगार में हो. साथ ही, डेब्ट-टू-इनकम (DTI) अनुपात भी कम होना चाहिए. उदाहरण के तौर पर, यदि आपकी मासिक आय ₹50,000 है और आपकी मासिक लोन व क्रेडिट भुगतान ₹28,000 है, तो आपका DTI होगा (28000/50000)*100 = 56%. आमतौर पर 40% से कम DTI अच्छा माना जाता है.

PAN कार्ड कहां-कहां काम आता है?

PAN कार्ड का उपयोग सिर्फ लोन के लिए ही नहीं, बल्कि कई जरूरी वित्तीय गतिविधियों में होता है जैसे आयकर भुगतान करना, ₹5 लाख से अधिक मूल्य की प्रॉपर्टी खरीदना, वाहन खरीदना या बेचना, क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना, बैंक खाता खोलना, शेयर और बॉन्ड में ₹50,000 से ऊपर निवेश करना, रेंटिंग के लिए और यहां तक कि ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करने के लिए भी PAN अनिवार्य है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6